काबुल, भारत टी-20 सीरीज के लिए अफगानिस्तान ने टीम का ऐलान किया है। सितंबर में खेली जाने वाली तीन मैचों की सीरीज में इब्राहिम जादरान कप्तान होंगे। स्टार खिलाड़ी राशिद खान भी टीम में शामिल हैं। सीरीज की तारीखें अभी तय नहीं है। पहले तीनों मैच 13, 15 और 17 सितंबर को होने वाले थे, लेकिन अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड गणेश चतुर्थी को एक मैच रखना चाहता है।
इसके लिए बोर्ड ने बीसीसीआई को नया प्रस्ताव भेजा है। पहले ये मैच 13, 15 और 17 सितंबर को होने थे। अब बीसीसीआई को इन्हें 11, 13 और 14 सितंबर को कराने का प्रस्ताव मिला है। अफगानिस्तान पहली बार भारत के खिलाफ बाइलेटलर सीरीज की मेजबानी करेगा।
अफगानिस्तान— इब्राहिम जादरान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), सेद्दीकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह ओमरजई, गुलबदीन नायब, नूर रहमान, मोहम्मद नबी, राशिद खान, नांग्याल खरोती, मुजीब उर रहमान, नूर अहमद, फजलहक फारुकी, नवीन उल हक, अब्दुल्लाह अहमदजई।

