Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • छत्तीसगढ़ मंत्रालय में अधिकारियों की पदोन्नति: परमानंद बने अवर सचिव, दो सहायक अनुभाग अधिकारी पदोन्नत होकर बने अनुभाग अधिकारी
    • सिंगापुर की एनर्जी कैपिटल ग्लोबल छत्तीसगढ़ में एआई-रेडी डेटा सेंटर कैंपस में करेगी ₹41,750 करोड़ का निवेश
    • आयरलैंड के काउंटी गॉलवे में कुंवारी मां के पुराने शेल्टर होम के नीचे मिले 109 बच्चों के कंकाल…
    • उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव सड़क एवं राष्ट्रीय राजमार्ग पर राष्ट्रीय चिंतन शिविर में हुए शामिल
    • शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव स्कूल से घर लौट रहे स्कूली बच्चों के बीच पहुंचकर सहज संवाद में जानी पढ़ाई और स्कूल की जरूरतें
    • छत्तीसगढ़: 22 बंदरों की हत्या का आरोप,विभाग को मिले सिर्फ 2 कंकाल…
    • छत्तीसगढ़ में 6 अक्टूबर से बदलेगा मौसम, बारिश और वज्रपात का अलर्ट…
    • छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, प्रशासनिक आधार पर सात पुलिस अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Monday, October 5
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»अंतर्राष्ट्रीय»ताइवानी राष्ट्रपति की जासूसी करने वाली महिला अमेरिका में गिरफ्तार, चीन को भेजी गुप्त व निजी जानकारियां
    अंतर्राष्ट्रीय

    ताइवानी राष्ट्रपति की जासूसी करने वाली महिला अमेरिका में गिरफ्तार, चीन को भेजी गुप्त व निजी जानकारियां

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inOctober 5, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    अमेरिका खुफिया एजेंसी FBI ने लॉस एंजिलिस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक महिला को गिरफ्तार किया है जिस पर चीन के लिए ताइवान के राष्ट्रपति के परिवार की जासूसी करने का आरोप है।  FBI के अनुसार, वानयिंग झांग उर्फ हीदर ने अमेरिका में रहते हुए चीनी सरकार के लिए ताइवान के राष्ट्रपति के बेटे और उनके परिवार पर नजर रखी। अमेरिका के सहायक अटॉर्नी बिल एसेली ने सोशल मीडिया पर बताया कि 34 वर्षीय झांग को चीन के लिए एक अपंजीकृत एजेंट के रूप में काम करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। उन्होंने कहा कि झांग ने अपने लक्ष्य की तस्वीरें और वीडियो बनाए तथा उनके वाहनों के नंबरों की जानकारी चीनी अधिकारियों को भेजी। झांग को चीन जाने वाली उड़ान में सवार होने से पहले गिरफ्तार किया गया।

    उसकी राष्ट्रीयता स्पष्ट नहीं हो सकी है और उसका प्रतिनिधित्व करने वाले वकील का तत्काल पता नहीं चल सका। उसे सोमवार को लॉस एंजिलिस की संघीय अदालत में पेश किया जाना था। ताइवान के राष्ट्रपति कार्यालय ने पुष्टि की कि राष्ट्रपति लाई चिंग-ते के रिश्तेदार निशाना बनाए गए थे, हालांकि उसने यह स्पष्ट नहीं किया कि इनमें राष्ट्रपति के बेटे शामिल थे या नहीं। कार्यालय ने इसे ”सीमापार दमन का एक पारंपरिक मामला” बताया।

    प्रवक्ता कैरेन कुओ ने एक बयान में कहा, ”ताइवान ऐसे बर्बर कृत्यों की कड़े शब्दों में निंदा करता है, जो मानवाधिकारों और राष्ट्रीय संप्रभुता की अनदेखी करते हैं तथा स्वतंत्रता और लोकतंत्र की वकालत करने वाले लोगों या उनके परिवारों को दबाने, धमकाने या नुकसान पहुंचाने का प्रयास करते हैं। ऐसे व्यवहार को सभ्य दुनिया में बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए।” अमेरिका में चीन के दूतावास ने सोमवार को टिप्पणी के अनुरोध का तत्काल जवाब नहीं दिया। बीजिंग में चीन का विदेश मंत्रालय अवकाश के कारण बंद था।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    आयरलैंड के काउंटी गॉलवे में कुंवारी मां के पुराने शेल्टर होम के नीचे मिले 109 बच्चों के कंकाल…

    October 5, 2026

    बड़ा हादसा : कांगो नदी में दो नावों की टक्कर में 30 लोगों की मौत, दर्जनों लापता

    October 5, 2026

    अमेरिकी एजेंसी FBI चीफ काश पटेल ने की सगाई, 19 साल छोटी सिंगर एलेक्सिस विल्किंस बनेंगी जीवनसाथी

    October 5, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.