Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने छत्तीसगढ़ के स्टाल की सराहना की
    • ऐसी संसद का औचित्य
    • IND vs NZ 5th T20 Playing 11: आखिरी मैच जीतने के लिए इस ऑलराउंडर को मौका देंगे अय्यर, वैभव रहेंगे बेंच पर!
    • मानवता को झकझोर देने वाली घटना:झोले में नवजात को डालकर फेंकने पहुंची महिला, ग्रामीणों ने पकड़ा…
    • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने पुराने और गुरुजनों से की भावुक मुलाकात मुख्यमंत्री की कुर्सी भी नहीं भुला पाई गुरुजनों का सम्मान…
    • कृषि विभाग ने जारी की एडवाइजरी,अर्नब तूफान से फसल नुकसान पर किसानों को 72 घंटे में देनी होगी सूचना…
    • छत्तीसगढ़ : शेयर ट्रेडिंग में निवेश के नाम पर 3.12 करोड़ की धोखाधड़ी, मुख्य आरोपी इंदौर से गिरफ्तार…
    • पंजाब विधानसभा चुनाव : नशा, कानून-व्यवस्था और कर्ज होंगे मुख्य मुद्दे
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, October 31
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राजनीति»पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए AAP की पहली लिस्ट में 40 उम्मीदवारों के नाम शामिल; धूरी से CM मान
    राजनीति

    पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए AAP की पहली लिस्ट में 40 उम्मीदवारों के नाम शामिल; धूरी से CM मान

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inOctober 31, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 के लिए आम आदमी पार्टी ने चुनावी तैयारियों के बीच उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी ने पहली सूची में 40 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं।

    खास बात यह है कि सूची में कैबिनेट के किसी भी मंत्री का नाम शामिल नहीं है। मुख्यमंत्री भगवंत मान और पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया ने दिल्ली में पत्रकार वार्ता कर उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की।

    इससे पहले दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के आवास पर पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति की बैठक में उम्मीदवारों के नामों पर अंतिम मुहर लगाई गई।

    पहली सूची जारी होने के साथ ही पंजाब की चुनावी राजनीति में आम आदमी पार्टी की टिकट वितरण रणनीति को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पार्टी में पहले से ही 30 से 40 मौजूदा विधायकों के टिकट काटे जाने की चर्चा चल रही है।

    ऐसे में 40 उम्मीदवारों की पहली सूची को इसी रणनीति के लिहाज से अहम माना जा रहा है। हालांकि, कैबिनेट मंत्रियों के नाम पहली सूची में नहीं होने से उनके चुनावी क्षेत्रों और टिकट को लेकर स्थिति अभी स्पष्ट नहीं हुई है।

    क्र. सं.विधानसभा सं.विधानसभा क्षेत्रउम्मीदवार का नाम
    17बटालाअमनशेर सिंह (शेरी कलसी)
    211अजनालाकुलदीप सिंह धालीवाल
    319अमृतसर दक्षिणडॉ. इंदरबीर सिंह निज्जर
    421तरनतारनहरमीत सिंह संधू
    522खेमकरणसरवन सिंह धुन
    631नकोदरइंद्रजीत कौर मान
    733करतारपुरबलकार सिंह
    840दसूयाकरमबीर सिंह घुम्मन
    941उड़मुड़जसवीर सिंह राजा गिल
    1043होशियारपुरब्रह्म शंकर शर्मा (जिम्पा)
    1144चब्बेवालइशांक कुमार चब्बेवाल
    1245गढ़शंकरजय कृष्ण सिंह रोड़ी
    1348बलाचौरसंतोष कटारिया
    1450रूपनगरदिनेश चड्ढा
    1553एस.ए.एस. नगर (मोहाली)कुलवंत सिंह
    1655फतेहगढ़ साहिबलखबीर सिंह राय
    1756अमलोहगुरिंदर सिंह गैरी वडिंग
    1858समरालाजगतार सिंह दियालपुरा
    1960लुधियाना पूर्वदलजीत सिंह ग्रेवाल (भोला)
    2062आतम नगरकुलवंत सिंह सिद्धू
    2163लुधियाना सेंट्रलअशोक पराशर पप्पी
    2264लुधियाना पश्चिमसंजीव अरोड़ा
    2365लुधियाना उत्तरचौधरी मदन लाल बग्गा
    2467पायलमनविंदर सिंह ग्यासपुरा
    2571निहाल सिंह वालामनजीत सिंह बिलासपुर
    2672बाघा पुरानाअमृतपाल सिंह सुखानंद
    2773मोगाडॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा
    2874धर्मकोटदविंदरजीत सिंह लाडी ढोस
    2979जलालाबादजगदीप कंबोज गोल्डी
    3080फाजिल्कानरिंदरपाल सिंह सवना
    3186मुक्तसरजगदीप सिंह काका बराड़
    3288कोटकपूराकुलतार सिंह संधवां
    3389जैतोअमोलक सिंह
    3494तलवंडी साबोबलजिंदर कौर
    3597सरदुलगढ़गुरप्रीत सिंह बनावाली
    36102भदौड़लाभ सिंह उगोके
    37104महल कलांकुलवंत सिंह पंडोरी
    38106अमरगढ़जसवंत सिंह गज्जनमाजरा
    39107धूरीभगवंत मान
    40115पटियालाअजितपाल सिंह कोहली

    मंत्रियों के नाम अगली सूची में आने पर नजर

    पहली सूची में कैबिनेट मंत्रियों को जगह नहीं मिलने से राजनीतिक गलियारों में कई सवाल उठ रहे हैं। क्या पार्टी ने मंत्रियों के टिकट को लेकर फैसला अगली सूची के लिए टाल दिया है या उनके विधानसभा क्षेत्रों में नए चेहरों को लेकर मंथन चल रहा है? अब अगली सूची में मंत्रियों और मौजूदा विधायकों के नामों पर सभी की नजर रहेगी।

    30 से 40 विधायकों के टिकट कटने की चर्चा

    पार्टी के भीतर 30 से 40 मौजूदा विधायकों के टिकट काटे जाने की चर्चा पहले से है। ऐसे में पहली सूची से यह देखने का मौका मिलेगा कि पार्टी कितने मौजूदा विधायकों पर दोबारा भरोसा जताती है और कितने क्षेत्रों में नए चेहरों को मौका देती है। जिन विधानसभा क्षेत्रों में मौजूदा विधायकों के रहते नए हलका प्रभारी नियुक्त किए गए हैं, वहां उम्मीदवारों के चयन को लेकर भी उत्सुकता बनी हुई है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    TVK में शामिल हुए विधायकों के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका खारिज, क्या अब तमिलनाडु में होंगे चुनाव?

    October 27, 2026

    MLC Election Result : पटना में काउंटिंग सेंटर के बाहर हंगामा, आगरा में सपा प्रत्याशी ने लगाए आरोप, अनंत सिंह के घर बन रही मिठाइयां

    October 27, 2026

    PM मोदी ने राहुल गांधी को बताया ‘फेल प्रोडक्ट’, प्रियंका चतुर्वेदी ने किया बचाव, बोलीं देश के मुद्दों को उठा रहे

    October 23, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.