Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • निर्माण श्रमिकों के जीवन में आर्थिक सुरक्षा का संबल, 54 हजार से अधिक परिवारों को मिली सहायता
    • मुख्यमंत्री श्री साय और केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री श्री जी. किशन रेड्डी की उपस्थिति में खनन एवं कोयला क्षेत्र की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक सम्पन्न
    • केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने नवा रायपुर में किया विकसित भारत संकल्प पार्क का लोकार्पण
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर बीएसपी के हजारों आवासधारियों को बड़ी राहत, किराए में 75 प्रतिशत तक की कटौती
    • चक्रवात मुरासु का लैंडफॉल जारी, आधी रात आंध्र प्रदेश के तट से टकराया, स्कूल-कॉलेज बंद, फ्लाइट्स कैंसल, जानिए अपडेट्स
    • ऊंचे पदों पर बैठे लोगों को आलोचना और अपशब्द के लिए भी तैयार रहना चाहिए, जानिए मद्रास हाई कोर्ट ने क्यों की कड़ी टिप्पणी
    • कौन हैं राजेश कुमार IPS? अरुणाचल प्रदेश के नए DGP
    • छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026-कृषि विभाग के स्टॉल में हरियाली का खूबसूरत नजारा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, November 3
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»राहुल गांधी पर गिरिराज सिंह ने साधा निशाना, मां की नागरिकता पर भी उठाए सवाल, कहा-आपका पूरा परिवार जमानत पर है
    राष्ट्रीय

    राहुल गांधी पर गिरिराज सिंह ने साधा निशाना, मां की नागरिकता पर भी उठाए सवाल, कहा-आपका पूरा परिवार जमानत पर है

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inNovember 3, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बिहार के पटना में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने राहुल के ‘मोदी और ज्ञानेश कुमार को जेल भेजने’ वाले बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि राहुल गांधी खुद जमानत पर बाहर हैं और उनका पूरा परिवार भी जमानत पर है। गिरिराज सिंह ने राहुल की मां की नागरिकता को लेकर भी सवाल उठाए। इसके अलावा उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी और तथाकथित टुकड़े-टुकड़े गैंग देश में अराजकता और गृहयुद्ध का माहौल बनाना चाहते थे। उन्होंने इस पूरे मामले में विदेशी ताकतों के शामिल होने का भी आरोप लगाया।

    राहुल गांधी की जमानत को लेकर क्या बोले गिरिराज सिंह?

    गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी के उस बयान पर प्रतिक्रिया दी, जिसमें उन्होंने कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ज्ञानेश कुमार को जेल जाना पड़ेगा। इस पर केंद्रीय मंत्री ने सवाल किया कि जब राहुल गांधी खुद जमानत पर बाहर हैं, तो वे दूसरों को जेल भेजने की बात कैसे कर सकते हैं? उन्होंने यह भी कहा कि राहुल गांधी खुद जमानत पर हैं, उनका जीजा जमानत पर है और उनका पूरा परिवार भी जमानत पर है।

    राहुल गांधी की मां की नागरिकता पर भी उठाए सवाल

    केंद्रीय मंत्री ने अपने बयान में राहुल गांधी की मां की नागरिकता का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं पता कि उनकी मां जमानत पर हैं या नहीं, लेकिन उनके खिलाफ भी एक मामला है। गिरिराज सिंह ने दावा किया कि राहुल गांधी की मां ने 12 साल तक भारतीय नागरिकता नहीं ली थी। इस पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा, ‘यह भारत के प्रति कैसा प्रेम है?’

    ‘देश में गृहयुद्ध भड़काना चाहते थे ये लोग’

    अपने दूसरे बयान में गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी और तथाकथित टुकड़े-टुकड़े गैंग पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि ये लोग देश में अराजकता का माहौल बनाना चाहते थे और गृहयुद्ध भड़काने की कोशिश कर रहे थे। गिरिराज सिंह ने कहा कि इन लोगों का मकसद ऐसा माहौल बनाना था, जिसमें पुलिस को गोली चलानी पड़े। उन्होंने कहा कि उनका यहीं असली मकसद था, जो कि अब बेनकाब हो गया है। साथ ही इस पूरे घटनाक्रम में विदेशी ताकतों के शामिल होने का भी आरोप लगाया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    दिल्ली वक्फ बोर्ड भर्ती घोटाला मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने टाला फैसला

    November 3, 2026

    विपक्ष और CJP के प्रदर्शन पर SC में सुनवाई, CJI हुए गुस्सा- कोर्ट को मछली बाजार समझ रखा है?

    November 3, 2026

    “यह पूरी वायु सेना का अपमान”, एयर फोर्स की 40 एकड़ जमीन को लेकर केंद्र पर बरसी कांग्रेस

    November 3, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.