Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • निर्माण श्रमिकों के जीवन में आर्थिक सुरक्षा का संबल, 54 हजार से अधिक परिवारों को मिली सहायता
    • मुख्यमंत्री श्री साय और केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री श्री जी. किशन रेड्डी की उपस्थिति में खनन एवं कोयला क्षेत्र की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक सम्पन्न
    • केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने नवा रायपुर में किया विकसित भारत संकल्प पार्क का लोकार्पण
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर बीएसपी के हजारों आवासधारियों को बड़ी राहत, किराए में 75 प्रतिशत तक की कटौती
    • चक्रवात मुरासु का लैंडफॉल जारी, आधी रात आंध्र प्रदेश के तट से टकराया, स्कूल-कॉलेज बंद, फ्लाइट्स कैंसल, जानिए अपडेट्स
    • ऊंचे पदों पर बैठे लोगों को आलोचना और अपशब्द के लिए भी तैयार रहना चाहिए, जानिए मद्रास हाई कोर्ट ने क्यों की कड़ी टिप्पणी
    • कौन हैं राजेश कुमार IPS? अरुणाचल प्रदेश के नए DGP
    • छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026-कृषि विभाग के स्टॉल में हरियाली का खूबसूरत नजारा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, November 3
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मनोरंजन»‘जेलर 2’ की कमाई में भयंकर उछाल, ‘हनुमान अंश’ में 86वें दिन भी दम, ‘उड़ता तीर’, ‘दृश्‍यम 3’ ने चौंकाया
    मनोरंजन

    ‘जेलर 2’ की कमाई में भयंकर उछाल, ‘हनुमान अंश’ में 86वें दिन भी दम, ‘उड़ता तीर’, ‘दृश्‍यम 3’ ने चौंकाया

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inNovember 1, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। रजनीकांत (Rajinikanth) की ‘जेलर 2’ (Jailer 2) को सिनेमाघरों में आए 17 दिन हो चुके हैं। फिल्म अपने तीसरे हफ्ते में प्रवेश में प्रवेश कर चुकी है और इसकी रफ्तार धीमे होने का नाम नहीं ले रही।

    सुपरस्‍टार रजनीकांत की फिल्‍म ‘जेलर 2’ बॉक्‍स ऑफिस पर तमिल सिनेमा के इतिहास में एक नया अध्याय लिखने वाली है। डायरेक्‍टर नेल्सन दिलीपकुमार की इस सुपरहिट हाई-ऑक्टेन एक्शन थ्रिलर फिल्म की कमाई में जहां रिलीज के 17वें दिन जबरदस्‍त उछाल देखने को मिला है, वहीं यह दिवाली से पहले कॉलीवुड की पहली ₹800 करोड़ी फिल्‍म बनने वाली है। शनिवार, 31 अक्टूबर को इस फिल्म को वीकेंड का जबरदस्‍त फायदा मिला है। शुक्रवार के मुकाबले शनिवार को 70% अध‍िक कमाई हुई है। दूसरी ओर, अजय देवगन की ‘दृश्‍यम 3: द कन्‍क्‍लूजन’ ने भी धूम मचा रखी है। इस ब्‍लॉकबस्‍टर फिल्‍म की कमाई में 30वें दिन 60.0% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। आयुष्‍मान खुराना की ‘उड़ता तीर’ ने भी शनिवार को उड़ान भरी है।

    बॉक्‍स ऑफिस पर इस वक्‍त इन तीनों के अलावा बाकी की सभी 10 फिल्‍में बुरे हाल में हैं। यामी गौतम की ‘नई नवेली’, राजकुमार राव की ‘प्रहार: द अनटोल्‍ड स्‍टोरी ऑफ उज्जवल निकम’ से लेकर ‘रणबाली’, ‘पायर’ और ‘पहला प्‍यार दूसरी बार’ तक बेहाल हैं। हालांकि, 86 दिन पुरानी ‘हनुमान अंश’ अब भी चौंका रही है और लाखों में कमा रही है।

    शनिवार, 31 अक्‍टूबर को किस फिल्‍म ने कितनी कमाई की

    फिल्‍म का नामदेश में नेट कमाई (द‍िन)
    जेलर 2₹9.35 करोड़ (17वां दिन)
    उड़ता तीर₹4.00 करोड़ (9वां द‍िन)
    दृश्‍यम 3: द कन्‍क्‍लूजन₹1.60 करोड़ (30वां द‍िन)
    प्रहार: द अनटोल्‍ड स्‍टोरी ऑफ उज्जवल न‍िकम₹60 लाख (16वां द‍िन)
    रणबाली₹37 लाख (16वां द‍िन)
    नई नवेली₹35 लाख (16वां द‍िन)
    पायर₹26 लाख (दूसरा दिन)
    पहला प्यार दूसरी बार₹23 लाख (9वां द‍िन)
    हनुमान अंश₹22 लाख (86वां द‍िन)
    नखरेवाली₹15 लाख (दूसरा दिन)

    ‘हनुमान अंश’ बॉक्‍स ऑफिस कलेक्‍शन

    नीम करोली बाबा पर ‘हनुमान अंश‘ अभी भी सिनेमाघरों में टिकी हुई है। रिलीज के 86वें दिन भी इसने 508 शोज की बदौलत देश में ₹22 लाख रुपये की नेट कमाई की है। इस तरह ₹02 करोड़ के बजट में बनी इस भक्‍ति ड्रामा ने देश में कुल ₹342.15 करोड़ का नेट कलेक्‍शन और ₹403.73 करोड़ का ग्रॉस कलेक्‍शन कर लिया है। फिल्‍म ने विदेशों से ₹48.80 करोड़ कमाए हैं, जिससे वर्ल्‍डवाइड ग्रॉस कलेक्‍शन ₹452.53 करोड़ तक पहुंचा है। डॉ. विशाल चतुर्वेदी के डायरेक्‍शन में बनी ‘हनुमान अंश’ ने देश में अपनी लागत के मुकाबले अब तक 17007.5% प्रॉफिट कमा लिया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    ‘जेलर 2’ ने रचा इतिहास, 100 करोड़ का मुनाफा कमाने वाली बनी साल 2026 की पहली तमिल फिल्म

    November 3, 2026

    फिल्म ‘रामायण के गाने ‘मंगल रंग’ विवाद पर सिंगर अरमान मलिक ने दिया करारा जवाब! बोले- ये काफी मुश्किल था

    November 3, 2026

    ‘तुम्हारा सपना सच करने के लिए कुछ भी करूंगा’, संजय गुप्ता के निधन पर संजय दत्त का इमोशनल बयान, दिया आखिरी वचन

    October 31, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.