Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बस्तर में बंदूक की जगह खेल के मैदान, भय और हिंसा की जगह विश्वास एवं विकास का नया वातावरण : श्री नितिन नवीन
    • धान खरीदी केन्द्रों में किसानों में उमंग एवं उत्साह, परंपरागत पूजा-अर्चना के साथ हुई धान खरीदी की शुरूआत
    • हैवानियत, सो रही पत्नी और बेटे पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर लगाई आग ,बेटा बुरी तरह झुलसा
    • रिश्ते हुए शर्मसार! अवैध संबंध बनाने का डाला दबाव, मामा के खिलाफ मामला दर्ज
    • 84 की उम्र में भी हिमालय सा हौसला : पूर्व DIG एसपी चमोली को राष्ट्रपति ने दिया तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कार
    • भारत छोड़ते समय रो पड़ा अमेरिकी कपल, बोला- लगता है, जैसे हमने 1000 जन्म जी लिए हों
    • 7 साल बाद भारत ने न्यूजीलैंड में जीती सीरीज, पांचवें वनडे में गेंदबाजों ने दिलाई करिश्माई जीत
    • ‘रामायण’ का दुनियाभर में बजेगा डंका, 2027 में चीन समेत इन 4 देशों में होगी रिलीज
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Monday, November 16
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»अजब गजब»कहानी बड़ी दिलचस्‍प:बिहार के 2 लड़कों ने पारंपरिक प्रसाद ठेकुए का बिजनेस शुरू किया ,आज करोड़ों में कारोबार…
    अजब गजब

    कहानी बड़ी दिलचस्‍प:बिहार के 2 लड़कों ने पारंपरिक प्रसाद ठेकुए का बिजनेस शुरू किया ,आज करोड़ों में कारोबार…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inNovember 14, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    फास्‍ट फूड और स्‍नैक्‍स की दुनिया में बिहार के 2 लड़कों ने इस पारंपरिक प्रसाद ठेकुए का बिजनेस शुरू किया पूरा देश छठ के इस महाप्रसाद के स्‍वाद से परिचित है. आटे, गुड़ या चीनी), घी और सूखे मेवे का स्‍वाद आर लकड़ी के सांचे के जरिए पत्तियों या फूलों की सुंदर नक्काशी… ठेकुए को खास बनाती है. छठ की छुट्टियों के बाद अब कोई बिहारी या पूर्वांचली वापस काम पर दिल्‍ली, मुंबई या दूसरे शहर लौटेगा तो साथ काम करने वाले ठेकुआ जरूर मांगेंगे. 

    हालांकि ठेकुआ, छठ के प्रसाद से आगे बढ़कर अब एक इंटरनेशनल प्रोडक्‍ट भी हो गया है और फास्ट फूड और पैकेट बंद स्नैक्स के दौर में कुछ बिहारियों ने तो इस पारंपरिक स्‍वाद को करोड़ों के कारोबार में बदल दिया है. बिहार के दो किशोर जयंत और कैलाश भी उन्‍हीं में से एक हैं. 

    जयंत और कैलाश ने चखाया ठेकुआ का ‘शुद्ध स्‍वाद’ 

    जयंत और कैलाश ने मिलकर ‘शुद्ध स्वाद’ (Shuddh Swad) नाम से एक ब्रांड शुरू किया, जिसका कारोबार आज करोड़ों में है. कंपनी लाखों ग्राहकों तक अपना प्रोडक्‍ट पहुंचा चुकी है. इस बार तो कंपनी ने कोकोनट, इलायची और कई अन्‍य फ्लेवर भी पेश किए हैं. 

    इस बिजनेस की शुरुआत किसी बड़ी योजना या मोटे निवेश से नहीं, बल्कि ठेकुआ खाने के बाद हुई एक परेशानी से हुई थी. जैसा कि जयंत बताते रहे हैं, उन्‍होंने सड़क किनारे की एक दुकान से ठेकुआ खाया था, जिसके बाद उनकी तबीयत खराब हो गई. इस घटना ने उन्हें सोचने पर मजबूर किया कि पारंपरिक भारतीय स्नैक्स का स्वाद तो लोगों को पसंद है, लेकिन उनकी शुद्धता और साफ-सफाई को लेकर भरोसे की कमी हो सकती है.

    यहीं से उन्हें ऐसा कारोबार शुरू करने का विचार आया, जहां लोगों को पारंपरिक स्वाद के साथ साफ-सुथरे और अच्छी क्‍वालिटी वाले स्नैक्स मिल सकें.

    एक ठेकुए ने दिया बिजनेस शुरू करने का आइडिया

    जयंत ने महसूस किया कि ठेकुआ जैसे पारंपरिक स्नैक्स की मांग सिर्फ छठ या दूसरे त्योहारों तक सीमित नहीं होनी चाहिए. ये भारतीय खानपान और संस्कृति का हिस्सा हैं, लेकिन कई बार लोगों को ये सिर्फ त्योहारों के दौरान या स्थानीय दुकानों पर ही मिल पाते हैं.

    जयंत चाहते थे कि ठेकुआ और दूसरे पारंपरिक स्नैक्स लोगों को पूरे साल मिलें. साथ ही, उनकी गुणवत्ता और साफ-सफाई का भी ध्यान रखा जाए.

    उन्होंने अपना आइडिया दोस्त कैलाश के साथ साझा किया. कैलाश स्कूल छोड़ चुके थे और परिवार की मदद के लिए रेलवे स्टेशनों पर पानी की बोतलें बेचते थे. उन्हें इस काम में एक ऐसा मौका दिखा, जिससे कमाई के साथ अपना कुछ बनाने का सपना भी पूरा हो सकता था.

    घर से शुरू किया काम, रोज 10 घंटे करते थे मेहनत

    दोनों दोस्तों ने घर से ही अपने बिजनेस की शुरुआत की. उन्होंने ठेकुआ के साथ मखाना, केले के चिप्स और बेसन के लड्डू जैसे उत्पाद तैयार करने पर काम किया.

    रेसिपी को बेहतर बनाने और स्वाद को एक जैसा रखने के लिए दोनों रोज करीब 10 घंटे तक मेहनत करते थे. उनका मकसद था कि ग्राहकों को पारंपरिक स्वाद वाले स्नैक्स मिलें, जो साफ-सुथरे, किफायती और स्वादिष्ट भी हों.

    दो महीने तक नहीं मिला एक भी ऑर्डर

    शुद्ध स्वाद की शुरुआत आसान नहीं रही. पहले दो महीने तक दोनों को एक भी ऑर्डर नहीं मिला. कई लोगों ने उनके बिजनेस आइडिया को अव्यावहारिक बताया. लेकिन दोनों ने हार नहीं मानी.

    उन्होंने अपने उत्पादों में सुधार जारी रखा और इंस्टाग्राम के जरिए लोगों तक अपनी कहानी पहुंचानी शुरू की. इसके अलावा, उन्होंने स्थानीय समुदायों से संपर्क किया, जहां पारंपरिक स्वाद और घर के बने स्नैक्स को पसंद करने वाले लोग मौजूद थे.

    धीरे-धीरे लोगों का भरोसा बढ़ा और ऑर्डर मिलने शुरू हुए. छोटे शहरों से लेकर बड़े महानगरों तक उनके उत्पादों की मांग पहुंचने लगी.

    लाखों ग्राहकों तक पहुंचा ब्रांड, करोड़ों में कारोबार 

    घर की छोटी सी रसोई से शुरू हुआ शुद्ध स्वाद आज ऑनलाइन बिजनेस बन चुका है. ब्रांड के मुताबिक, अब तक उसके उत्पाद लाखों ग्राहकों तक पहुंच चुके हैं और कारोबार करोड़ों का आंकड़ा पार कर चुका है.

    ठेकुआ, मखाना, केले के चिप्स और बेसन के लड्डू जैसे पारंपरिक स्नैक्स के जरिए जयंत और कैलाश ने दिखाया है कि स्थानीय स्वाद और पारंपरिक खानपान को भी बड़े बाजार तक पहुंचाया जा सकता है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    भारत छोड़ते समय रो पड़ा अमेरिकी कपल, बोला- लगता है, जैसे हमने 1000 जन्म जी लिए हों

    November 15, 2026

    थाईलैंड गए इंडियन व्लॉगर ने सड़कों पर देखी अनोखी बात, बोला- हमारे देश में कब होगा

    November 14, 2026

    अमेरिका में अपनी जड़ें नहीं भूले बिहारी, यूट्यूबर ने दिखाई छठ पर्व की तैयारी, लोग बोले- अगली बार चप्पल उतारना

    November 12, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.