Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बस्तर में बंदूक की जगह खेल के मैदान, भय और हिंसा की जगह विश्वास एवं विकास का नया वातावरण : श्री नितिन नवीन
    • धान खरीदी केन्द्रों में किसानों में उमंग एवं उत्साह, परंपरागत पूजा-अर्चना के साथ हुई धान खरीदी की शुरूआत
    • हैवानियत, सो रही पत्नी और बेटे पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर लगाई आग ,बेटा बुरी तरह झुलसा
    • रिश्ते हुए शर्मसार! अवैध संबंध बनाने का डाला दबाव, मामा के खिलाफ मामला दर्ज
    • 84 की उम्र में भी हिमालय सा हौसला : पूर्व DIG एसपी चमोली को राष्ट्रपति ने दिया तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कार
    • भारत छोड़ते समय रो पड़ा अमेरिकी कपल, बोला- लगता है, जैसे हमने 1000 जन्म जी लिए हों
    • 7 साल बाद भारत ने न्यूजीलैंड में जीती सीरीज, पांचवें वनडे में गेंदबाजों ने दिलाई करिश्माई जीत
    • ‘रामायण’ का दुनियाभर में बजेगा डंका, 2027 में चीन समेत इन 4 देशों में होगी रिलीज
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, November 15
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»84 की उम्र में भी हिमालय सा हौसला : पूर्व DIG एसपी चमोली को राष्ट्रपति ने दिया तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कार
    मुख्य समाचार

    84 की उम्र में भी हिमालय सा हौसला : पूर्व DIG एसपी चमोली को राष्ट्रपति ने दिया तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कार

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inNovember 15, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मसूरी: उम्र के 84वें पड़ाव पर भी जिनके हौसले हिमालय की चोटियों जैसे बुलंद हैं और जिनका जीवन साहस, संघर्ष और अनुशासन की मिसाल है, ऐसे मसूरी के निकट कैंपटी स्थित हिमालयन साहसिक संस्थान के निदेशक एवं पूर्व डीआईजी एसपी चमोली को देश के सर्वोच्च साहसिक सम्मानों में शामिल तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कार 2024 (आजीवन उपलब्धि) से सम्मानित किया गया है।

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। पुरस्कार के तहत कांस्य प्रतिमा, प्रशस्ति पत्र और 15 लाख रुपये की सम्मान राशि दी गई। यह सम्मान न केवल एसपी चमोली की व्यक्तिगत उपलब्धियों, बल्कि उत्तराखंड के पर्वतीय साहसिक पर्यटन और देश के साहसिक खेल जगत के लिए भी गौरव का विषय है।

    एसपी चमोली का साहसिक सफर किसी रोमांचक अभियान से कम नहीं रहा है। भारतीय सेना और बाद में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) में डीआईजी के पद पर सेवाएं देने वाले चमोली ने पर्वतारोहण, ट्रैकिंग और रिवर राफ्टिंग के क्षेत्र में ऐसे कीर्तिमान स्थापित किए हैं, जिन्हें आज भी साहसिक जगत में याद किया जाता है। उनके नाम दो विश्व रिकॉर्ड दर्ज हैं। खास बात यह है कि सेवानिवृत्ति के बाद भी उन्होंने अपने अनुभवों को खुद तक सीमित नहीं रखा, बल्कि मसूरी के निकट कैंपटी में हिमालयन साहसिक संस्थान के माध्यम से हजारों युवाओं को साहसिक गतिविधियों का प्रशिक्षण देने का काम जारी रखा है।

    265 दिनों में 5000 किमी हिमालय की यात्रा
    एसपी चमोली की सबसे उल्लेखनीय उपलब्धियों में वर्ष 1981 का ग्रेट हिमालयन ट्रैवर्स अभियान शामिल है। सर एडमंड हिलेरी के संरक्षण में भारत और न्यूजीलैंड के संयुक्त हिमालयन अभियान का नेतृत्व करते हुए उन्होंने कंचनजंगा से काराकोरम तक संपूर्ण हिमालय में पांच हजार किलोमीटर से अधिक की पैदल यात्रा की। इस अभियान को पूरा करने में 265 दिन लगे और इस दौरान टीम ने 106 दुर्गम हिमालयी दर्रों को पार किया। यह अपने आप में असाधारण उपलब्धि थी और चमोली के अनुसार इस अभियान का रिकॉर्ड आज तक नहीं टूटा है।

    ब्रह्मपुत्र की दुर्गम घाटियों में 1100 किमी राफ्टिंग का बनाया विश्व रिकॉर्ड
    उनका दूसरा विश्व रिकॉर्ड वर्ष 1991 के भारत-जापान संयुक्त ब्रह्मपुत्र राफ्टिंग अभियान से जुड़ा है। इस अभियान का नेतृत्व करते हुए उन्होंने त्सांगपो गॉर्ज और गेलिंग से धुबरी तक ब्रह्मपुत्र नदी में लगभग 1100 किलोमीटर की पहली सफल राफ्टिंग का नेतृत्व किया। यह अभियान बेहद चुनौतीपूर्ण था, क्योंकि नदी के कई हिस्से दुर्गम और जोखिम भरे थे। इस उपलब्धि को भी आज तक कोई दोहरा नहीं पाया है।

    नीलकंठ से सासेर कांगड़ी तक पर्वतारोहण में दिखाई प्रतिभा
    एसपी चमोली की उपलब्धियां केवल दो विश्व रिकॉर्ड तक सीमित नहीं हैं। वर्ष 1974 में उन्होंने 21,640 फीट ऊंचे नीलकंठ पर्वत के पहले सफल अभियान का नेतृत्व किया। वर्ष 1978 में भारत के पहले स्कीइंग अभियान के उपनेता के रूप में 22,710 फीट ऊंचे केदार डोम का आरोहण किया, जिसकी तत्कालीन प्रधानमंत्री ने भी सराहना की थी।

    वर्ष 1986 में उन्होंने काराकोरम की उस समय की सबसे ऊंची अविजित चोटियों में शामिल 24,695 फीट ऊंची सासेर कांगड़ी के प्रथम आरोहण अभियान का नेतृत्व किया। इसके बाद श्योक नदी में 105 किलोमीटर का चुनौतीपूर्ण राफ्टिंग अभियान भी किया। वर्ष 1989 में इटली में आयोजित विश्व पुलिस शीतकालीन खेलों और यूरोपियन स्की चौंपियनशिप में भारतीय दल का नेतृत्व करने वाले वह देश के पहले कप्तान बने।

    वर्ष 1997 में वह भारतीय पर्वतारोहण फाउंडेशन की राष्ट्रीय स्पोर्ट्स क्लाइंबिंग समिति के संस्थापक अध्यक्ष भी रहे। वह रॉयल ज्योग्राफिकल सोसाइटी के फेलो हैं। इसके साथ ही उन्होंने अपने साहसिक अनुभवों को पुस्तकों के माध्यम से भी साझा किया है। उनकी प्रमुख पुस्तकों में श्द ग्रेट हिमालयन ट्रैवर्सश् और श्राफ्टिंग डाउन द मिस्टिक ब्रह्मपुत्रश् शामिल हैं।

    21 हजार से अधिक युवाओं को दिया प्रशिक्षण
    एसपी चमोली की उपलब्धियों का एक महत्वपूर्ण पहलू युवाओं को साहसिक गतिविधियों से जोड़ना और आपदा के समय लोगों की जान बचाने वाले कर्मियों को प्रशिक्षित करना भी है। वर्तमान में मसूरी के निकट कैंपटी स्थित हिमालयन साहसिक संस्थान के माध्यम से वह अब तक 21 हजार से अधिक युवाओं, विद्यार्थियों और नागरिकों को पर्वतारोहण, रॉक क्लाइंबिंग, ट्रैकिंग और आउटडोर नेतृत्व का प्रशिक्षण दे चुके हैं। इसके अलावा उत्तराखंड पुलिस, एनडीआरएफ, होमगार्ड, अग्निशमन विभाग और जिला प्रशासन के 1420 से अधिक खोज एवं बचाव कर्मियों को प्रशिक्षित किया है। इनमें से कई प्रशिक्षित कर्मियों ने बाढ़ और भूस्खलन जैसी प्राकृतिक आपदाओं के दौरान राहत एवं बचाव कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए लोगों की जान बचाई है। इस तरह उनका योगदान केवल साहसिक खेलों तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रदेश की आपदा प्रबंधन क्षमता को मजबूत करने में भी रहा है।

    सम्मान को बताया हिमालय
    राष्ट्रपति से सम्मान प्राप्त करने के बाद एसपी चमोली ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह पुरस्कार उत्तराखंड और साहसिक पर्यटन के क्षेत्र के लिए बेहद महत्वपूर्ण सम्मान है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र ने उनके लंबे साहसिक सफर को सम्मान दिया है। अपने प्रत्येक अभियान में उन्हें अनेक कठिनाइयों और चुनौतियों का सामना करना पड़ा। ऐसी नदियां थीं, जिनमें पहले किसी ने राफ्टिंग नहीं की थी और ऐसे दुर्गम दर्रे थे, जिन्हें पार करना आसान नहीं था। लेकिन हर चुनौती का सामना उन्होंने अपनी टीम के साथ मिलकर किया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान केवल उनका नहीं, बल्कि उन सभी साथियों का है जिन्होंने अलग-अलग अभियानों में उनके साथ जोखिम उठाए। यह सम्मान उत्तराखंड के हिमालयी पहाड़ों और नदियों का भी है, जिन्होंने उन्हें साहस और अनुशासन सिखाया। उन्होंने कहा कि जब तक वह सक्षम हैं, हिमालय से मिले अनुभव, साहस और अनुशासन को देश के युवाओं तक पहुंचाते रहेंगे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    राजस्थान में रेलवे ट्रैक उड़ाने की साजिश मामले में बड़ा एक्शन, पाकिस्तान कनेक्शन वाले दो आरोपी पंजाब से गिरफ्तार

    November 15, 2026

    PM मोदी ने आदिवासी समाज के लिए 3000 करोड़ की 246 परियोजनाओं का किया उद्घाटन, कहा- नक्सली हिंसा से सबसे ज्यादा हुआ नुकसान

    November 15, 2026

    छत्तीसगढ़:मौत बनकर खड़े ट्रक में घुसी तेज रफ्तार एंबुलेंस, दो महिलाओं की दर्दनाक मौत, तीन जिंदगी से जूझ रहे…

    November 15, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.