Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बस्तर में बंदूक की जगह खेल के मैदान, भय और हिंसा की जगह विश्वास एवं विकास का नया वातावरण : श्री नितिन नवीन
    • धान खरीदी केन्द्रों में किसानों में उमंग एवं उत्साह, परंपरागत पूजा-अर्चना के साथ हुई धान खरीदी की शुरूआत
    • हैवानियत, सो रही पत्नी और बेटे पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर लगाई आग ,बेटा बुरी तरह झुलसा
    • रिश्ते हुए शर्मसार! अवैध संबंध बनाने का डाला दबाव, मामा के खिलाफ मामला दर्ज
    • 84 की उम्र में भी हिमालय सा हौसला : पूर्व DIG एसपी चमोली को राष्ट्रपति ने दिया तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कार
    • भारत छोड़ते समय रो पड़ा अमेरिकी कपल, बोला- लगता है, जैसे हमने 1000 जन्म जी लिए हों
    • 7 साल बाद भारत ने न्यूजीलैंड में जीती सीरीज, पांचवें वनडे में गेंदबाजों ने दिलाई करिश्माई जीत
    • ‘रामायण’ का दुनियाभर में बजेगा डंका, 2027 में चीन समेत इन 4 देशों में होगी रिलीज
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, November 15
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»क्राइम»हैवानियत, सो रही पत्नी और बेटे पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर लगाई आग ,बेटा बुरी तरह झुलसा
    क्राइम

    हैवानियत, सो रही पत्नी और बेटे पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर लगाई आग ,बेटा बुरी तरह झुलसा

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inNovember 15, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    फरीदाबाद- फरीदाबाद में एक कलयुगी पिता ने हैवानियत की सारी हद पार कर दी। आरोप है कि उसने मॉ के साथ बच्चों सहित पूरे परिवार को ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग में जलाने की कोशिश की। हांलाकि इस घटना में परिवार के सभी सदस्य सुरक्षित बच गए, लेकिन 7 साल के बच्चे के आग से पैर झूलस गए। बच्चे को इलाज के लिए बीके अस्पताल में एडमिट किया गया है। वहीं बच्चे की मां का आरोप है इससे पहले भी वह उनपर कई बार हमला कर चुका है लेकिन बार बार शिकायत करने पर भी पुलिस आरोपी के खिलाफ कोई कारवाही नहीं करती।

    बाटा चौक स्थित रामनगर निवासी महिला रेणु (35) ने जानकारी देते हुए बताया कि उसका पति राजू (40) नशा करता और कोई काम नही करता है। इसलिए वह करीब डेढ़ साल से लाल कोठी के पास किराए पर अपने चार बच्चों के साथ रह रही है। वह अपनी बड़ी बेटी की शादी कर चुकी है। अभी उसके चार बच्चे बेटा देव (17), बेटी दिशा (14), बेटा राज (12), वंश (7) साथ में रहते है। वह एक कोठी में बच्चे की आया के रूप में काम करती और उसी से परिवार चला रही है।बच्चे की मां रेणु ने बताया कि उसकी शादी करीब 20 साल पहले रामनगर बाटा चौक के रहने वाले राजू से हुई थी। पिछले कई सालों से वह पूरे परिवार को बेहद परेशान करता आ रहा है।

    वह उसके साथ बार-बार मारपीट करता था और उस पर चाकू से भी हमला किया था। जिसके बाद वह बच्चों के साथ उससे अलग आकर किराए पर आकर रहने लगी।महिला ने आरोप लगाया कि रविवार का दिन होने के कारण उसकी छुट्‌टी थी। उसका बड़ा बेटा देव पानी के प्लांट पर काम करता है इसलिए वह घर से प्लांट के लिए निकल गया था। वह कमरे में बेटी दिशा, बेटा राज और वंश के साथ सौ रही थी। उनका कमरा रोड के साथ है जिसमें एक खिडकी है। उसके पति ने उसमें लगे पर्दे को हटाकर सोते समय उनके ऊपर पेट्रोल छिड़क दिया और आग लगा दी। कपड़ों में आग लगते ही अफरा तफरी मच गई। उन्होंने जैसे तैसे बच्चों को बचाया। लेकिन उसका सबसे छोटा बेटा वंश (7) आग की चपेट में आ गया और उसके पैर झूलस गए। जिसके बाद वो बच्चे को इलाज के लिए बीके में पहुंचे है। 

    वीओ। संजय कालोनी चौकी इंचार्ज ने बताया कि उनको मामले की जानकारी कंट्रोल रूम से मिली थी जिसके बाद पुलिस टीम घटना स्थल पर पहुंची थी। लेकिन अभी तक ये खुलासा नही है कि ज्वलनशील पदार्थ क्या है किसने डाला था। वहीं अभी तक किसी की कोई शिकायत भी प्राप्त नहीं हुई है शिकायत मिलने के बाद और डॉक्टर से रिपोर्ट मिलने के बाद ही आगे की कार्रवाही की जाएगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    रिश्ते हुए शर्मसार! अवैध संबंध बनाने का डाला दबाव, मामा के खिलाफ मामला दर्ज

    November 15, 2026

    मां  ने 10 साल की मासूम बेटी को पहले खाट से बांधा, फिर पीट-पीटकर ले ली जान

    November 14, 2026

    बेटी ने मजाक समझी थी ‘गला घोंटने’ की धमकी, दूसरी जाति के लड़के से प्यार करने पर पिता ने कर दी हत्या

    November 14, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.