Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • डीएमएफ फंड से स्थानीय विकास और जनकल्याण को दें प्राथमिकता- मुख्य सचिव श्री विकासशील
    • छत्तीसगढ़ में स्मार्ट मीटर का बेहतर क्रियान्वयन देखने आए देशभर की विद्युत वितरण कंपनियों के प्रतिनिधि
    • अजीविका डबरियों से बदलेगी गांवों की तस्वीर, लक्ष्य से 50 प्रतिशत ज्यादा हुआ निर्माण, अब 23 हजार को मंजूरी
    • उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन की प्रेस वार्ता-उद्योग और निवेश का नया हब बना छत्तीसगढ़
    • ‘जनदर्शन’ में पहुंचे लोगों की समस्याएं सुलझाने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने मौके पर की पहल
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का जनदर्शन रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में हो रहा है आयोजित
    • छत्तीसगढ़ के कृषि उत्पादों के लिए वैश्विक बाजार के नए द्वार
    • अनंत सिंह की बेटी की शादी के महाभोज में उमड़ी भीड़ आउट ऑफ कंट्रोल…हवा में उछालने पड़े पत्तल…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, November 26
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»बिहार के पूर्व सांसद आनंद मोहन को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, समय से पहले रिहाई का फैसला रद्द, एक महीने में सरेंडर का आदेश
    राष्ट्रीय

    बिहार के पूर्व सांसद आनंद मोहन को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, समय से पहले रिहाई का फैसला रद्द, एक महीने में सरेंडर का आदेश

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inNovember 26, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को बिहार के पूर्व सांसद आनंद मोहन की समयपूर्व रिहाई का रास्ता खोलने वाले राज्य सरकार के फैसले को रद्द कर दिया। कोर्ट ने 1994 में गोपालगंज के तत्कालीन जिलाधिकारी और आईएएस अधिकारी जी. कृष्णैया की भीड़ द्वारा हत्या के मामले में दोषी आनंद मोहन को एक महीने के भीतर आत्मसमर्पण करने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने कहा कि बिहार सरकार ने अप्रैल 2023 में सजा माफी नीति में जो संशोधन किया था, वह असंवैधानिक है। इस संशोधन के जरिए ड्यूटी पर तैनात सरकारी कर्मचारी की हत्या के दोषियों को भी समयपूर्व रिहाई के लिए पात्र बना दिया गया था।

    जस्टिस दीपांकर दत्ता और जस्टिस शील नागू की पीठ ने आईएएस अधिकारी की पत्नी उमा कृष्णैया की याचिका स्वीकार करते हुए यह फैसला सुनाया। हालांकि, कोर्ट ने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार पीड़ित परिवार को सुनवाई का अवसर देने के बाद सजा माफी पर नए सिरे से विचार करने की प्रक्रिया शुरू कर सकती है। पीड़ित परिवार की आपत्ति पर विचार करना जरूरी है, लेकिन उसकी आपत्ति को अंतिम वीटो नहीं माना जा सकता।

    संशोधन को बताया मनमाना

    पीठ ने बिहार सरकार के अप्रैल 2023 के संशोधन को असंवैधानिक घोषित करते हुए कहा कि यह बिना किसी स्पष्ट उद्देश्य और वास्तविक औचित्य के अचानक किया गया बदलाव था। राज्य सरकार इसके पीछे कोई तार्किक और वैध सार्वजनिक उद्देश्य साबित नहीं कर सकी। कोर्ट ने कहा कि यह संशोधन संविधान के अनुच्छेद 14 (समानता का अधिकार) और अनुच्छेद 21 (जीवन और व्यक्तिगत स्वतंत्रता का अधिकार) का उल्लंघन करता है।

    बिहार की पूर्ववर्ती सजा माफी नीति के तहत ड्यूटी पर तैनात सरकारी कर्मचारियों की हत्या के दोषियों को कम से कम 20 साल की सजा पूरी किए बिना समयपूर्व रिहाई की पात्रता नहीं थी। लेकिन अप्रैल 2023 में बिहार जेल मैनुअल, 2012 के नियम 481(1)(ए) में बदलाव कर इस श्रेणी के दोषियों को भी रिहाई के लिए पात्र बना दिया गया। इसी संशोधन के बाद आनंद मोहन 24 अप्रैल 2023 को करीब 14 साल जेल में बिताने के बाद रिहा हो गए थे।

    पीड़ित को सुने बिना नहीं हो फैसला

    उमा कृष्णैया ने सरकार के फैसले को बाहरी प्रभावों से प्रेरित बताते हुए चुनौती दी थी। उनका तर्क था कि जेल में दोषी के आचरण और आपराधिक पृष्ठभूमि जैसे जरूरी पहलुओं पर समुचित विचार नहीं किया गया। सुप्रीम कोर्ट ने 16 जुलाई को इस मामले में अपना फैसला सुरक्षित रखा था। याचिकाकर्ता की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता सिद्धार्थ लूथरा ने पैरवी की।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    26/11 की 18वीं बरसी पर अमित शाह और योगी आदित्यनाथ ने शहीदों को किया नमन

    November 26, 2026

    “OBC का आरक्षण घटाकर मुस्लिम आरक्षण लाना चाहते है”, PM मोदी ने संविधान दिवस पर आरक्षण के मुद्दे पर विपक्ष को घेरा

    November 26, 2026

    “मुश्किल वक्त में सबसे पहले मदद आया”, नेपाल के PM बालेंद्र शाह ने भारत को बताया सबसे भरोसेमंद पड़ोसी

    November 23, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.