Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने मदनपुर में उद्यानिकी महाविद्यालय भवन और छात्रावास निर्माण का किया शुभारंभ
    • सेवा सेतु बना सपनों की उड़ान का आधार, महज एक घंटे में मिला आय प्रमाण पत्र, रवीना का नर्सिंग कॉलेज में प्रवेश का सपना हुआ साकार
    • सेवा सेतु से साकार हो रही सुशासन की संकल्पना, महज एक घंटे में मिला केंद्रीय जाति प्रमाण पत्र
    • कंवर समाज की समृद्ध संस्कृति और गौरवशाली परंपराएं छत्तीसगढ़ की अमूल्य धरोहर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
    • सरगुजा की खेल प्रतिभाओं को मिलेगी नई उड़ान, फुटबॉल, कबड्डी और बैडमिंटन की अकादमियां होंगी स्थापित : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
    • छत्तीसगढ़ के विद्यार्थियों के सपनों को मिलेंगे अंतरिक्ष की ऊंचाइयों तक पहुंचने के पंख : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
    • आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी विशोकानंद भारती महाराज के ब्रह्मलीन होने पर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने जताया गहरा शोक
    • शादी से इनकार पर सिरफिरे आशिक ने परिवार पर फेंका तेजाब, मां पर चाकू से हमला
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, November 29
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»सेवा सेतु बना सपनों की उड़ान का आधार, महज एक घंटे में मिला आय प्रमाण पत्र, रवीना का नर्सिंग कॉलेज में प्रवेश का सपना हुआ साकार
    छत्तीसगढ़

    सेवा सेतु बना सपनों की उड़ान का आधार, महज एक घंटे में मिला आय प्रमाण पत्र, रवीना का नर्सिंग कॉलेज में प्रवेश का सपना हुआ साकार

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inNovember 29, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की सुशासन की पहल से युवाओं के भविष्य संवारने की राह हो रही आसान

    रायपुर- मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा आम नागरिकों को सरल, सहज, पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से शासकीय सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर सार्थक प्रयास किए जा रहे हैं। शासन की जनहितकारी पहल ‘सेवा-सेतु’ न केवल नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान का माध्यम बन रही है, बल्कि युवाओं के सपनों को साकार करने और उनके भविष्य को संवारने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। इसकी एक सुखद तस्वीर गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के ग्राम पंचायत कोटरियाडांड में देखने को मिली, जहां रवीना को महज एक घंटे में आय प्रमाण पत्र उपलब्ध होने से नर्सिंग कॉलेज में प्रवेश लेने का सपना साकार हो गया।

    ग्राम पंचायत कोटरियाडांड निवासी रवीना उच्च शिक्षा प्राप्त कर नर्सिंग के क्षेत्र में अपना भविष्य संवारना चाहती थीं। नर्सिंग कॉलेज में प्रवेश के लिए उन्हें आय प्रमाण पत्र की आवश्यकता थी। प्रवेश प्रक्रिया में आवश्यक इस दस्तावेज को समय पर प्राप्त करना उनके लिए बेहद महत्वपूर्ण था। इसके लिए रवीना ने तहसील कार्यालय पेंड्रारोड पहुंचकर सेवा सेतु के माध्यम से आय प्रमाण पत्र बनवाने हेतु आवेदन किया।

    तहसील कार्यालय में संबंधित अधिकारी-कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए उनके आवेदन की आवश्यक प्रक्रिया पूरी की और महज एक घंटे के भीतर उन्हें आय प्रमाण पत्र उपलब्ध करा दिया। इतनी कम अवधि में आवश्यक दस्तावेज मिलने से रवीना की चिंता दूर हुई और नर्सिंग कॉलेज में प्रवेश की राह में आ रही बाधा भी समाप्त हो गई। समय पर आय प्रमाण पत्र मिलने से रवीना नर्सिंग कॉलेज में प्रवेश लेने में सफल रहीं।

    शासन की इस त्वरित एवं संवेदनशील सेवा से प्रसन्न रवीना ने बताया कि सेवा सेतु के माध्यम से कम समय में आय प्रमाण पत्र प्राप्त होने से उन्हें काफी सहूलियत मिली। आवश्यक दस्तावेज समय पर उपलब्ध होने से नर्सिंग कॉलेज में प्रवेश लेने और अपना भविष्य संवारने का सपना साकार हो सका। उन्होंने शासन की इस जनहितकारी व्यवस्था की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया।

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशा के अनुरूप प्रदेश में प्रशासनिक व्यवस्थाओं को अधिक जनोन्मुखी, संवेदनशील एवं प्रभावी बनाया जा रहा है। सेवा सेतु के माध्यम से नागरिकों को आवश्यक शासकीय सेवाएं सुगमता से उपलब्ध हो रही हैं। विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों, विद्यार्थियों एवं युवाओं को इस व्यवस्था का लाभ मिल रहा है। आवश्यक प्रमाण पत्रों के लिए शासकीय कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर लगाने से राहत मिलने के साथ ही लोगों के समय और श्रम की भी बचत हो रही है।

    रवीना की सफलता की यह कहानी इस बात का जीवंत उदाहरण है कि समय पर उपलब्ध कराई गई एक शासकीय सेवा किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा सकारात्मक बदलाव ला सकती है। महज एक घंटे में मिला आय प्रमाण पत्र रवीना के लिए केवल एक दस्तावेज नहीं, बल्कि उनके उज्ज्वल भविष्य की राह खोलने वाला महत्वपूर्ण माध्यम बन गया।

    सेवा सेतु आज शासन और आम नागरिकों के बीच विश्वास का मजबूत सेतु बन रहा है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सुशासन की यह पहल लोगों के जीवन को आसान बनाने के साथ ही उनकी उम्मीदों, आकांक्षाओं और सपनों को नई उड़ान दे रही है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने मदनपुर में उद्यानिकी महाविद्यालय भवन और छात्रावास निर्माण का किया शुभारंभ

    November 29, 2026

    सेवा सेतु से साकार हो रही सुशासन की संकल्पना, महज एक घंटे में मिला केंद्रीय जाति प्रमाण पत्र

    November 29, 2026

    कंवर समाज की समृद्ध संस्कृति और गौरवशाली परंपराएं छत्तीसगढ़ की अमूल्य धरोहर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

    November 29, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.