नई दिल्ली 14 नवम्बर 2024। दक्षिण एशियाई दूरसंचार विनियामक परिषद (एसएटीआरसी-25) की 25वीं बैठक 11 से 13 नवंबर, 2024 तक नई दिल्ली में आयोजित की गई, जिसमें पूरे दक्षिण एशिया के विनियामक, उद्योगपति और विशेषज्ञ शामिल हुए। एशिया-प्रशांत दूरसंचार समुदाय (एपीटी) के सहयोग से भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (टीआरएआई) द्वारा आयोजित इस वर्ष की बैठक हितधारकों को अंतर्दृष्टि साझा करने, विनियमन संबंधी चुनौतियों को संबोधित करने और एक अधिक समावेशी डिजिटल इकोसिस्टम की दिशा में मार्ग प्रशस्त करने के लिए एक मंच पर साथ लेकर आयी। तीन दिनों तक चले एसएटीआरसी -25 के कार्यक्रम में मुख्य रूप से चर्चाएँ “विकास और समावेशिता के लिए दूरसंचार और आईसीटी विकास में तेजी लाने” के विषय पर केंद्रित थीं, जो क्षेत्र में आर्थिक और सामाजिक समृद्धि के लिए डिजिटल परिवर्तन को बढ़ावा देती हैं।
इस बैठक का उद्घाटन संचार मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया द्वारा 11 नवंबर, 2024 को संचार मंत्रालय में राज्य मंत्री डॉ. पेम्मासानी चंद्र शेखर और ग्रामीण विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री की उपस्थिति में किया गया। एशिया-प्रशांत टेलीकम्युनिटी (एपीटी) के महासचिव मसानोरी कोंडो बैठक में तीनों दिन मौजूद रहे। एसएटीआरसी -25 ने भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण के अध्यक्ष अनिल कुमार लाहोटी को एसएटीआरसी का अध्यक्ष चुना।
एसएटीआरसी एशिया-प्रशांत टेलीकम्युनिटी (एपीटी) के तहत एक पहल है, जो दक्षिण एशिया के दूरसंचार क्षेत्र में क्षेत्रीय सहयोग और सामंजस्यपूर्ण विनियमन संबंधी प्रथाओं को बढ़ावा देती है। अफ़गानिस्तान, बांग्लादेश, भूटान, भारत, ईरान, मालदीव, नेपाल, पाकिस्तान और श्रीलंका सहित सदस्यों के साथ, एसएटीआरसी क्षेत्र में डिजिटल विभाजन को पाटने के लिए विनियमन संबंधी नवाचार, नीति संरेखण और सहकारी प्रयासों का समर्थन करके डिजिटल रूप से एक समावेशी समाज बनाने के लिए समर्पित है।
Trending
- नन्हे दिल को मिली नई धड़कन,’चिरायु योजना’ ने धमतरी के भाव्यांश को दिया नया जीवन
- सेवा_संकल्प_अभियान”
- 100 साल बाद खोजी गई बिल्ली की नई प्रजाति, तेंदुए जैसी खाल; वजन घरेलू बिल्ली से भी कम
- गणपति विसर्जन के दौरान केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान हुए भावुक,बप्पा को विदाई देते समय उनकी आंखों से छलक पड़े आंसू…
- पूर्व सरपंच के घर से 70 तोला सोना और ढाई किलो चांदी उड़ाई, दीवार कूदकर फरार हुए चोर…
- ‘वाइब’ ने पहले दिन कमाए ₹2.25 करोड़,‘मडगांव एक्सप्रेस’ की ओपनिंग कलेक्शन को पछाड़ा
- हाईकोर्ट में एक हिंदू और मुस्लिम लड़कियों का समलैंगिक जोड़ा सुरक्षा की मांग लेकर पहुंचा, हाईकोर्ट ने मामले पर कह दी बड़ी बात…
- सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर राजा डी किंग यानी राकेश त्रेहान 22 सितंबर को चंडीगढ़ में आईफोन लंगर का करेंगे आयोजन…
