नई दिल्ली 18 नवंबर 2024। स्टेट हाउस में आयोजित एक समारोह में, नाइजीरिया संघीय गणराज्य के राष्ट्रपति महामहिम बोला अहमद टीनुबू ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भारत-नाइजीरिया संबंधों को बढ़ावा देने में उनके राजनीतिक कौशल और शानदार योगदान के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार – “ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ नाइजर” से सम्मानित किया। पुरस्कार के प्रशस्ति-पत्र में कहा गया है कि प्रधानमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व के तहत भारत को एक वैश्विक शक्ति के रूप में स्थापित किया गया है और उनके परिवर्तनकारी शासन ने सभी के लिए एकता, शांति और साझा समृद्धि को बढ़ावा दिया है।
इस पुरस्कार को स्वीकार करते हुए, प्रधानमंत्री ने इस सम्मान को भारत के लोगों और भारत तथा नाइजीरिया के बीच दीर्घकालिक व ऐतिहासिक मित्रता को समर्पित किया। उन्होंने आगे कहा कि यह सम्मान दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी और ग्लोबल साउथ की आकांक्षाओं के प्रति उनकी साझा प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 1969 के बाद इस पुरस्कार से सम्मानित होने वाले पहले विदेशी नेता हैं।
Trending
- सावन अमावस्या पर लगेगा दुर्लभ सूर्य ग्रहण, फिर कैसे होगा स्नान, दान और तर्पण?
- छत्तीसगढ़ में UCC की तैयारी: समान नागरिक संहिता पर जनता से मांगे गए सुझाव
- छत्तीसगढ़ी कला को मिलेगी ग्लोबल पहचान: 21 अगस्त को धमतरी में सजेगा ‘जनजातीय कारीगर एम्पैनलमेंट मेला’
- वीबी–जीरामजी अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिला पंचायत सदस्यों की राज्यस्तरीय कार्यशाला आयोजित
- माँ के दूध से स्वस्थ जीवन की मजबूत शुरुआत, प्रदेशभर में विश्व स्तनपान सप्ताह की शुरुआत
- रायपुर-WRS कॉलोनी के तालाब में 24-25 वर्षीय युवती की लाश मिलने से सनसनी …
- केंद्र ने समन जारी कर Meta अधिकारियों को दिल्ली बुलाया
- अभनपुर में चौकीदार की संदिग्ध मौत: तालाब किनारे मिली लाश, हत्या की आशंका…

