Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सेवा_संकल्प_अभियान”
    • 100 साल बाद खोजी गई बिल्ली की नई प्रजाति, तेंदुए जैसी खाल; वजन घरेलू बिल्ली से भी कम
    • गणपति विसर्जन के दौरान केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान  हुए भावुक,बप्पा को विदाई देते समय उनकी आंखों से छलक पड़े आंसू…
    • पूर्व सरपंच के घर से 70 तोला सोना और ढाई किलो चांदी उड़ाई, दीवार कूदकर फरार हुए चोर…
    • ‘वाइब’ ने पहले दिन कमाए ₹2.25 करोड़,‘मडगांव एक्सप्रेस’ की ओपनिंग कलेक्शन को पछाड़ा
    • हाईकोर्ट में एक हिंदू और मुस्लिम लड़कियों का समलैंगिक जोड़ा सुरक्षा की मांग लेकर पहुंचा, हाईकोर्ट ने मामले पर कह दी बड़ी बात…
    • सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर राजा डी किंग यानी राकेश त्रेहान 22 सितंबर को चंडीगढ़ में आईफोन लंगर का करेंगे आयोजन…
    • आगर-मालवा में बगलामुखी मंदिर के पास नाले में बही कार, तीन बच्चों समेत 8 श्रद्धालुओं की मौत
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, September 19
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»अंतर्राष्ट्रीय»20 साल से छींकने की बीमारी से तंग था शख्स… डॉक्टर के पास पहुंचा तो…
    अंतर्राष्ट्रीय

    20 साल से छींकने की बीमारी से तंग था शख्स… डॉक्टर के पास पहुंचा तो…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inNovember 28, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    उत्तरी चीन के शांक्सी प्रांत के जियान में में रहने वाले 23 वर्षीय श्याओमा नामक व्यक्ति को लगभग एक महीने से लगातार छींकने, नाक बंद होने और नाक बहने की समस्या थी. इसके लिए वह पारंपरिक चीनी चिकित्सा (टीसीएम) से खुद का इलाज करता रहता था. इन असफल प्रयासों के बाद उसने जियान के गॉक्सिन अस्पताल में चिकित्सकों को अपनी परेशानी बताई.
    क्लिनिक के मेडिकल रिकॉर्ड के अनुसार अस्पताल ने उसे एलर्जिक राइनाइटिस से पीड़ित पाया. इसके बाद जब नाक की एंडोस्कोपी की गई तो जांच में उसकी नाक के अंदर कोई चीज फंसी हुई मिली. यह एक सफेद गांठ जैसी दिखाई दे रही थी.
    नाक के अंदर फंसा था दो सेंटीमीटर का डाइस
    डॉक्टर ने काफी मुश्किल से उस चीज को नाक के अंदर से बाहर निकाला. निकालने पर पता चला कि यह दो सेंटीमीटर का पासा था, जो लंबे समय तक नाक के अंदर फंसा हुआ था. लंबे समय तक नाक के अंदर रहने के कारण आंशिक रूप से थोड़ा-थोड़ा गल गया था. यह नाक के निचले मार्ग में स्थित था, जिससे नाक की श्लेष्मा झिल्ली को नुकसान पहुंचा था.
    3 साल की उम्र में ही गलती से चला गया था नाक के अंदर
    श्याओमा ने याद किया कि जब वह लगभग तीन या चार साल का था. तब यह पासा गलती से उसकी नाक में चला गया होगा. हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि पासा नाक में कैसे पहुंचा. स्थिति विशेष रूप से खतरनाक थी क्योंकि पासा कई वर्षों से नाक के अंदर रहते-रहते आस-पास के ऊतकों से चिपक गया था. सर्जरी के दौरान अनुचित हैंडलिंग से यह उसके वायुमार्ग में गिर सकता था, जिससे संभावित रूप से दम घुटने की स्थिति पैदा हो सकती थी.
    सफलतापूर्वक नाक के अंदर से निकाल लिया गया पासा
    सौभाग्य से सर्जरी के माध्यम से पासा सफलतापूर्वक निकाल दिया गया, जिससे श्याओमा की नाक में दशकों से मौजूद उसका संक्रमण समाप्त हो गया. यह स्पष्ट नहीं है कि श्याओमा को 20 से अधिक वर्षों तक पासे के साथ रहने से कोई दीर्घकालिक स्वास्थ्य परिणाम या दुष्प्रभाव हुआ है या नहीं.
    युवक ने ऑनलाइन शेयर किया अनुभव
    श्याओमा ने अपने अनुभव को ऑनलाइन शेयर किया. इस पर एक यूजर ने पूछा कि वह केवल 23 साल का है, और पासा 20 साल से उसकी नाक में फंसा हुआ है? तीन साल की उम्र में उसकी नाक कितनी बड़ी थी? वहीं दूसरे यूजर ने कहा कि यह माता-पिता के लिए एक चेतावनी है. बच्चे के नाक के अंदर पासा फंस जाना मजाक नहीं है. (aajtak.in)

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    पाकिस्तान में जुमे की नमाज के दौरान मस्जिद के पास धमाका, 15 की मौत; 50 से ज्यादा घायल

    September 18, 2026

    जंग के बीच अमेरिका जाएंगे पेजेश्कियान और अराघची, UN महासभा में होंगे शामिल

    September 18, 2026

    ‘ऊर्जा सुरक्षा और आर्थिक हितों से समझौता नहीं’, अमेरिकी 100 प्रतिशत टैरिफ बिल पर भारत का जवाब

    September 17, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.