महाराष्ट्र के गोंदिया जिले से एक चौंकाने वाली खबर आई है. जहां एक शिक्षक की शर्ट के जेब में रखा मोबाइल फोन अचानक फट गया. जिससे शिक्षक की मौत हो गई. जबकि एक रिश्तेदार घायल हो गया. घटना शुक्रवार शाम जिले के अर्जुनी-मोरगांव तहसील के सिरेगांव-सांगडी रोड पर केसलवाड़ा फाटा इलाके की बताई जा रही है. मृतक टीचर का नाम सुरेश भीकाजी संग्रामे था. जबकि घायल रिश्तेदार का नाम नाथू गायकवाड़ है. जानकारी के अनुसार भंडारा जिले के साकोली तहसील में सांनगडी में शुक्रवार को साप्ताहिक बाजार लगा था. बाजार में सुरेश संग्रामे और नाथू गायकवाड़ गए थे. बाजार से खरीददारी करने के बाद दोनों अपनी बाइक से गांव लौट रहे थे. दोनों सांनगडी मार्ग पर केसलवाड़ा फाटा क्षेत्र में पहुंचे ही थे कि सुरेश की शर्ट के ऊपरी जेब में रखा मोबाइल अचानक ब्लास्ट हो गया.
ब्लास्ट इतना भयानक था कि सुरेश के सीने का कुछ हिस्सा जल गया. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. जबकि बाइक के पीछे बैठा गायकवाड़ नीचे गिरकर घायल हो गया. उसे उपचार के लिए भंडारा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मृतक सुरेश भीकाजी संग्रामे गढ़चिरौली जिला परिषद के देसाईगंज-वडसा पंचायत समिति में प्रधानाचार्य के पद पर कार्यरत था. घायल गायकवाड़ के बयान और प्राथमिक जांच के बाद पुलिस मौत की वजह मोबाइल फोन में ब्लास्ट को ही बता रही है.(aajtak.in)
Trending
- सफलता की कहानी-सेवा सेतु पोर्टल से आसान हुआ विवाह पंजीयन, बड़े बचेली के दंपतियों को मिला योजनाओं का लाभ
- इसरो के वैज्ञानिकों ने किया जिला विज्ञान केंद्र दंतेवाड़ा का भ्रमण
- खेल अधोसंरचना की मजबूती और खेलों के लिए बेहतर वातावरण तैयार करने मुख्यमंत्री खेल उत्कर्ष मिशन के लिए 100 करोड़ का प्रावधान
- आत्मसमर्पित 95 नक्सलियों को 1.40 करोड़ रुपये से अधिक की प्रोत्साहन राशि
- अबूझमाड़ के दुर्गम अंचलों तक पहुँची ‘सुशासन एक्सप्रेस’
- मुस्कुराता बस्तर कार्यशाला में बच्चों की कला ने बिखेरे रंग
- हाथीदांत तस्करी पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई,वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत तीन आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए
- मछली बीज उत्पादन से किसान रयतु राम ने लिखी सफलता की नई कहानी

