लखनऊ। इटावा जिले के चौविया क्षेत्र में तस्करी करके बांग्लादेश ले जाए जा रहे दुर्लभ प्रजाति के 500 से ज्यादा कछुए बरामद होने के बाद एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया। प्रभागीय वन अधिकारी अतुल कांत शुक्ला ने रविवार को बताया कि वन विभाग और वन्य जीव अपराध नियंत्रण दल की संयुक्त टीम ने सूचना मिलने पर चार-पांच जनवरी की दरम्यानी रात करीब तीन बजे चौविया थाना क्षेत्र के इटावा-बरेली राजमार्ग पर कर्री पुलिया पर एक ट्रक को रोककर उसकी तलाशी ली।
उन्होंने बताया कि तलाशी के दौरान ट्रक में बिजली के सामान के बीच छुपाकर रखी गयी 16 बोरियों में भरेसुंदरी प्रजाति के528 दुर्लभ कछुए बरामद किये गये। संयुक्त टीम ने ट्रक पर सवार तस्कर गिरेन्द्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया। शुक्ला ने बताया कि पकड़े गये अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि वह बरामद कछुओं को दिल्ली से पश्चिम बंगाल के रास्ते बांग्लादेश ले जा रहा था, जहां इन कछुओं की खासी मांग है। उन्होंने बताया कि अभियुक्त से गहन पूछताछ की जा रही है।
Trending
- ग्रिड ब्लैकआउट की स्थिति में कोरबा बिजली संयंत्र तक 32 मिनट में पहुंचेगा स्टार्ट-अप पावर
- अंबिकापुर:महामाया पहाड़ में युवती का मिला कंकाल, शिनाख्त के प्रयास जारी…
- पुराने एंड्राॅयड यूजर्स को झटका:Google ने इस एंड्रॉयड वर्जन के लिए बंद किया सपोर्ट…
- 50 ग्राम सोने का सिक्का खरीदकर ठगों ने 5.10 लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए सराफा कारोबारी 20 दिन बाद बैंक खाता फ्रीज…
- ‘उद्धव’ और ‘राज ठाकरे’ के संयुक्त मार्च को लेकर गतिविधियां तेज
- दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों का आंदोलन खत्म, सीजेपी ने किया ऐलान, सरकार ने मानी कौन-कौन सी डिमांड?
- “लड़ाई अभी जारी है”, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भी जारी रहेगा प्रदर्शन , CJP ने बताई वजह
- सांसद लक्ष्मी वर्मा ने आधुनिक गोदामों और ए.आई आधारित कृषि निगरानी पर कृषि राज्य मंत्री से किया सवाल

