Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ग्रिड ब्लैकआउट की स्थिति में कोरबा बिजली संयंत्र तक 32 मिनट में पहुंचेगा स्टार्ट-अप पावर
    • अंबिकापुर:महामाया पहाड़ में युवती का मिला कंकाल, शिनाख्त के प्रयास जारी…
    • पुराने एंड्राॅयड यूजर्स को झटका:Google ने इस एंड्रॉयड वर्जन के लिए बंद किया सपोर्ट…
    • 50 ग्राम सोने का सिक्का खरीदकर ठगों ने 5.10 लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए सराफा कारोबारी 20 दिन बाद बैंक खाता फ्रीज…
    • ‘उद्धव’ और ‘राज ठाकरे’ के संयुक्त मार्च को लेकर गतिविधियां तेज
    • दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों का आंदोलन खत्म, सीजेपी ने किया ऐलान, सरकार ने मानी कौन-कौन सी डिमांड?
    • “लड़ाई अभी जारी है”, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भी जारी रहेगा प्रदर्शन , CJP ने बताई वजह
    • सांसद लक्ष्मी वर्मा ने आधुनिक गोदामों और ए.आई आधारित कृषि निगरानी पर कृषि राज्य मंत्री से किया सवाल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, July 25
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»भारत में HMPV वायरस की एंट्री, बेंगलुरु में मिला पहला केस
    राष्ट्रीय

    भारत में HMPV वायरस की एंट्री, बेंगलुरु में मिला पहला केस

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJanuary 6, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। चीन में कहर बरपा रहे HMPV वायरस ने भारत में दस्तक दे दी है। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में इस वायरस का पहला मामला सामने आया है। यहां एक निजी अस्पताल में 8 महीने की बच्ची में इस वायरस की पुष्टि हुई है।
    हालांकि, स्वास्थ्य विभाग ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। यह वायरस बच्चों में सांस संबंधी समस्याएं पैदा करता है। इससे संक्रमित होने पर मरीजों में सर्दी-जुकाम जैसे लक्षण नजर आने लगे हैं। केंद्र सरकार और स्वास्थ्य विभाग ने इसे लेकर सतर्कता बढ़ा दी है।
    बच्ची की हालत पर स्वास्थ्य विभाग का बयान
    बेंगलुरु के निजी अस्पताल की रिपोर्ट के मुताबिक, 8 महीने की बच्ची में HMPV वायरस डिटेक्ट हुआ है। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि उनकी लैब में इस केस की टेस्टिंग नहीं हुई है, लेकिन प्राइवेट हॉस्पिटल की रिपोर्ट पर शक की कोई वजह नहीं है। फिलहाल बच्ची की हालत स्थिर बताई जा रही है। डॉक्टरों ने वायरस को लेकर माता-पिता को सतर्क रहने की सलाह दी है।
    HMPV वायरस पर सरकार अलर्ट
    स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस वायरस से निपटने के लिए एडवाइजरी जारी की है। अस्पतालों को संदिग्ध मामलों के लिए आइसोलेशन प्रोटोकॉल और आवश्यक दवाओं का स्टॉक बनाए रखने का निर्देश दिया गया है।
    इसके साथ ही, गंभीर मामलों के लिए ऑक्सीजन सपोर्ट और आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा गया है। दिल्ली के मेडिकल अधिकारियों ने भी वायरस से निपटने की तैयारियों पर चर्चा की है।
    क्या है HMPV वायरस?
    HMPV यानी ह्यूमन मेटापन्यूमोवायरस एक आरएनए वायरस है। यह श्वसन तंत्र पर हमला करता है और जुकाम, खांसी, और सांस लेने में दिक्कत जैसी समस्याएं पैदा करता है।
    यह वायरस मुख्य रूप से सर्दियों और शुरुआती वसंत में सक्रिय रहता है। चीन में इस वायरस ने लाखों लोगों को संक्रमित कर दिया है। अब भारत में इसकी एंट्री चिंता का कारण बन रही है। खासकर कमजोर इम्यूनिटी वाले बच्चों और बुजुर्गों के लिए यह वायरस गंभीर खतरा हो सकता है।
    कैसे फैलता है HMPV वायरस?
    यह वायरस संक्रमित व्यक्ति के खांसने या छींकने से निकलने वाली बूंदों के जरिए फैलता है। दूषित सतहों को छूने और संक्रमित लोगों के करीब रहने से भी इसका प्रसार होता है।
    चीन में इस वायरस के कारण मास्क की वापसी हो गई है। भारत में भी स्वास्थ्य विभाग ने सावधानी बरतने की सलाह दी है। अस्पतालों को संक्रमण से निपटने के लिए सख्त दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों का आंदोलन खत्म, सीजेपी ने किया ऐलान, सरकार ने मानी कौन-कौन सी डिमांड?

    July 25, 2026

    “लड़ाई अभी जारी है”, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भी जारी रहेगा प्रदर्शन , CJP ने बताई वजह

    July 25, 2026

    “समाज को युवाओं की बात सुननी होगी”, RSS प्रमुख मोहन भागवत ने युवा पीढ़ी को लेकर दिया बड़ा संदेश

    July 25, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.