इटावा. यूपी के इटावा जिले में लगी प्रदर्शनी में देर शाम बड़ा हादसा होने से बच गया. दरअसल, प्रदर्शनी में झूलों का एक समूह लगाया गया है. उसी में करीब 30 फीट की ऊंचाई तक जाने वाला एक झूला घूम रहा था, तभी उसकी एक ट्रॉली टूटने पर उसमें बैठे पांच लोग नीचे आ गिरे. हादसे से मौके पर हड़कंप मच गया. आनन-फानन में पांचों घायलों को जिला अस्पताल के इमरजेंसी में भर्ती कराया गया. जहां एक की हालत गंभीर होने पर उसे सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी रेफर कर दिया गया. बताया जा रहा है कि झूले में तय संख्या से अधिक लोगों को बैठाया गया था, जिस कारण ये घटना हो गई. सूचना पर इटावा प्रदर्शनी के जनरल सेक्रेटरी, उपजिलाधिकारी, तहसीलदार और पुलिस के अधिकारी अस्पताल में घायलों का हाल-चाल लेने के लिए पहुंचे. साथ ही घायलों से घटना के बारे में जानकारी भी हासिल की.
Trending
- राजधानी रायपुर के पंडरी थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद में हिंसा से मचा हड़कंप,जीजा ने साली पर चलाई गोली…
- पद्मश्री फूलबासन यादव के अपहरण की बड़ी साजिश…
- चुनाव : मुफ्त बांट से पिसती है अर्थव्यवस्था
- एनएच-44 अर्रू तिराहे के पास अनियंत्रित होकर बिजली की खंभे से टकराई SWIFT कार, जिंदा जल गए कार में सवार दो पैसेंजर…
- असम से आई बड़ी खबर, हिमंता ने मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा…
- 19 जोड़े दाम्पत्य सूत्र में बंधे,मुख्यमंत्री कन्या विवाह में शामिल हुए स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव…
- बंगाल और तमिलनाडु : वैचारिक जनादेश भी
- ट्रंप ने होर्मुज स्ट्रेट में रोका ‘प्रोजेक्ट फ्रीडम, शांति-समझौते के करीब दोनों देश

