बोकारो. झारखंड के बोकारो जिले में अज्ञात बदमाशों ने 26 साल के सरकारी अधिकारी की उनके घर में गोली मारकर हत्या कर दी. यह घटना रविवार रात कसमार थाना क्षेत्र के मधुकरपुर गांव में हुई. रिपोर्ट के मुताबिक मृतक अधिकारी की पहचान पिंटू नायक के रूप में हुई है, जो हजारीबाग जिला कोषागार कार्यालय में तैनात थे. पुलिस ने बताया कि पिंटू नायक अपने परिवार से मिलने के लिए घर आए हुए थे. बेरमो के एसडीपीओ बीएन सिंह ने कहा कि मृतक के पिता सकुल नायक के अनुसार, रविवार रात खाना खाने के बाद पिंटू अपने कमरे में सोने चले गए. रात करीब 11 बजे उन्होंने गोली चलने की आवाज सुनी. जब वो पिंटू के कमरे में पहुंचे तो उन्होंने अपने बेटे को बिस्तर पर खून से लथपथ पड़ा पाया. परिवार के सदस्यों ने तुरंत पिंटू को जमनोर के क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. एसडीपीओ ने बताया कि पुलिस इस मामले की गहन जांच कर रही है. स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है और अपराध स्थल से साक्ष्य जुटाने के प्रयास किए जा रहे हैं.
Trending
- नाले से मिले थे पति-पत्नी के शव : गांव के ही 4 युवकों ने रची थी हत्या की साजिश, पुलिस ने सुलझाई मर्डर मिस्ट्री
- अनियंत्रित होकर दीवार से जा टकराया मजदूरों से भरा ऑटो, 2 लोगों की मौत, 5 घायल
- डीके शिवकुमार ने नाराज कांग्रेस विधायकों से की अपील
- जन्म और मृत्य प्रमाणपत्र से जुड़ा बिल राज्यसभा में पास
- सफलता की कहानी-सेवा सेतु पोर्टल से आसान हुआ विवाह पंजीयन, बड़े बचेली के दंपतियों को मिला योजनाओं का लाभ
- वायरस से हाहाकार, 22 मौतें, 35 से ज्यादा बच्चे भर्ती, राजकोट, गांधीनगर और सूरत समेत चांदीपुरा प्रभावित
- इसरो के वैज्ञानिकों ने किया जिला विज्ञान केंद्र दंतेवाड़ा का भ्रमण
- पैरोल मिलने के बाद जेल से बाहर नहीं आ सका आसाराम बापू, क्या अड़चने आ रही

