कश्मीर। भारतीय रेलवे ने रविवार को कटड़ा और बडगाम रेलवे स्टेशनों के बीच 18 एसी बोगियों वाली ट्रेन का 110 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से सफल ट्रायल किया। कश्मीर को देश के बाकी हिस्सों से रेल के माध्यम से जोड़ने वाली नई रेलवे लाइन पर यह पहला ट्रायल सफल रहा। अब कश्मीर तक ट्रेन पहुंचने का रास्ता साफ हो गया है।
रेलवे अधिकारियों ने कहा कि 18 एसी कोच, दो लगेज कैरियर और दो इंजन वाली यह ट्रेन सुबह 8:30 बजे कटड़ा रेलवे स्टेशन से रवाना हुई। चार घंटे के भीतर ट्रेन सफलतापूर्वक अपने गंतव्य पर पहुंची। रेलवे सुरक्षा आयुक्त दिनेश चंद्र देशवाल व अन्य अधिकारी बडगाम स्टेशन तक रवाना हुए। ट्रेन दुनिया के सबसे ऊंचे 359 मीटर चिनाब पुल और अंजी खड्ड पर बने केबल ब्रिज सहित सभी सुरंगों से गुजरी। यह ट्रायल बिना किसी बाधा से पूरा किया गया। शनिवार को रेलवे बोर्ड के सदस्य हितेंद्रा मल्होत्रा ने बनिहाल से कटड़ा तक ट्रैक का निरीक्षण किया था।
(यूएसबीआरएल) परियोजना पर काम 1997 में शुरू हुआ था, लेकिन भूवैज्ञानिक, नदी-घाटी और मौसम संबंधी चुनौतियों के कारण इसमें देरी हुई। कुल 272 किलोमीटर लंबे प्रोजेक्ट में से 209 किलोमीटर को चरणों में चालू किया गया। इसमें 118 किमी का काजीगुंड-बारामुला खंड का पहला चरण अक्तूबर 2009 में चालू हुआ था।
इसके बाद जून 2013 में 18 किमी का बनिहाल-काजीगुंड, जुलाई 2014 में 25 किमी का उधमपुर-कटरा और पिछले साल फरवरी में 48.1 किलोमीटर लंबा बनिहाल-संगलदान खंड चालू किया गया।
46 किमी लंबे संगलदान-रियासी खंड का काम भी पिछले साल जून में पूरा कर लिया गया था। रियासी और कटड़ा के बीच कुल 17 किलोमीटर का हिस्सा बचा था। यह खंड आखिरकार दिसंबर 2024 में पूरा हुआ।
Trending
- निर्माण श्रमिकों के जीवन में आर्थिक सुरक्षा का संबल, 54 हजार से अधिक परिवारों को मिली सहायता
- मुख्यमंत्री श्री साय और केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री श्री जी. किशन रेड्डी की उपस्थिति में खनन एवं कोयला क्षेत्र की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक सम्पन्न
- केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने नवा रायपुर में किया विकसित भारत संकल्प पार्क का लोकार्पण
- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर बीएसपी के हजारों आवासधारियों को बड़ी राहत, किराए में 75 प्रतिशत तक की कटौती
- चक्रवात मुरासु का लैंडफॉल जारी, आधी रात आंध्र प्रदेश के तट से टकराया, स्कूल-कॉलेज बंद, फ्लाइट्स कैंसल, जानिए अपडेट्स
- ऊंचे पदों पर बैठे लोगों को आलोचना और अपशब्द के लिए भी तैयार रहना चाहिए, जानिए मद्रास हाई कोर्ट ने क्यों की कड़ी टिप्पणी
- कौन हैं राजेश कुमार IPS? अरुणाचल प्रदेश के नए DGP
- छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026-कृषि विभाग के स्टॉल में हरियाली का खूबसूरत नजारा

