नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को विश्वास नगर, कृष्णा नगर और गांधी नगर विधानसभा में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान केजरीवाल ने आरोप लगाया कि भाजपा सत्ता में आई तो सभी मुफ्त सुविधाएं बंद कर देगी। पार्टी के पक्ष में प्रचार करते हुए उन्होंने दावा किया कि सत्ता में आने के चुनाव से पहले किए गए आम आदमी पार्टी के सभी वादे पूरे करेगे।
केजरीवाल ने कहा कि 10 साल में दिल्ली को संवारा है। काफी काम किए, अभी और कई काम करने बाकी हैं। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस की शीला दीक्षित की सरकार के दौरान दिल्ली में 7-8 घंटे बिजली के पावर कट लगते थे। इन्वर्टर और जनरेटर की जरूरत पड़ती थी। गर्मियों और सर्दियों में बुरा हाल होता था। अब दिल्ली में 24 घंटे बिजली आती है। अब दिल्ली में 200 यूनिट तक बिजली फ्री है। उन्होंने दावा किया कि दिल्ली के सरकारी स्कूल अच्छे हो गए हैं। उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश और बिहार के सरकारी स्कूल खराब पड़े हैं। सरकार ने पूरी दिल्ली के अंदर मोहल्ला क्लीनिक बना दिए। वहीं उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा विधायकों ने अपने क्षेत्र में मोहल्ला क्लीनिक बनने नहीं दिए। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने दावा किया है कि वह सत्ता में आएगी तो मोहल्ला क्लीनिक बंद किए जाएंगे।
Trending
- नाले से मिले थे पति-पत्नी के शव : गांव के ही 4 युवकों ने रची थी हत्या की साजिश, पुलिस ने सुलझाई मर्डर मिस्ट्री
- अनियंत्रित होकर दीवार से जा टकराया मजदूरों से भरा ऑटो, 2 लोगों की मौत, 5 घायल
- डीके शिवकुमार ने नाराज कांग्रेस विधायकों से की अपील
- जन्म और मृत्य प्रमाणपत्र से जुड़ा बिल राज्यसभा में पास
- सफलता की कहानी-सेवा सेतु पोर्टल से आसान हुआ विवाह पंजीयन, बड़े बचेली के दंपतियों को मिला योजनाओं का लाभ
- वायरस से हाहाकार, 22 मौतें, 35 से ज्यादा बच्चे भर्ती, राजकोट, गांधीनगर और सूरत समेत चांदीपुरा प्रभावित
- इसरो के वैज्ञानिकों ने किया जिला विज्ञान केंद्र दंतेवाड़ा का भ्रमण
- पैरोल मिलने के बाद जेल से बाहर नहीं आ सका आसाराम बापू, क्या अड़चने आ रही

