आपने किस्से-कहानियों में सुना होगा कि इंसान ही नहीं, बल्कि कभी-कभी जानवर भी बदला लेते हैं. जाने माने एक्टर जैकी श्रॉफ की फिल्म ‘तेरी मेहरबानियां’ में एक कुत्ता अपने मालिक की मौत का बदला लेता है. मध्यप्रदेश के सागर शहर में कुत्ते के बदले की घटना सामने आई है. जहां एक कुत्ते ने करीब 12 घंटे बाद टक्कर मारने वाली कार से बदला लिया. वह दिन भर इंतजार करता रहा और रात करीब डेढ़ बजे घर के बाहर पार्क कार को चारों ओर से पंजे से खरोंच दिया.
इस दौरान उसके साथ एक और कुत्ता भी था. कुत्ते की यह हरकत घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है, जिसे देखकर कार मालिक का पूरा परिवार हैरान है. हालांकि, बदला लेने वाले कुत्ते ने कार चालक या उसके परिवार को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया है.
दरअसल, शहर के तिरुपतिपुरम में रहने वाले प्रहलाद सिंह घोसी 17 जनवरी की दोपहर करीब 2 बजे परिवार को लेकर एक शादी समारोह में जाने घर से निकले थे. घर से करीब 500 मीटर दूर कॉलोनी के एक मोड़ पर वहां बैठे काले रंग के कुत्ते को कार की टक्कर लग गई थी. इसके बाद वह बहुत दूर तक भौंकते हुए कार के पीछे दौड़ता रहा.
उधर, रात में करीब एक बजे शादी से लौटकर वापस घर पहुंचे और कार को सड़क किनारे पार्क करके सो गए. सुबह उठकर देखा तो कार में चोरों ओर से खरोंच लगी थी, तो सोचा कि कोई बच्चे पत्थर से रगड़ गए हैं, लेकिन जब सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी तो उसमें एक कुत्ता कार को पंजों से खरोंचते नजर आया.
पहले तो कुछ समझ नहीं आया, लेकिन फिर अचानक से याद आया कि दोपहर में इसी कुत्ते को कार से टक्कर लगी थी. कुत्ते ने कार को चारों तरफ से खरोंच दिया था. दूसरे दिन कार लेकर शोरूम में उसकी डेंटिंग-पेंटिंग कराने करीब 15 हजार रुपए का खर्चा आया. (aajtak.in)
Trending
- नाले से मिले थे पति-पत्नी के शव : गांव के ही 4 युवकों ने रची थी हत्या की साजिश, पुलिस ने सुलझाई मर्डर मिस्ट्री
- अनियंत्रित होकर दीवार से जा टकराया मजदूरों से भरा ऑटो, 2 लोगों की मौत, 5 घायल
- डीके शिवकुमार ने नाराज कांग्रेस विधायकों से की अपील
- जन्म और मृत्य प्रमाणपत्र से जुड़ा बिल राज्यसभा में पास
- सफलता की कहानी-सेवा सेतु पोर्टल से आसान हुआ विवाह पंजीयन, बड़े बचेली के दंपतियों को मिला योजनाओं का लाभ
- वायरस से हाहाकार, 22 मौतें, 35 से ज्यादा बच्चे भर्ती, राजकोट, गांधीनगर और सूरत समेत चांदीपुरा प्रभावित
- इसरो के वैज्ञानिकों ने किया जिला विज्ञान केंद्र दंतेवाड़ा का भ्रमण
- पैरोल मिलने के बाद जेल से बाहर नहीं आ सका आसाराम बापू, क्या अड़चने आ रही

