प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 फरवरी को प्रयागराज महाकुंभ जाएंगे जहां वह संगम में पवित्र स्नान करेंगे। बुधवार को माघ महीने की अष्टमी तिथि पर पुण्य काल में वह पवित्र त्रिवेणी में पुण्य की डुबकी लगाएंगे। स्नान के बाद वह संगम तट पर ही गंगा की पूजा कर देशवासियों की कुशलता की कामना करेंगे। प्रधानमंत्री कल सुबह 10 बजे महाकुंभ में पहुंचेंगे। यहां वह अरैल घाट से बोट के जरिए संगम जाएंगे। कुल मिलाकर पीएम मोदी तकरीबन एक घंटे प्रयागराज में रहेंगे। इस दौरान स्नान और गंगा पूजन करेंगे और फिर वापस लौट जाएंगे।
प्रधानमंत्री ने महाकुंभ के पहले 13 दिसंबर 2024 को संगम तट पर गंगा की आरती और पूजा कर इस महाआयोजन के सकुशल संपन्न होने की मंगलकामना की थी। वर्ष 2019 के कुंभ के शुरू और बाद में भी वह आए थे।
Trending
- नाले से मिले थे पति-पत्नी के शव : गांव के ही 4 युवकों ने रची थी हत्या की साजिश, पुलिस ने सुलझाई मर्डर मिस्ट्री
- अनियंत्रित होकर दीवार से जा टकराया मजदूरों से भरा ऑटो, 2 लोगों की मौत, 5 घायल
- डीके शिवकुमार ने नाराज कांग्रेस विधायकों से की अपील
- जन्म और मृत्य प्रमाणपत्र से जुड़ा बिल राज्यसभा में पास
- सफलता की कहानी-सेवा सेतु पोर्टल से आसान हुआ विवाह पंजीयन, बड़े बचेली के दंपतियों को मिला योजनाओं का लाभ
- वायरस से हाहाकार, 22 मौतें, 35 से ज्यादा बच्चे भर्ती, राजकोट, गांधीनगर और सूरत समेत चांदीपुरा प्रभावित
- इसरो के वैज्ञानिकों ने किया जिला विज्ञान केंद्र दंतेवाड़ा का भ्रमण
- पैरोल मिलने के बाद जेल से बाहर नहीं आ सका आसाराम बापू, क्या अड़चने आ रही

