नई दिल्ली । उत्तर भारत में मौसम बदलता हुआ नजर आ रहा है। पश्चिमी विक्षोभ के चलते उत्तर प्रदेश, राजस्थान और बिहार समेत कई राज्यों में ठंड बढ़ गई है। दिल्ली में पिछले कुछ दिनों में हल्की बारिश दर्ज की गई है। बारिश के बाद तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। दिल्ली-एनसीआर में पछुआ हवाएं चल रही हैं। इसकी वजह से ठंड सुबह-शाम ज्यादा बढ़ गई है।
मौसम विभाग के अनुसार, 6 और 7 फरवरी को अरुणाचल प्रदेश और पूर्वोत्तर असम में गरज और बिजली के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है, जबकि 07 फरवरी को अरुणाचल प्रदेश में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। 8 फरवरी एक और ताजा पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना है। इसके प्रभाव में 08-11 फरवरी के दौरान पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में छिटपुट से लेकर हल्की बारिश और बर्फबारी की गतिविधि होने की संभावना है।
मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट का कहना है कि गिलगित-बाल्टिस्तान, लद्दाख, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। बर्फबारी भी हो सकती है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हल्की बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
बिहार समेत इन राज्यों में कोहरे की चेतावनी
पश्चिमी विक्षोभ के कारण बिहार में सर्दी का असर बना हुआ है। हालांकि, धीरे-धीरे तापमान में बढ़ोतरी का अनुमान लगाया गया है। पटना, दरभंगा, मधुबनी, मुजफ्फरपुर और गया समेत कई जिलों में अगले कुछ दिनों तक सुबह-शाम घना कोहरा छाया रहेगा। पछुआ हवाएं चलने से ठंड का असर बना रहेगा और आने वाले दिनों में तापमान में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। बिहार के अलावा ओडिशा और हिमाचल प्रदेश में सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।
हरियाणा-पंजाब मौसम पूर्वानुमान
हरियाणा और पंजाब में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण अगले तीन दिनों तक बारिश को देखते हुए अलर्ट जारी किया गया है। गुरुग्राम में पिछले 24 घंटे के दौरान वायु गुणवत्ता सूचकांक 302 दर्ज किया गया, जो ‘निम्न’ श्रेणी में आता है, जबकि फरीदाबाद का AQI 217 रहा।
राजस्थान मैं कैसा रहेगा मौसम
राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के कारण जयपुर, अजमेर, धौलपुर और बीकानेर समेत कई जिलों में हल्की बारिश हुई है। अजमेर में 3.4 मिमी, धौलपुर में 2.0 मिमी और जयपुर में 1.0 मिमी बारिश दर्ज की गई। संगरिया में न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री और जैसलमेर में 8.4 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में बादलों की आवाजाही जारी रहने का अनुमान जताया है।
Trending
- निर्माण श्रमिकों के जीवन में आर्थिक सुरक्षा का संबल, 54 हजार से अधिक परिवारों को मिली सहायता
- मुख्यमंत्री श्री साय और केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री श्री जी. किशन रेड्डी की उपस्थिति में खनन एवं कोयला क्षेत्र की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक सम्पन्न
- केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने नवा रायपुर में किया विकसित भारत संकल्प पार्क का लोकार्पण
- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर बीएसपी के हजारों आवासधारियों को बड़ी राहत, किराए में 75 प्रतिशत तक की कटौती
- चक्रवात मुरासु का लैंडफॉल जारी, आधी रात आंध्र प्रदेश के तट से टकराया, स्कूल-कॉलेज बंद, फ्लाइट्स कैंसल, जानिए अपडेट्स
- ऊंचे पदों पर बैठे लोगों को आलोचना और अपशब्द के लिए भी तैयार रहना चाहिए, जानिए मद्रास हाई कोर्ट ने क्यों की कड़ी टिप्पणी
- कौन हैं राजेश कुमार IPS? अरुणाचल प्रदेश के नए DGP
- छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026-कृषि विभाग के स्टॉल में हरियाली का खूबसूरत नजारा

