सुबह से 40 लाख ने किया स्नान
प्रयागराज महाकुंभ में वीकेंड खत्म होने के बावजूद श्रद्धालुओं की भीड़ कम होने का नाम नहीं ले रही है. आलम यह है कि सोमवार को भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु संगम में पुण्य की डुबकी लगाने पहुंच रहे हैं. यही वजह है कि सोमवार को दिन शुरू होते ही 40 लाख श्रद्धालु डुबकी लगा चुके हैं.
बीते दो दिनों से संगम में 1 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु स्नान कर रहे हैं. बढ़ती भीड़ को देखते हुए मेला क्षेत्र में शनिवार और रविवार को लगा नो व्हीकल जोन का आदेश बढ़ा दिया गया है. ऐसे में अब मंगलवार तक मेला क्षेत्र में नो व्हीकल जोन लागू रहेगा.
28 फरवरी तक संगम स्टेशन बंद
प्रयागराज में हर दिन श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है. सबसे ज्यादा लोग ट्रेन से यहां पहुंच रहे हैं. ऐसे में भीड़ को देखते हुए और सुरक्षा के चलते प्रयागराज के संगम स्टेशन (दारागंज) को 28 फरवरी तक बंद कर दिया गया है.
27 फरवरी तक बढ़ाई गई अधिकारियों की ड्यूटी
प्रयागराज में माघ मेले और अमृत स्नान के लिए उमड़ रही भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने अधिकारियों की तैनाती की अवधि 27 फरवरी तक बढ़ा दी गई है. संगम में स्नान करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है, जिससे कानून व्यवस्था और ट्रैफिक मैनेजमेंट को सुचारू बनाए रखने के लिए यह फैसला लिया गया है.
उधर, प्रयागराज महाकुंभ में हर दिन लाखों की संख्या में लोग संगम स्नान के लिए पहुंच रहे हैं. कई श्रद्धालु भूख और प्यास से परेशान हो रहे हैं. कई लोग दूर-दराज से आकर यहां आस्था की डुबकी लगा रहे हैं. स्नान के बाद वापस लौटने वाले यात्रियों को भी लंबी दूरी पैदल तय करनी पड़ रही है. ऐसे में समाजसेवियों और स्थानीय नागरिकों ने उनकी सहायता के लिए भोजन और पानी की सेवा शुरू की है.
Trending
- निर्माण श्रमिकों के जीवन में आर्थिक सुरक्षा का संबल, 54 हजार से अधिक परिवारों को मिली सहायता
- मुख्यमंत्री श्री साय और केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री श्री जी. किशन रेड्डी की उपस्थिति में खनन एवं कोयला क्षेत्र की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक सम्पन्न
- केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने नवा रायपुर में किया विकसित भारत संकल्प पार्क का लोकार्पण
- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर बीएसपी के हजारों आवासधारियों को बड़ी राहत, किराए में 75 प्रतिशत तक की कटौती
- चक्रवात मुरासु का लैंडफॉल जारी, आधी रात आंध्र प्रदेश के तट से टकराया, स्कूल-कॉलेज बंद, फ्लाइट्स कैंसल, जानिए अपडेट्स
- ऊंचे पदों पर बैठे लोगों को आलोचना और अपशब्द के लिए भी तैयार रहना चाहिए, जानिए मद्रास हाई कोर्ट ने क्यों की कड़ी टिप्पणी
- कौन हैं राजेश कुमार IPS? अरुणाचल प्रदेश के नए DGP
- छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026-कृषि विभाग के स्टॉल में हरियाली का खूबसूरत नजारा

