Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • महिला की गला दबाकर हत्या करने के बाद युवक ने भी आत्महत्या कर ली 
    • हाजीपुर इलाके में प्रवासी मजदूर ने पत्नी को उतारा मौत के घाट
    • पहला ऑल-विमेन पुलिस थाना, पीड़ित महिलाएं बिना झिझक कह सकेंगी दिल की बात
    • इजरायल का लेबनान पर हमला ; US-ईरान शांति वार्ता को बड़ा झटका, वेंस का स्विट्जरलैंड दौरा रद
    • मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री संजय अग्रवाल ने की सौजन्य मुलाकात
    • राज्यपाल श्री डेका से सुप्रीम कोर्ट में छत्तीसगढ़ की स्टैंडिंग काउंसिल सुश्री जैन ने की सौजन्य भेंट
    • किसान हितैषी नीतियों ने दिलाई छत्तीसगढ़ को नई पहचान: छत्तीसगढ़ के कृषि विकास मॉडल का अध्ययन करने पहुंचा महाराष्ट्र का विधायक दल
    • ‘काला हिरण’ फिल्म से जुड़ी सलमान खान की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट में टली सुनवाई
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, June 20
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»Blog»खाट से बांधकर देवर ने भाभी की हत्या, बेटी से बोला – “बड़ी मां ने मेरे साथ किया गलत”
    Blog

    खाट से बांधकर देवर ने भाभी की हत्या, बेटी से बोला – “बड़ी मां ने मेरे साथ किया गलत”

    Chhattisgarh RajyaBy Chhattisgarh RajyaMarch 10, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    देवर ने भाभी
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। सीपत क्षेत्र के ग्राम खैरा में 38 वर्षीय महिला की उसके ही देवर ने बेरहमी से हत्या कर दी। कत्ल के बाद आरोपी ने अपनी बेटी को फोन कर कहा, “तुम्हारी बड़ी मां ने गलत किया, इसलिए उसे मार दिया। अब मैं खुदकुशी कर लूंगा।”

    हत्या के बाद खाट से बंधी मिली लाश

    घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी। सीपत थाना प्रभारी गोपाल सतपथी के मुताबिक, मृतका राजकुमारी बर्मन की शादी तेलसरा निवासी रामलाल बर्मन से हुई थी। करीब आठ साल पहले वह अपने पति और बच्चों के साथ मायके में आकर बस गई थी। कुछ समय बाद उसने अपने पिता के गांव में ही मकान भी बनवा लिया। एक साल पहले उसके पति रामलाल की सड़क हादसे में मौत हो गई थी, जिसके बाद वह बच्चों के साथ वहीं रह रही थी।

    देवर ने बेटी को किया आखिरी कॉल

    शुक्रवार को मृतका का देवर सूरज बृजवासी उसके घर आया था। दोपहर में बच्चे स्कूल चले गए, और घर पर केवल सूरज और उसकी भाभी मौजूद थे। जब बच्चे स्कूल से लौटे तो उन्होंने अपनी मां को खाट से बंधा पाया, गले में गमछा कसा हुआ था। बच्चों ने तुरंत पड़ोसियों और पुलिस को इसकी जानकारी दी।

    पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया कि हत्या के बाद सूरज ने अपनी बेटी को फोन कर बताया कि उसने अपनी भाभी की हत्या कर दी और अब आत्महत्या करने जा रहा है। उसने अपनी बेटी से कहा, “मेरी तलाश मत करना।”

    दोस्त को भी किया था आखिरी कॉल

    हत्या के बाद सूरज ने अपने एक दोस्त को भी फोन किया। उसने कहा कि यह उसकी आखिरी कॉल है, इसके बाद वह किसी से बात नहीं करेगा। जब दोस्त ने इस बारे में और पूछताछ की, तो सूरज ने कॉल काट दिया और उसका फोन स्विच ऑफ हो गया।

    फिलहाल पुलिस आरोपी के कॉल रिकॉर्ड और मोबाइल लोकेशन के आधार पर जांच को आगे बढ़ा रही है और उसकी तलाश जारी है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Chhattisgarh Rajya
    Chhattisgarh Rajya

    Related Posts

    मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री संजय अग्रवाल ने की सौजन्य मुलाकात

    June 19, 2026

    राज्यपाल श्री डेका से सुप्रीम कोर्ट में छत्तीसगढ़ की स्टैंडिंग काउंसिल सुश्री जैन ने की सौजन्य भेंट

    June 19, 2026

    किसान हितैषी नीतियों ने दिलाई छत्तीसगढ़ को नई पहचान: छत्तीसगढ़ के कृषि विकास मॉडल का अध्ययन करने पहुंचा महाराष्ट्र का विधायक दल

    June 19, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.