Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • रायपुर-WRS कॉलोनी के तालाब में 24-25 वर्षीय युवती की लाश मिलने से सनसनी …
    • अभनपुर में चौकीदार की संदिग्ध मौत: तालाब किनारे मिली लाश, हत्या की आशंका…
    • अडोबी के इंजीनियरिंग डायरेक्टर गौरी शंकर रवींद्रन 10 साल बाद अमेरिका छोड़ भारत लौटे Adobe के इंजीनियरिंग डायरेक्टर…
    • दुनियाभर में टॉप 10 में शामिल 8 एपिसोड की सांसें रोक देने वाली नेटफ्लिक्स हॉरर सीरीज, महल में आत्माओं का साया, जिंदा नहीं बचता कोई भी युवराज…
    • रायपुर-मंत्रिपरिषद की बैठक 05 अगस्त को
    • पांच दिवसीय संभागीय सरस मेला का उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने किया उद्घाटन
    • ​महानदी के तट पर आस्था का महाकुंभ: बनारस की तर्ज पर गूंजे वैदिक मंत्र
    • सफलता की कहानी-तेन्दूपत्ता संग्रहण की नई पहल से अबुझमाड़ के 22 गांवों को मिला लाभ
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, August 4
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»लाइफस्टाइल»बच्चों को खुश करने के लिए बनाएं टेस्टी चॉकलेट इडली, सिर्फ 10 मिनट में होगी तैयार, जानें आसान रेसिपी!
    लाइफस्टाइल

    बच्चों को खुश करने के लिए बनाएं टेस्टी चॉकलेट इडली, सिर्फ 10 मिनट में होगी तैयार, जानें आसान रेसिपी!

    Chhattisgarh RajyaBy Chhattisgarh RajyaMarch 19, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    चॉकलेट इडली
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चॉकलेट इडली रेसिपी

    बच्चे अक्सर नए और दिलचस्प खाने की फरमाइश करते हैं। कई बार वे रोटी-सब्जी से बोर हो जाते हैं, ऐसे में चॉकलेट इडली उनके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकती है। जब भी मीठा खाने का मन करे, आप झटपट चॉकलेट इडली बना सकते हैं। इसका स्वाद इतना लाजवाब होता है कि एक-दो खाने के बाद और खाने का मन करेगा। इसे और भी खास बनाने के लिए आप इसमें चॉकलेट की फिलिंग भर सकते हैं और ऊपर से चॉकलेट सिरप डालकर इसका स्वाद दोगुना कर सकते हैं। बच्चों ही नहीं, बड़ों को भी पसंद आने वाली यह चॉकलेट इडली बेहद आसान और सिर्फ 10 मिनट में तैयार हो जाती है। आइए जानते हैं इसे बनाने की विधि।

    चॉकलेट इडली बनाने की विधि

    पहला स्टेप: इस इडली के लिए न तो दाल-चावल भिगोने की जरूरत है और न ही पेस्ट बनाने की। इसे हम बिस्किट से तैयार करेंगे। इसके लिए ओरियो बिस्किट का एक बड़ा पैकेट लें। आप चॉकलेट या व्हाइट क्रीम वाला कोई भी ओरियो बिस्किट इस्तेमाल कर सकते हैं।

    दूसरा स्टेप: बिस्किट को मिक्सी में पीसकर बारीक पाउडर बना लें। अब इसे एक बाउल में निकालें और उसमें 1 बड़ा चम्मच कोको पाउडर, 2 पिंच बेकिंग सोडा और आवश्यकतानुसार दूध डालें। इन सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाकर एक स्मूद पेस्ट तैयार करें।

    तीसरा स्टेप: इडली के सांचों को हल्का घी लगाकर चिकना कर लें। अब थोड़ा-थोड़ा बैटर सांचों में डालें, फिर बीच में 1-2 चॉकलेट क्यूब्स रखें और ऊपर से थोड़ा और बैटर डाल दें। इसके बाद इडली को 10 मिनट के लिए स्टीम करें।

    चौथा स्टेप: 10 मिनट बाद चॉकलेट इडली तैयार हो जाएगी। इसे गर्मागर्म परोसें। इडली के अंदर से पिघली हुई चॉकलेट निकलती है, जो खाने में बेहद स्वादिष्ट लगती है। यह इडली बच्चों को खूब पसंद आएगी और इसका स्वाद किसी चॉकलेट केक से कम नहीं होगा।

    पांचवां स्टेप: बच्चों की पार्टी के लिए यह परफेक्ट स्नैक है। इसका स्वाद बच्चों के साथ-साथ बड़ों को भी बहुत पसंद आएगा। जब भी कुछ मीठा खाने का मन करे, आप झटपट चॉकलेट इडली बनाकर इसका मजा ले सकते हैं!

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Chhattisgarh Rajya
    Chhattisgarh Rajya

    Related Posts

    अडोबी के इंजीनियरिंग डायरेक्टर गौरी शंकर रवींद्रन 10 साल बाद अमेरिका छोड़ भारत लौटे Adobe के इंजीनियरिंग डायरेक्टर…

    August 4, 2026

    भारत ही नहीं… दुनिया के इन देशों में भी बसती है रामायण

    August 1, 2026

    समुद्र में व्‍हेल के जन्‍म का अद्भ्त नजारा, ड्रोन कैमरे में हुआ कैद…

    July 31, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.