Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ‘नायक नहीं खलनायक हूं मैं’ गाने पर डांस करते नजर आए IPS असित यादव ,डीआईजी पद पर पदोन्नति… 
    • बंगाल में CM पर फैसला कराने खुद जाएंगे अमित शाह, असम की जिम्मेदारी जेपी नड्डा को…
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशानुसार जांजगीर-चांपा में तेजी से आगे बढ़ रहा मेडिकल कॉलेज प्रोजेक्ट
    • संवाद से समाधान: कमराखोल में मुख्यमंत्री ने दूर की बिजली बिल की चिंता
    • माओवादियों का गढ़ रहे तर्रेम बना स्वास्थ्य मॉडलः राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाणन हासिल
    • एक चौपाल ऐसा भी जहाँ खुशियों और तालियों की रही गूंज,लखपति दीदियों के हौसले की उड़ान देख गदगद हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
    • सुशासन तिहार: चौपाल में मिली राहत, सरलाबाई मरावी की समस्या का मुख्यमंत्री ने किया त्वरित समाधान
    • सुशासन तिहार: सरोधी की चौपाल में दिखी बदलाव की कहानी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, May 6
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»IPL मैच को लेकर छत्तीसगढ़ में सट्टेबाज सक्रिय, हर दिन करोड़ों का दांव
    छत्तीसगढ़

    IPL मैच को लेकर छत्तीसगढ़ में सट्टेबाज सक्रिय, हर दिन करोड़ों का दांव

    Chhattisgarh RajyaBy Chhattisgarh RajyaMarch 22, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    सट्टेबाज
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
    • दुबई के नंबरों और व्हाट्सएप के जरिए सट्टे का खेल जारी।
    • फार्म हाउस और होटलों में सक्रिय बड़े सटोरिए।
    • शहर के बड़े बुकी सट्टा संचालन के लिए दूसरे राज्यों में हुए शिफ्ट।

      रायपुर। 22 मार्च से शुरू हो रहे आईपीएल मैचों को लेकर शहर के बड़े सटोरिए पूरी तरह तैयार हैं। करोड़ों का सट्टा खिलाने वाले इन बुकीज ने राजधानी के आउटर इलाकों में अपना ठिकाना बना लिया है। पुलिस की नजर से बचने के लिए कई बड़े बुकी हैदराबाद, दिल्ली, मुंबई, गोवा और कोलकाता जैसे शहरों में शिफ्ट हो चुके हैं, जहां से वे अपने एजेंट्स (पंटर) के जरिए सट्टे का संचालन कर रहे हैं।

      हाईटेक सिस्टम से हो रहा सट्टेबाजी का खेल

      अब फोन कॉल या मैसेज के बजाय ज्यादातर बुकिंग व्हाट्सएप और अन्य इंटरनेट मीडिया प्लेटफॉर्म्स के जरिए ली जा रही हैं। सटोरिए हाईटेक मशीनों का इस्तेमाल कर सीधे बुकिंग और भुगतान की जानकारी ले रहे हैं। ऑनलाइन पेमेंट की सुविधा भी इसमें शामिल है, जिससे सट्टे के लेन-देन को तेजी से निपटाया जा रहा है।

      हर गेंद और हर रन पर दांव

      बुकीज बड़े शहरों में बैठे अपने नेटवर्क के जरिए हर गेंद, ओवर और रन का रेट निर्धारित कर सट्टेबाजी का संचालन कर रहे हैं। रायपुर सहित आसपास के क्षेत्रों में विधानसभा, तिल्दा, नवा रायपुर, खरोरा और अभनपुर के फार्म हाउस और कॉलोनियों में सट्टा लगाने की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।

      सटोरियों की रणनीति

      ✅ शहर के बाहर फार्म हाउसों में ठिकाने बनाए गए हैं।
      ✅ पुराने सभी मोबाइल नंबर बंद कर दिए गए हैं।
      ✅ होटलों में दूसरे नाम से कमरे बुक कराए गए हैं।
      ✅ बड़े बुकी पहले ही शहर छोड़ चुके हैं।
      ✅ दुबई के नंबरों का इस्तेमाल किया जा रहा है।

      पुलिस ने शुरू की सख्ती

      एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट ने सटोरियों की लिस्ट तैयार कर ली है। पिछले साल पकड़े गए खाईवालों की पड़ताल जारी है और उनके वर्तमान ठिकानों की तलाश की जा रही है। पुलिस का दावा है कि लगभग एक हजार खाईवालों की कुंडली तैयार की गई है।

      एडिशनल एसपी, क्राइम संदीप मित्तल का कहना है,
      “पुराने सटोरियों की पहचान की जा रही है और सूचना मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।”

      पुलिस की रणनीति

      🚔 क्राइम ब्रांच की विशेष टीम तैनात की गई है।
      🚔 दुबई से लौटे संदिग्धों पर पुलिस कड़ी नजर रख रही है।
      🚔 पुराने सटोरियों के मोबाइल नंबर और ठिकानों की जांच जारी है।
      🚔 हाल ही में शहर छोड़ने वाले लोगों की जानकारी इकट्ठी की जा रही है।
      🚔 होटलों में किराए पर रहने वाले संदिग्धों की जांच हो रही है।

      आईडी और पासवर्ड के जरिए चलता है खेल

      बड़े बुकी छोटे शहरों और कस्बों में अपनी “लाइन” बांटते हैं, जो विशेष आईडी और पासवर्ड के जरिए संचालित होती हैं। अब एप्स और वेबसाइटों के जरिए भी यह कारोबार बढ़ गया है, जिससे छोटे कस्बों से लेकर आम सट्टेबाजों तक आसानी से पहुंच बनाई जा रही है।

      नई रणनीति – कार से घूम-घूमकर सट्टेबाजी

      पिछले कुछ सीजन से सटोरियों ने नया तरीका अपनाया है। अब वे एक जगह बैठकर सट्टा नहीं खिलाते, बल्कि कार में घूमते हुए या शहर के बाहरी इलाकों में फार्म हाउस और होटलों में अपना ठिकाना बनाकर यह अवैध कारोबार चला रहे हैं। इस गतिविधि के लिए पहले से बुकिंग की जाती है, ताकि पुलिस की नजरों से बचा जा सके।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Chhattisgarh Rajya
    Chhattisgarh Rajya

    Related Posts

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशानुसार जांजगीर-चांपा में तेजी से आगे बढ़ रहा मेडिकल कॉलेज प्रोजेक्ट

    May 5, 2026

    संवाद से समाधान: कमराखोल में मुख्यमंत्री ने दूर की बिजली बिल की चिंता

    May 5, 2026

    माओवादियों का गढ़ रहे तर्रेम बना स्वास्थ्य मॉडलः राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाणन हासिल

    May 5, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.