Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • चैटिंग का ये शॉर्टकट कहीं आपका रिलेशनशिप तो नहीं कर रहा खराब? इस आर्टिकल में जानें क्यों आपका पार्टनर बस हम्म लिखकर हो जाता है चुप
    • तेज प्रताप ने FIR में आकाश के साथ अनुष्का को भी बनाया आरोपी, आवेदन में क्या-क्या लिखा
    • विपक्षी पार्टियों का कांग्रेस में विलय मुश्किल!…
    • भानु सप्तमी पर सूर्य देव से पाएं आरोग्य और धन का वरदान, बस करना होगा ये काम
    • बाल पकड़ के घसीटा, हाथ-पैर बांधकर डंडों से वार… चोरी के शक में आमीन खान ने 8 साल की बच्ची को दी ‘मौत की सजा’
    • सिर्फ प्रधानमंत्री नहीं, बल्कि पूरे इटली का अपमान हैं , ट्रंप के बयान के बाद इटली ने उठाया सख्त कदम, विदेश मंत्री ने किया दौरा रद्द
    • मोदी सरकार के 12 वर्षों में रोजगार, गरीब कल्याण और अर्थव्यवस्था को मिली नई मजबूती: उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन
    • फिल्म ‘कॉकटेल 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर की शानदार ओपनिंग, Fans ने की कृति सेनन के परफॉर्मेंस की तारीफ
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, June 21
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»नक्सलियों की कायराना हरकत: महुआ बीनते समय प्रेशर आईईडी की चपेट में आई महिला, दर्दनाक मौत
    छत्तीसगढ़

    नक्सलियों की कायराना हरकत: महुआ बीनते समय प्रेशर आईईडी की चपेट में आई महिला, दर्दनाक मौत

    Chhattisgarh RajyaBy Chhattisgarh RajyaMarch 31, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    नक्सलियों
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मुख्य बिंदु:

    • महुआ बीनने जंगल गई महिला आईईडी विस्फोट की चपेट में आई।
    • 2004 से अब तक आईईडी धमाकों में 7 ग्रामीणों की जान गई।
    • प्रेशर आईईडी की वजह से 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो चुके हैं।

      नक्सलियों की कायराना हरकत फिर आई सामने

      नक्सलियों द्वारा बिछाए गए प्रेशर आईईडी की चपेट में आने से एक ग्रामीण महिला की रविवार शाम मौत हो गई। उसूर की सुशीला सोढ़ी (सोढ़ीपारा) महुआ बीनने के लिए बोत्तामरका पहाड़ी जंगल में गई थीं। शाम करीब 5:30 बजे आईईडी विस्फोट में गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, उसूर ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

      नक्सली सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के लिए आईईडी प्लांट करते हैं, लेकिन इसकी चपेट में निर्दोष ग्रामीण और मवेशी आ जाते हैं। महिला की दर्दनाक मौत के बाद उसूर में मातम पसरा हुआ है।

      ग्रामीणों में दहशत, जंगल जाने से डर रहे लोग

      शनिवार को बोड़गा की सरस्वती ओयाम भी प्रेशर आईईडी धमाके में गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। महुआ बीनते समय वह पेड़ के पास से गुजर रही थीं, तभी विस्फोट हुआ। उन्हें इलाज के लिए जगदलपुर रेफर किया गया है।

      प्रेशर आईईडी से 2004 से अब तक 7 की मौत

      2004 से अब तक नक्सलियों के आईईडी विस्फोटों में 7 निर्दोष ग्रामीणों की जान जा चुकी है, जबकि 6 ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हुए हैं। नक्सलियों की इन कायराना हरकतों के कारण कभी बुजुर्ग मां-बाप अपने सहारे को खो देते हैं, तो कभी मासूमों के सिर से माता-पिता का साया उठ जाता है। सवाल यह है कि आखिर कब तक आम लोग नक्सली हिंसा का शिकार होते रहेंगे?

       

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Chhattisgarh Rajya
    Chhattisgarh Rajya

    Related Posts

    मोदी सरकार के 12 वर्षों में रोजगार, गरीब कल्याण और अर्थव्यवस्था को मिली नई मजबूती: उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन

    June 20, 2026

    धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा का जीवन जल, जंगल और जमीन की रक्षा के संघर्ष की अमर गाथा : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय

    June 20, 2026

    छत्तीसगढ़ में हो रहा है तय मानकों के अनुसार लगाए जा रहे है विद्युत स्मार्ट मीटर

    June 20, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.