सुकमा (Sukma News)। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में एक बार फिर एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) और आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) की संयुक्त टीमों ने कई ठिकानों पर छापेमारी की है। जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह सीपीआई के वरिष्ठ नेताओं के निवास स्थलों पर यह कार्रवाई शुरू की गई। दोनों एजेंसियां चार अलग-अलग स्थानों पर जांच में जुटी हैं और घर में मौजूद लोगों से पूछताछ की जा रही है।
जिन लोगों के यहां छापा मारा गया है, उनमें पूर्व विधायक मनीष कुंजाम और तेंदूपत्ता प्रबंधक भी शामिल हैं। यह कार्रवाई सुबह 6 बजे से जारी है।
यह खबर लगातार अपडेट की जा रही है। नईदुनिया अपने पाठकों को हर पल की ताज़ा और सटीक जानकारी देने के लिए प्रतिबद्ध है। शुरुआती विवरणों के आधार पर खबर को निरंतर अपडेट किया जा रहा है। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए बने रहिए नईदुनिया के साथ।

