Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • रविशंकर जलाशय की सुरक्षा के लिए गेटों की मरम्मत एवं आवश्यक कार्यों हेतु 65.50 करोड़ रुपए की मिली प्रशासनिक स्वीकृति
    • सफलता की कहानी-बिना केमिकल, बंपर मुनाफाः डोलनारायण की जैविक मिर्च ने बाजार में मचाई धूम
    • सायंतन बनर्जी जन्म से नेत्रहीन,लेकिन उन्होंने हौसले से बड़ी मिसाल कायम की आज वह शिक्षक, RJऔर सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में कर रहे काम…
    • आईपीएल2026:रायपुर में होटलों की बुकिंग 10-10 हजार रुपए तक हुई महंगी, हवाई टिकटों की कीमतें भी बढ़ीं
    • बड़ा अपडेट:तमिलनाडु में विजय सरकार का रास्ता साफ, VCK के समर्थन से मिला बहुमत
    • शुभेन्दु अधिकारी के पीए के कत्ल की गुत्थी सुलझाने गुजरात से बुलाई गई जांच टीम
    • भोपाल के 90 डिग्री ब्रिज केस के सस्पेंड किए सभी 7 इंजीनियर बहाल
    • साइबर अपराध पर हाईकोर्ट सख्त, FIR रद्द करने से किया इनकार
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, May 9
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»CG News: नान घोटाले में CBI की बड़ी कार्रवाई, पूर्व IAS टुटेजा के घर पर छापेमारी और FIR दर्ज
    छत्तीसगढ़

    CG News: नान घोटाले में CBI की बड़ी कार्रवाई, पूर्व IAS टुटेजा के घर पर छापेमारी और FIR दर्ज

    Chhattisgarh RajyaBy Chhattisgarh RajyaApril 19, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    IAS टुटेजा
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नान घोटाले में CBI की बड़ी कार्रवाई, टुटेजा के घर छापेमारी और साक्ष्य जब्त

    छत्तीसगढ़ राज्य के बहुचर्चित नान (छत्तीसगढ़ राज्य नागरिक आपूर्ति निगम) घोटाले में सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई की है। वाट्सएप चैटिंग से जुड़ी साजिश की जांच के लिए सीबीआई ने एफआईआर दर्ज कर ली है, जो पहले से दर्ज एसीबी रिपोर्ट के आधार पर की गई। शुक्रवार को जांच के सिलसिले में सीबीआई ने पूर्व आईएएस अधिकारी अनिल टुटेजा के सिविल लाइन स्थित निवास पर दबिश दी और इस दौरान कई इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य एवं अहम दस्तावेज जब्त किए गए।

    एफआईआर में लगाए गए आरोप आपराधिक षड्यंत्र, रिश्वतखोरी, साक्ष्य से छेड़छाड़, झूठे साक्ष्य गढ़ने और जांच को प्रभावित करने की कोशिशों से संबंधित हैं। इससे पहले 4 नवंबर 2024 को ईओडब्ल्यू ने आरोपियों को जमानत दिलाने और सबूत छिपाने की साजिश को लेकर एफआईआर दर्ज की थी। इस मामले में अनिल टुटेजा, आलोक शुक्ला और पूर्व महाधिवक्ता सतीश चंद्र वर्मा को नामजद किया गया था। हालांकि, शुक्ला और वर्मा को बाद में जमानत मिल गई थी।

    ईडी ने सौंपे अहम दस्तावेज

    प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने भी मामले की गंभीरता को देखते हुए सीबीआई को कई दस्तावेजी साक्ष्य सौंपे हैं। ईडी ने जानकारी दी कि अनिल टुटेजा और आलोक शुक्ला ने जांच को प्रभावित करने की कोशिश की थी, और आयकर विभाग द्वारा जुटाए गए डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर ईडी की कार्रवाई में भी बाधा डाली गई।

    सीबीआई की रफ्तार होगी तेज

    सूत्रों की मानें तो सीबीआई की अगली कार्रवाई अब और व्यापक हो सकती है। अनिल टुटेजा के घर छापेमारी के बाद दो आईपीएस अधिकारियों समेत कुछ प्रभावशाली लोगों पर भी शिकंजा कसने की तैयारी है। इसमें एसीबी की तत्कालीन प्रमुख और उनके करीबी अधिकारियों के नाम भी सामने आ सकते हैं।

    जल्द खुलेंगे नए राज

    राज्य सरकार ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच सीबीआई को सौंपी थी। अब जांच के दौरान कई अहम खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

    गवाहों को प्रभावित करने की साजिश

    4 नवंबर को दर्ज ईओडब्ल्यू की एफआईआर के अनुसार, अनिल टुटेजा, आलोक शुक्ला और सतीश चंद्र वर्मा ने अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर गवाहों को प्रभावित करने की कोशिश की। ईडी ने 2019 में इस प्रकरण में केस दर्ज किया था।

    वाट्सएप चैटिंग से सामने आई साजिश की परतें—कोडवर्ड में हुई बातचीत से यह साबित हुआ कि लोकसेवा में हस्तक्षेप और साक्ष्य में हेरफेर कर हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत की जमीन तैयार की गई थी। दस्तावेजों में फेरबदल कर मामले को प्रभावित करने की सुनियोजित कोशिश की गई।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Chhattisgarh Rajya
    Chhattisgarh Rajya

    Related Posts

    रविशंकर जलाशय की सुरक्षा के लिए गेटों की मरम्मत एवं आवश्यक कार्यों हेतु 65.50 करोड़ रुपए की मिली प्रशासनिक स्वीकृति

    May 9, 2026

    सफलता की कहानी-बिना केमिकल, बंपर मुनाफाः डोलनारायण की जैविक मिर्च ने बाजार में मचाई धूम

    May 9, 2026

    आईपीएल2026:रायपुर में होटलों की बुकिंग 10-10 हजार रुपए तक हुई महंगी, हवाई टिकटों की कीमतें भी बढ़ीं

    May 9, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.