Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • छत्तीसगढ़:दिल दहला देने वाला मामला अमीर बनने के लालच में  5 साल के मासूम की बेरहमी से हत्या, शरीर के अंग निकालकर खेत में छिपाया शव…
    • महाराष्ट्र में NCP के दोनों गुटों के विलय की चर्चा फिर तेज,समझिए NCP मर्जर की पूरी कहानी और सियासी गणित…
    • छत्तीसगढ़: दिवाली मनाने गांव जा रहा था परिवार, बेकाबू होकर नदी में गिरी कार, माता-पिता और दो बच्चों की मौत…
    • ट्रेन के जरिए हैदराबाद से पहुंचे 20 थर्माकोल के कार्टन में करीब 1,286 किलोग्राम संदिग्ध मांस…
    • रायपुर की हवा में PM2.5 का स्तर WHO की तय सीमा से 7 गुना अधिक…
    • जातीय हिंसा और बड़े पैमाने पर हुए विस्थापन के बीच मणिपुर हाई कोर्ट ने ‘जनगणना 2027’ की प्रक्रिया पर 30 अप्रैल 2027 तक लगा दी रोक…
    • रिलीज होंगी 7 फिल्में11 से 15 नवंबर के बीच थिएटर में होगा बड़ा धमाका, देखें लिस्ट पूरी लिस्ट…
    • भागवत बोले-1930 में RSS पर बैन लगाने की कोशिश हुई:तब इब्राहिम ने इसका विरोध किया था, किसी स्वयंसेवक ने नहीं…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Monday, November 9
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»दीपक म्हस्के ने सीजीएमएससी के नए अध्यक्ष के रूप में संभाला पदभार, मुख्यमंत्री साय ने दी शुभकामनाएं
    छत्तीसगढ़

    दीपक म्हस्के ने सीजीएमएससी के नए अध्यक्ष के रूप में संभाला पदभार, मुख्यमंत्री साय ने दी शुभकामनाएं

    Chhattisgarh RajyaBy Chhattisgarh RajyaApril 19, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    सीजीएमएससी
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर: छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विस कॉर्पोरेशन लिमिटेड (सीजीएमएससी) के नए अध्यक्ष दीपक म्हस्के ने आज पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। साथ ही, मुख्यमंत्री और अन्य अतिथियों ने सीजीएमएससी सप्लाई चैन मैनेजमेंट एसओपी का विमोचन भी किया।

    रायपुर के पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विस कॉर्पोरेशन लिमिटेड की स्थापना 2010 में तत्कालीन मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के कार्यकाल में हुई थी, और इस संस्था ने राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं में गुणवत्ता, पारदर्शिता और आवश्यक दवाओं व उपकरणों की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि आज यह संस्था केवल आपूर्ति एजेंसी नहीं, बल्कि राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूती देने में एक महत्वपूर्ण स्तंभ बन चुकी है।

    मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि दीपक म्हस्के का शिक्षक के रूप में का अनुभव अब सीजीएमएससी में वैज्ञानिक दृष्टिकोण को लागू करने में सहायक होगा, जिससे राज्य की जनता को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी। उन्होंने यह भी बताया कि राज्य के गठन के बाद से स्वास्थ्य सेवाएं लगातार बेहतर हुई हैं, और अब राज्य में एम्स जैसे संस्थान और 13 मेडिकल कॉलेज काम कर रहे हैं, जो राज्य सरकार की स्वास्थ्य क्षेत्र में प्रतिबद्धता का प्रतीक हैं।

    मुख्यमंत्री ने आयुष्मान भारत योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि यह योजना गरीब परिवारों को मुफ्त इलाज की सुविधा प्रदान कर रही है, और छत्तीसगढ़ में लाखों परिवार इसका लाभ उठा रहे हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि दीपक म्हस्के के नेतृत्व में सीजीएमएससी नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में बड़ी भूमिका निभाएगा।

    विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि 2010 में जब इस कॉर्पोरेशन की स्थापना की गई थी, तो इसका उद्देश्य जेनेरिक दवाइयां, सर्जिकल सामग्री, और मेडिकल उपकरणों की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करना था। उन्होंने दीपक म्हस्के को उनकी योग्यता, ईमानदारी, और दूरदर्शिता के लिए बधाई दी और विश्वास जताया कि वे अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने में सफल होंगे।

    कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने सीजीएमएससी की कार्यप्रणाली, विभाग की योजनाओं और उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। इस मौके पर विधायक मोतीलाल साहू, विधायक किरण देव, विधायक अमर अग्रवाल, विधायक सुनील सोनी, विधायक रोहित साहू, विधायक इंद्र कुमार साव, महापौर श्रीमती मीनल चौबे, और अन्य जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Chhattisgarh Rajya
    Chhattisgarh Rajya

    Related Posts

    छत्तीसगढ़:दिल दहला देने वाला मामला अमीर बनने के लालच में  5 साल के मासूम की बेरहमी से हत्या, शरीर के अंग निकालकर खेत में छिपाया शव…

    November 9, 2026

    छत्तीसगढ़: दिवाली मनाने गांव जा रहा था परिवार, बेकाबू होकर नदी में गिरी कार, माता-पिता और दो बच्चों की मौत…

    November 9, 2026

    रायपुर की हवा में PM2.5 का स्तर WHO की तय सीमा से 7 गुना अधिक…

    November 9, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.