Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • नन्हे दिल को मिली नई धड़कन,’चिरायु योजना’ ने धमतरी के भाव्यांश को दिया नया जीवन
    • सेवा_संकल्प_अभियान”
    • 100 साल बाद खोजी गई बिल्ली की नई प्रजाति, तेंदुए जैसी खाल; वजन घरेलू बिल्ली से भी कम
    • गणपति विसर्जन के दौरान केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान  हुए भावुक,बप्पा को विदाई देते समय उनकी आंखों से छलक पड़े आंसू…
    • पूर्व सरपंच के घर से 70 तोला सोना और ढाई किलो चांदी उड़ाई, दीवार कूदकर फरार हुए चोर…
    • ‘वाइब’ ने पहले दिन कमाए ₹2.25 करोड़,‘मडगांव एक्सप्रेस’ की ओपनिंग कलेक्शन को पछाड़ा
    • हाईकोर्ट में एक हिंदू और मुस्लिम लड़कियों का समलैंगिक जोड़ा सुरक्षा की मांग लेकर पहुंचा, हाईकोर्ट ने मामले पर कह दी बड़ी बात…
    • सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर राजा डी किंग यानी राकेश त्रेहान 22 सितंबर को चंडीगढ़ में आईफोन लंगर का करेंगे आयोजन…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, September 19
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मनोरंजन»विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से लिया संन्यास, भावुक हुईं आनुष्का शर्मा, बोलीं- “वो आंसू जो उसने कभी दिखाए नहीं”
    मनोरंजन

    विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से लिया संन्यास, भावुक हुईं आनुष्का शर्मा, बोलीं- “वो आंसू जो उसने कभी दिखाए नहीं”

    Chhattisgarh RajyaBy Chhattisgarh RajyaMay 12, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    विराट कोहली
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता अनुष्का शर्मा ने अपने पति, भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने पर इंस्टाग्राम के जरिए भावुक प्रतिक्रिया दी। अनुष्का ने अपनी पोस्ट में कहा कि हालांकि उन्हें यह अंदेशा था कि विराट एक दिन टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहेंगे, लेकिन जब यह पल आया, तो उन्होंने इसे पूरी गरिमा और प्यार के साथ स्वीकार किया। सोमवार को विराट के संन्यास की खबर ने उनके प्रशंसकों को चौंका दिया और करोड़ों दिलों को दुखी कर दिया, जिसके बाद अनुष्का की पहली प्रतिक्रिया तेजी से वायरल हो गई। उनके चाहने वाले लगातार इस पर अपनी प्रतिक्रिया साझा कर रहे हैं।

    अनुष्का ने एक खूबसूरत तस्वीर भी शेयर की, जो किसी टेस्ट मैच के दौरान की थी। इस तस्वीर में विराट टेस्ट क्रिकेट की जर्सी में और अनुष्का सफेद ड्रेस में नजर आ रहे हैं। विराट ने अनुष्का के कंधे पर हाथ रखा हुआ है और दोनों मुस्कुरा रहे हैं। इस तस्वीर के साथ अनुष्का ने लिखा, “लोग भले ही रिकॉर्ड्स और उपलब्धियों की बात करें, लेकिन मैं उन आंसुओं को हमेशा याद रखूंगी, जो आपने कभी किसी को नहीं दिखाए, उन संघर्षों को जो सबकी नजरों से छिपे रहे और इस फॉर्मेट के प्रति आपके निस्वार्थ प्रेम को। मुझे पता है कि इस सफर ने आपसे कितना कुछ लिया है।”

     

    View this post on Instagram

     

    A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma)


    अनुष्का ने आगे कहा, “हर टेस्ट सीरीज के बाद आप थोड़े और परिपक्व और विनम्र होकर लौटे। इस सफर में आपको बढ़ते हुए देखना मेरे लिए गर्व और सौभाग्य की बात रही है। किसी तरह, मैंने हमेशा सोचा था कि आप सफेद कपड़ों में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेंगे, लेकिन आपने हमेशा अपने दिल की सुनी है और इसलिए मैं बस इतना कहना चाहती हूं कि मेरा प्यार, आपने इस अलविदा का हर पल कमाया है। सफेद कपड़ों में खेलना बहुत ही निजी होता है। शांत परिश्रम, लंबे दिन, छोटे-छोटे पल जिन्हें कोई नहीं देखता लेकिन जो हमेशा आपके साथ रहते हैं।”

    विराट कोहली के टेस्ट क्रिकेट सफर की बात करें, तो उन्होंने कोविड के बाद से अपने फॉर्म में गिरावट देखी। 2019 तक कोहली 54.97 की औसत से 7202 रन बना रहे थे, लेकिन 2020 के बाद से उनकी औसत 30.72 रह गई है, जिसमें केवल तीन शतक शामिल हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Chhattisgarh Rajya
    Chhattisgarh Rajya

    Related Posts

    ‘वाइब’ ने पहले दिन कमाए ₹2.25 करोड़,‘मडगांव एक्सप्रेस’ की ओपनिंग कलेक्शन को पछाड़ा

    September 19, 2026

    ‘मैं अपने माता-पिता का शुक्रिया करता हूं’, CM विजय के बेटे ने डेब्यू फिल्म के ऑडियो लॉन्च पर कही ये बात

    September 19, 2026

    श्रेया घोषाल आज हिंदी सिनेमा की सर्वश्रेष्ठ सिंगर्स में से एक 13 की उम्र से भर रही हैं टैक्स…

    September 18, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.