Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • 11 सेंटीमीटर की एक चट्टान में 6,000 साल  पुराने  मानसून का इतिहास सुरक्षित…
    • केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू ने क्रेआ मैड्रिड नुएवो नॉर्ते का किया दौरा, यूरोप की सबसे बड़ी शहरी पुनर्विकास परियोजनाओं में से एक का किया अवलोकन
    • रायपुर सहित छह जिलों की बेहतर विद्युत आपूर्ति के लिये 286 करोड़ की नई पारेषण लाइन ऊर्जीकृत
    • मुख्य सचिव की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ ईज ऑफ डूइंग बिजनेस एक्ट 2026 की कार्यकारी समिति की प्रथम बैठक संपन्न
    • जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के लिए मास्टर ट्रेनर्स के प्रथम बैच का प्रशिक्षण संपन्न
    • परियोजना निर्माण एवं क्रियान्वयन समिति की बैठक संपन्न
    • दीपावली : दीप जलें, मन का अंधकार मिटे
    • पत्नी ने गाय बेचने को मना किया तो पति ने पिकअप से कुचलकर पत्नी की कर दी हत्या…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, November 5
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»खेल»IPL 2025: सीजन की शुरुआत से पहले इस टीम ने शुरू की प्रैक्टिस
    खेल

    IPL 2025: सीजन की शुरुआत से पहले इस टीम ने शुरू की प्रैक्टिस

    Chhattisgarh RajyaBy Chhattisgarh RajyaMay 12, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    प्रैक्टिस
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव ने दोनों देशों के बीच युद्ध जैसी स्थिति उत्पन्न कर दी थी, जिसके परिणामस्वरूप आईपीएल गवर्निंग काउंसिल ने आईपीएल 2025 के सीजन को अस्थायी रूप से रोकने का निर्णय लिया था। हालांकि, 10 मई को सीजफायर की घोषणा के बाद स्थिति सामान्य होती नजर आ रही है, और इसके चलते आईपीएल के बाकी बचे मैचों के जल्द पुनः शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है। इस बीच, जहां कई विदेशी खिलाड़ी अपने देशों को लौट गए थे, वहीं अब उन्हें वापस बुलाया जा रहा है। गुजरात टाइटंस ने अहमदाबाद में अपनी प्रैक्टिस भी शुरू कर दी है।

    गुजरात टाइटंस ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 11 मई को लंबा नेट सेशन आयोजित किया। इस टीम से जोस बटलर और गेराल्ट कोएत्जे ही अपने देशों को लौट गए थे, जबकि बाकी विदेशी खिलाड़ी और कोचिंग स्टाफ टीम के साथ बने हुए हैं। बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने इस संबंध में बयान देते हुए कहा कि आईपीएल 2025 के बाकी मुकाबलों के शेड्यूल का जल्द ही ऐलान किया जाएगा, जब सभी हितधारकों और अधिकारियों से बातचीत पूरी हो जाएगी।

    गुजरात टाइटंस, शुभमन गिल की कप्तानी में आईपीएल 2025 के सीजन में बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है। उसने अब तक 11 मुकाबलों में 8 मैचों में जीत हासिल की है, जबकि 3 मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा है। गुजरात टाइटंस को अब अपने बाकी बचे 3 मुकाबलों में दिल्ली कैपिटल्स, लखनऊ सुपर जाएंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स से भिड़ना है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Chhattisgarh Rajya
    Chhattisgarh Rajya

    Related Posts

    Breaking News : कोहली की फिफ्टी, पहले वनडे में भारत की धमाकेदार जीत; 5 विकेट से हारा न्यूजीलैंड

    November 4, 2026

    भारत vs न्यूजीलैंड: कोहली ने बनाया रिकॉर्ड, वनडे में तीसरे नंबर पर ऐसा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने

    November 4, 2026

    भारत के खिलाफ वनडे मैच से पहले न्यूजीलैंड को लगा झटका, डेवोन कॉनवे मैच से बाहर

    November 3, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.