Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • चैटिंग का ये शॉर्टकट कहीं आपका रिलेशनशिप तो नहीं कर रहा खराब? इस आर्टिकल में जानें क्यों आपका पार्टनर बस हम्म लिखकर हो जाता है चुप
    • तेज प्रताप ने FIR में आकाश के साथ अनुष्का को भी बनाया आरोपी, आवेदन में क्या-क्या लिखा
    • विपक्षी पार्टियों का कांग्रेस में विलय मुश्किल!…
    • भानु सप्तमी पर सूर्य देव से पाएं आरोग्य और धन का वरदान, बस करना होगा ये काम
    • बाल पकड़ के घसीटा, हाथ-पैर बांधकर डंडों से वार… चोरी के शक में आमीन खान ने 8 साल की बच्ची को दी ‘मौत की सजा’
    • सिर्फ प्रधानमंत्री नहीं, बल्कि पूरे इटली का अपमान हैं , ट्रंप के बयान के बाद इटली ने उठाया सख्त कदम, विदेश मंत्री ने किया दौरा रद्द
    • मोदी सरकार के 12 वर्षों में रोजगार, गरीब कल्याण और अर्थव्यवस्था को मिली नई मजबूती: उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन
    • फिल्म ‘कॉकटेल 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर की शानदार ओपनिंग, Fans ने की कृति सेनन के परफॉर्मेंस की तारीफ
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, June 21
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मनोरंजन»‘मौत से ठीक एक रात पहले’ – दिव्या भारती की को-एक्ट्रेस का दर्दनाक खुलासा, चौंका देगा ये किस्सा
    मनोरंजन

    ‘मौत से ठीक एक रात पहले’ – दिव्या भारती की को-एक्ट्रेस का दर्दनाक खुलासा, चौंका देगा ये किस्सा

    Chhattisgarh RajyaBy Chhattisgarh RajyaMay 17, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    दिव्या भारती
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    अपने दौर की सबसे सफल और कमाई करने वाली अभिनेत्रियों में शुमार रहीं दिव्या भारती की जिंदगी महज 19 साल की उम्र में एक दर्दनाक मोड़ पर आकर थम गई। मुंबई स्थित अपने पांचवीं मंजिल के अपार्टमेंट की बालकनी से गिरकर दिव्या की अचानक हुई मौत ने पूरे बॉलीवुड और देश को गहरे सदमे में डाल दिया था। ‘शोला और शबनम’, ‘दीवाना’ और ‘दिल आशना है’ जैसी फिल्मों में अपने शानदार अभिनय से पहचान बनाने वाली दिव्या की मौत को लेकर आज तक कई तरह की अटकलें लगाई जाती रही हैं। हालांकि, उनकी मौत की असली वजह का अब तक खुलासा नहीं हो सका है। उस वक्त उनके पति और निर्माता साजिद नाडियाडवाला पर भी सवाल उठे थे, लेकिन उन्होंने इन दावों को केवल अफवाह बताया था।

    मौत से पहले की रात और एक गहरी उदासी

    हाल ही में एक इंटरव्यू में दिव्या भारती की को-स्टार गुड्डी मारुति ने दिव्या की जिंदगी और उनकी मौत से जुड़ी कुछ अनसुनी बातें साझा कीं। उन्होंने बताया कि दिव्या एक बेहद प्यारी इंसान थीं, लेकिन ऐसा लगता था कि वह किसी गहरे मानसिक संघर्ष से जूझ रही थीं और हर दिन को जैसे अपना आखिरी दिन मानकर जीती थीं। गुड्डी मारुति ने उस मनहूस रात को याद करते हुए बताया कि दिव्या 5 अप्रैल की रात चल बसीं, और उससे ठीक एक रात पहले, 4 अप्रैल को गुड्डी का जन्मदिन था। दोनों ने गोविंदा, साजिद और कुछ दोस्तों के साथ पार्टी की थी। गुड्डी ने बताया, “पार्टी में वो ठीक लग रही थीं, लेकिन कहीं न कहीं उदासी झलक रही थी। उन्हें किसी आउटडोर शूट पर जाना था, लेकिन जाने का मन नहीं था।”

    दिव्या को ऊंचाई से नहीं लगता था डर

    गुड्डी मारुति ने यह भी बताया कि दिव्या भारती को ऊंचाई से डर नहीं लगता था। उन्होंने एक किस्सा साझा करते हुए कहा कि एक बार जुहू की एक इमारत की पांचवीं मंजिल पर खड़ी दिव्या ने उन्हें नीचे से देखकर आवाज लगाई थी। उस समय दिव्या पैरापेट पर बैठी थीं और उनके पैर नीचे लटक रहे थे। गुड्डी ने डरकर उन्हें तुरंत नीचे उतरने को कहा, लेकिन दिव्या ने बेफिक्री से जवाब दिया, “कुछ नहीं होगा।” गुड्डी ने कहा, “उन्हें देखकर मैं डर गई थी, लेकिन वो बिल्कुल निडर थीं।”

    आखिरी पलों का दर्दनाक सच

    दिव्या की मौत की रात को लेकर गुड्डी मारुति ने एक और अहम बात बताई। उन्होंने कहा कि दिव्या बालकनी में खड़ी होकर नीचे झांक रही थीं, ताकि देख सकें कि उनके पति साजिद नाडियाडवाला की कार आई या नहीं। इसी दौरान वह अपना संतुलन खो बैठीं और नीचे गिर गईं। उस वक्त डिजाइनर नीता लुल्ला भी वहां मौजूद थीं और उन्होंने दिव्या को गिरते हुए देखा था। गुड्डी ने बताया, “उसकी मां का रो-रोकर बुरा हाल था। साजिद भी टूट चुके थे। घटना के वक्त वह घर पर नहीं थे। सबकुछ कुछ ही पलों में बदल गया।”

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Chhattisgarh Rajya
    Chhattisgarh Rajya

    Related Posts

    फिल्म ‘कॉकटेल 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर की शानदार ओपनिंग, Fans ने की कृति सेनन के परफॉर्मेंस की तारीफ

    June 20, 2026

    ‘काला हिरण’ फिल्म से जुड़ी सलमान खान की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट में टली सुनवाई

    June 19, 2026

    Welcome to the Jungle रिलीज से पहले बॉक्स ऑफिस प्रेशर पर बोले सुनील शेट्टी-हर फिल्म के साथ रहता है सस्पेंस

    June 18, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.