रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार, 22 मई को छत्तीसगढ़ के 5 रेलवे स्टेशनों का वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन करेंगे। ये सभी स्टेशन ‘अमृत भारत स्टेशन योजना’ के तहत पुनर्विकसित किए गए हैं। इस अवसर पर अंबिकापुर में एक कार्यक्रम भी आयोजित होगा, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल होंगे।
अमृत भारत योजना के तहत छत्तीसगढ़ के कुल 32 रेलवे स्टेशनों का चयन किया गया है, जिनके पुनर्विकास पर लगभग 1,680 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। इनमें से 5 स्टेशनों का काम पूरा हो चुका है, जिनका उद्घाटन प्रधानमंत्री मोदी द्वारा किया जाएगा।

