Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ‘नायक नहीं खलनायक हूं मैं’ गाने पर डांस करते नजर आए IPS असित यादव ,डीआईजी पद पर पदोन्नति… 
    • बंगाल में CM पर फैसला कराने खुद जाएंगे अमित शाह, असम की जिम्मेदारी जेपी नड्डा को…
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशानुसार जांजगीर-चांपा में तेजी से आगे बढ़ रहा मेडिकल कॉलेज प्रोजेक्ट
    • संवाद से समाधान: कमराखोल में मुख्यमंत्री ने दूर की बिजली बिल की चिंता
    • माओवादियों का गढ़ रहे तर्रेम बना स्वास्थ्य मॉडलः राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाणन हासिल
    • एक चौपाल ऐसा भी जहाँ खुशियों और तालियों की रही गूंज,लखपति दीदियों के हौसले की उड़ान देख गदगद हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
    • सुशासन तिहार: चौपाल में मिली राहत, सरलाबाई मरावी की समस्या का मुख्यमंत्री ने किया त्वरित समाधान
    • सुशासन तिहार: सरोधी की चौपाल में दिखी बदलाव की कहानी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, May 6
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»अंतर्राज्यीय दोपहिया वाहन चोरी गिरोह गिरफ्तार, पुलिस ने 10 चोरी के वाहन जब्त किए
    छत्तीसगढ़

    अंतर्राज्यीय दोपहिया वाहन चोरी गिरोह गिरफ्तार, पुलिस ने 10 चोरी के वाहन जब्त किए

    Chhattisgarh RajyaBy Chhattisgarh RajyaMay 22, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    चोरी
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    गौरव जैन, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले में लगातार बढ़ रही दोपहिया वाहन चोरी की घटनाओं को लेकर पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। साइबर सेल और थाना गौरेला की संयुक्त टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए अंतर्राज्यीय बाइक चोरी गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया, जिनके कब्जे से 10 चोरी के दोपहिया वाहन बरामद किए गए हैं।

    गिरफ्तार आरोपी मध्यप्रदेश के उमरिया जिले के थाना नौरोजाबाद के वार्ड 14-15 कुदारी के निवासी सूरज चौधरी (पिता कमला प्रसाद चौधरी) और सोनू यादव (पिता दादूराम यादव) हैं। पूछताछ में दोनों ने गिरोह के मुख्य सरगना मोहम्मद शाहिद उर्फ शाकिर (पिता मोहम्मद रहीस), जो नौरोजाबाद के वार्ड 9 का निवासी है, का नाम बताया। मुख्य आरोपी गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही फरार हो गया था।

    तीनों आरोपी गौरेला के मड़ना क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। ये रेलवे स्टेशन, मंगली बाजार, बस स्टैंड जैसे सार्वजनिक स्थानों पर खड़े दोपहिया वाहनों को निशाना बनाते थे। मास्टर चाबी को मॉडिफाई कर लॉक खोलने की तकनीक से वाहन चुराते थे और फर्जी दस्तावेज बनाकर इन्हें सस्ते दामों में बेच देते थे।

    आरोपियों के कब्जे से बरामद 10 दोपहिया वाहनों में चार हीरो एचएफ डीलक्स, दो हीरो स्प्लेंडर, दो होंडा साइन, एक टीवीएस अपाचे और एक टीवीएस विक्टर शामिल हैं। इनमें से छह वाहन थाना गौरेला में दर्ज चोरी के मामलों से संबंधित हैं, जबकि बाकी चार वाहन अन्य चोरी के मामलों से जुड़े हो सकते हैं। इन वाहनों के मॉडल, रंग, चेसिस नंबर आदि की जानकारी आसपास के थानों के साथ साझा की जा रही है ताकि उनके असली मालिकों का पता लगाया जा सके और चोरी के अन्य मामलों से उनकी कड़ियाँ जोड़ी जा सकें।

    इस कार्रवाई का नेतृत्व साइबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक सुरेश ध्रुव ने किया। इसमें साइबर सेल के आरक्षक हर्ष गहरवार, राजेश शर्मा, सुरेंद्र विश्वकर्मा और थाना गौरेला के सहायक उप निरीक्षक अशोक सोनवानी, प्रधान आरक्षक देव नारायण राठौर और जगदीश नामदेव ने सहयोग दिया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Chhattisgarh Rajya
    Chhattisgarh Rajya

    Related Posts

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशानुसार जांजगीर-चांपा में तेजी से आगे बढ़ रहा मेडिकल कॉलेज प्रोजेक्ट

    May 5, 2026

    संवाद से समाधान: कमराखोल में मुख्यमंत्री ने दूर की बिजली बिल की चिंता

    May 5, 2026

    माओवादियों का गढ़ रहे तर्रेम बना स्वास्थ्य मॉडलः राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाणन हासिल

    May 5, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.