Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ‘नायक नहीं खलनायक हूं मैं’ गाने पर डांस करते नजर आए IPS असित यादव ,डीआईजी पद पर पदोन्नति… 
    • बंगाल में CM पर फैसला कराने खुद जाएंगे अमित शाह, असम की जिम्मेदारी जेपी नड्डा को…
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशानुसार जांजगीर-चांपा में तेजी से आगे बढ़ रहा मेडिकल कॉलेज प्रोजेक्ट
    • संवाद से समाधान: कमराखोल में मुख्यमंत्री ने दूर की बिजली बिल की चिंता
    • माओवादियों का गढ़ रहे तर्रेम बना स्वास्थ्य मॉडलः राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाणन हासिल
    • एक चौपाल ऐसा भी जहाँ खुशियों और तालियों की रही गूंज,लखपति दीदियों के हौसले की उड़ान देख गदगद हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
    • सुशासन तिहार: चौपाल में मिली राहत, सरलाबाई मरावी की समस्या का मुख्यमंत्री ने किया त्वरित समाधान
    • सुशासन तिहार: सरोधी की चौपाल में दिखी बदलाव की कहानी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, May 6
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»सलमान खान के साथ काम करने की चाहत थी, इसलिए घुस गया उनके घर
    छत्तीसगढ़

    सलमान खान के साथ काम करने की चाहत थी, इसलिए घुस गया उनके घर

    Chhattisgarh RajyaBy Chhattisgarh RajyaMay 24, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    सलमान खान
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    दुर्ग (Durg News)। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट में जबरन घुसने की कोशिश करने वाला युवक, जितेंद्र पुरैना (22), उनके साथ फिल्म में काम करने का सपना देख रहा था। पूछताछ के दौरान उसने पुलिस को बताया कि वह सलमान खान से मिलने और काम की बात करने के इरादे से उनके घर में दाखिल होना चाहता था।

    जितेंद्र छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के डूमरडीह गांव का रहने वाला है। अपने इस सपने को पूरा करने के लिए वह 125 रुपये चुराकर घर से निकल पड़ा। 17 मई को वह माना एयरपोर्ट पहुंचा, जहां वह मुंबई जाने की जानकारी जुटा रहा था, लेकिन संदेह होने पर वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे रोक लिया। पिता हरदयाल के हस्तक्षेप के बाद उसे छोड़ा गया।

    इसके बाद 18 मई को उसने अपनी बहन के पर्स से दोबारा 125 रुपये चुराए और दुर्ग रेलवे स्टेशन से मुंबई की ट्रेन पकड़ ली। 21 मई को जब वह सलमान के घर में जबरन घुसने की कोशिश कर रहा था, तो वहां तैनात गार्डों ने उसे पकड़ लिया और थप्पड़ मारकर भगाया। बाद में वह खुद बांद्रा थाने पहुंचा और पुलिस को अपनी कहानी बताई।

    पुलिस ने युवक को समझाइश दी, उसे खाना खिलाया और वापस घर भेज दिया।

    सलमान खान की सुरक्षा पहले से ही कड़ी
    गौरतलब है कि सलमान खान को पहले कई बार जान से मारने की धमकियां मिल चुकी हैं और उनके घर पर फायरिंग की घटनाएं भी हुई हैं। ऐसे में गैलेक्सी अपार्टमेंट और उसके आसपास हमेशा पुलिस तैनात रहती है। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति की गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जाती है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Chhattisgarh Rajya
    Chhattisgarh Rajya

    Related Posts

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशानुसार जांजगीर-चांपा में तेजी से आगे बढ़ रहा मेडिकल कॉलेज प्रोजेक्ट

    May 5, 2026

    संवाद से समाधान: कमराखोल में मुख्यमंत्री ने दूर की बिजली बिल की चिंता

    May 5, 2026

    माओवादियों का गढ़ रहे तर्रेम बना स्वास्थ्य मॉडलः राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाणन हासिल

    May 5, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.