Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ‘नायक नहीं खलनायक हूं मैं’ गाने पर डांस करते नजर आए IPS असित यादव ,डीआईजी पद पर पदोन्नति… 
    • बंगाल में CM पर फैसला कराने खुद जाएंगे अमित शाह, असम की जिम्मेदारी जेपी नड्डा को…
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशानुसार जांजगीर-चांपा में तेजी से आगे बढ़ रहा मेडिकल कॉलेज प्रोजेक्ट
    • संवाद से समाधान: कमराखोल में मुख्यमंत्री ने दूर की बिजली बिल की चिंता
    • माओवादियों का गढ़ रहे तर्रेम बना स्वास्थ्य मॉडलः राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाणन हासिल
    • एक चौपाल ऐसा भी जहाँ खुशियों और तालियों की रही गूंज,लखपति दीदियों के हौसले की उड़ान देख गदगद हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
    • सुशासन तिहार: चौपाल में मिली राहत, सरलाबाई मरावी की समस्या का मुख्यमंत्री ने किया त्वरित समाधान
    • सुशासन तिहार: सरोधी की चौपाल में दिखी बदलाव की कहानी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, May 5
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»सरकारी नौकरी»बड़ी राहत! उत्तर प्रदेश में निकली बंपर भर्तियां, 4 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू
    सरकारी नौकरी

    बड़ी राहत! उत्तर प्रदेश में निकली बंपर भर्तियां, 4 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू

    Chhattisgarh RajyaBy Chhattisgarh RajyaMay 27, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    बड़ी राहत
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    उत्तर प्रदेश में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में प्रदेश सरकार ने आयुष विभाग में 4,350 रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, हाल ही में आयुष विभाग की समीक्षा बैठक में सीएम योगी ने आयुर्वेद, यूनानी और होम्योपैथिक चिकित्सा सेवाओं को सशक्त बनाने के लिए सभी रिक्त पदों को प्राथमिकता के आधार पर भरने के निर्देश दिए थे।

    मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद विभाग ने निदेशक, उप निदेशक, प्राचार्य, प्रोफेसर, लेक्चरर, चिकित्साधिकारी, स्टाफ नर्स, फार्मासिस्ट, मैट्रन और रीडर जैसे महत्वपूर्ण पदों की भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इन नियुक्तियों में कुछ पदों को प्रोन्नति, सीधी भर्ती, लेखा व वित्तीय संवर्ग और पीएसएस संवर्ग के माध्यम से भरा जाएगा।

    आंकड़ों के मुताबिक, आयुर्वेद चिकित्सा सेवाओं में 7,233 स्वीकृत पदों में से 4,208 पद भरे जा चुके हैं, जबकि 3,025 पद अभी खाली हैं। यूनानी चिकित्सा सेवाओं में 462 में से 301 पद भरे गए हैं और 161 पद रिक्त हैं। वहीं, होम्योपैथिक चिकित्सा सेवाओं में 3,818 स्वीकृत पदों में से 2,654 पर नियुक्तियां हो चुकी हैं, जबकि 1,164 पद खाली हैं। सरकार का उद्देश्य पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों को और अधिक सशक्त बनाना है, जिसके लिए यह भर्ती प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ाई जा रही है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Chhattisgarh Rajya
    Chhattisgarh Rajya

    Related Posts

    दो बच्चों की मां निसा उन्निराजन 35 में शुरु की UPSC की तैयारी, 40 साल की उम्र में IAS अधिकारी बनीं

    March 5, 2026

    RRB असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती: सैलरी कितना है और आवेदन की अंतिम तिथि कब है? जानें सभी जरूरी जानकारी

    May 19, 2025

    RRB NTPC परीक्षा शेड्यूल जारी: 5 जून से शुरू होंगे एग्जाम, यहां देखें पूरी जानकारी

    May 14, 2025

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.