Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • तेज प्रताप ने FIR में आकाश के साथ अनुष्का को भी बनाया आरोपी, आवेदन में क्या-क्या लिखा
    • विपक्षी पार्टियों का कांग्रेस में विलय मुश्किल!…
    • भानु सप्तमी पर सूर्य देव से पाएं आरोग्य और धन का वरदान, बस करना होगा ये काम
    • बाल पकड़ के घसीटा, हाथ-पैर बांधकर डंडों से वार… चोरी के शक में आमीन खान ने 8 साल की बच्ची को दी ‘मौत की सजा’
    • सिर्फ प्रधानमंत्री नहीं, बल्कि पूरे इटली का अपमान हैं , ट्रंप के बयान के बाद इटली ने उठाया सख्त कदम, विदेश मंत्री ने किया दौरा रद्द
    • मोदी सरकार के 12 वर्षों में रोजगार, गरीब कल्याण और अर्थव्यवस्था को मिली नई मजबूती: उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन
    • फिल्म ‘कॉकटेल 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर की शानदार ओपनिंग, Fans ने की कृति सेनन के परफॉर्मेंस की तारीफ
    • धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा का जीवन जल, जंगल और जमीन की रक्षा के संघर्ष की अमर गाथा : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, June 21
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»साइबर ठगी ऑनलाइन ट्रेडिंग: अधिक मुनाफे के झांसे में आया व्यवसायी, गंवाए 41.5 लाख रुपए
    छत्तीसगढ़

    साइबर ठगी ऑनलाइन ट्रेडिंग: अधिक मुनाफे के झांसे में आया व्यवसायी, गंवाए 41.5 लाख रुपए

    Chhattisgarh RajyaBy Chhattisgarh RajyaMay 29, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    साइबर ठगी
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    भिलाई (Cyber Scam Online Trading)।
    अधिक मुनाफा कमाने की चाह में दुर्ग के एक शेयर ट्रेडिंग व्यवसायी को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। विद्युत नगर निवासी 34 वर्षीय मयंकपुरी गोस्वामी साइबर ठगी का शिकार हो गए और 41.52 लाख रुपये गंवा बैठे। ठगी की यह वारदात एक फर्जी ऑनलाइन ट्रेडिंग वेबसाइट के माध्यम से हुई, जिसका लिंक उन्हें एक अनजान व्हाट्सएप नंबर से प्राप्त हुआ था। मयंक ने पद्मनाभपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके आधार पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    पुलिस ने नागरिकों को सतर्क करते हुए कहा है कि किसी अनजान व्यक्ति या लिंक से निवेश से जुड़ी जानकारी पर आंख मूंदकर भरोसा न करें और किसी भी ऑनलाइन ट्रेडिंग ऐप या वेबसाइट की प्रमाणिकता जांचे बिना उसमें निवेश न करें।

    ठगी का तरीका ऐसे शुरू हुआ

    मयंकपुरी गोस्वामी का ट्रेडिंग खाता जीरोधा पर है और वे नियमित रूप से शेयर बाजार में सक्रिय हैं। कुछ दिन पहले उन्हें व्हाट्सएप पर ‘रिया गुप्ता’ नाम की एक महिला की ओर से मैसेज आया, जिसमें एक नए ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म से जुड़ने का ऑफर दिया गया था। लिंक के माध्यम से उन्होंने रजिस्ट्रेशन किया, और शुरू में निवेश पर अच्छा मुनाफा दिखाया गया, जिससे उनका भरोसा बन गया।

    जब मयंक ने कुल 47,000 डॉलर (लगभग 40 लाख रुपये) की निकासी के लिए अनुरोध किया, तो उन्हें बताया गया कि उनका खाता होल्ड कर दिया गया है और निकासी के लिए पहले 100% वेरिफिकेशन फीस जमा करनी होगी। इसके बाद मयंक को ठगी का अहसास हुआ। आरोपी द्वारा इस्तेमाल किया गया व्हाट्सएप नंबर भी तब तक बंद हो चुका था।

    पुलिस जांच में जुटी

    पद्मनाभपुर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ IPC की संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। साइबर सेल की सहायता से आरोपी की पहचान और लोकेशन ट्रेस करने का प्रयास जारी है।

    इस तरह ठगे गए लाखों रुपये

    • पहली ट्रेडिंग (16 मई): ₹42,500 का निवेश, खाते में $99.9 का मुनाफा दिखा। $99 निकालने पर ₹8,415 वापस मिले।
    • दूसरी ट्रेडिंग: ₹5 लाख निवेश कर $6,000 लगाए, फिर ₹6.03 लाख लौटाए गए।
    • तीसरी ट्रेडिंग: ₹6 लाख का निवेश, $7,512.90 लगाए गए, मुनाफे सहित ₹7.05 लाख वापस मिले।
    • चौथी ट्रेडिंग: ₹15 लाख का निवेश, $17,000 लगाए गए, ₹15.10 लाख वापस आए।
    • पांचवीं ट्रेडिंग: $38,289.96 का निवेश, $8,803.43 का मुनाफा दिखाया गया। वर्चुअल अकाउंट में कुल $47,220.07 का बैलेंस दिखाया गया, लेकिन निकासी संभव नहीं हुई।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Chhattisgarh Rajya
    Chhattisgarh Rajya

    Related Posts

    मोदी सरकार के 12 वर्षों में रोजगार, गरीब कल्याण और अर्थव्यवस्था को मिली नई मजबूती: उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन

    June 20, 2026

    धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा का जीवन जल, जंगल और जमीन की रक्षा के संघर्ष की अमर गाथा : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय

    June 20, 2026

    छत्तीसगढ़ में हो रहा है तय मानकों के अनुसार लगाए जा रहे है विद्युत स्मार्ट मीटर

    June 20, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.