Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने अपनी माँ के नाम पर लगाया पीपल का पौधा, वन महोत्सव-2026 का हुआ शुभारंभ
    • रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों से बातचीत के लिए CM हेमंत ने बनाई 4 मंत्रियों की कमिटी
    • डीपफेक और बाल शोषण पर घिरा मेटा: जुकरबर्ग ने सरकार से मांगी माफी
    • विश्व स्तनपान सप्ताह : स्वास्थ्य मंत्री करेंगे राज्य स्तरीय कार्यक्रम की अध्यक्षता,छत्तीसगढ़ में स्थापित होगा पहला मातृ दूध कोष (मदर मिल्क बैंक)
    • वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने किया सम्मानित, 13,912 आवेदनों के सफल निराकरण से बनाया रिकॉर्ड
    • ‘मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना’के तहत तिल्दा की विभिन्न ग्राम पंचायतों में 41 लाख से 10 नए रंगमंचों का निर्माण
    • डीजी जेल हिमांशु गुप्ता ने बिलासपुर केंद्रीय जेल का किया आकस्मिक निरीक्षण
    • Breaking : राज्यसभा से जजों की संख्या बढ़ाने वाला बिल पास
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, August 5
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मनोरंजन»‘वॉशरूम तक पानी नहीं’, कराची एयरपोर्ट की बदहाल स्थिति पर फेमस पाकिस्तानी एक्ट्रेस ने उठाए सवाल
    मनोरंजन

    ‘वॉशरूम तक पानी नहीं’, कराची एयरपोर्ट की बदहाल स्थिति पर फेमस पाकिस्तानी एक्ट्रेस ने उठाए सवाल

    Chhattisgarh RajyaBy Chhattisgarh RajyaMay 30, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    कराची
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    पाकिस्तान के बिगड़ते बुनियादी ढांचे की कड़ी आलोचना देश की मशहूर अभिनेत्री हिना ख्वाजा ब्यात ने की है। उन्होंने कराची के जिन्ना अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पानी की कमी को लेकर अधिकारियों पर सख्त निशाना साधा है, जबकि भारत के साथ सिंधु जल संधि को लेकर तनाव बढ़ रहा है। गुरुवार को एयरपोर्ट से पोस्ट किए गए एक वीडियो में हिना ने कराची एयरपोर्ट की खराब सुविधाओं पर अपनी निराशा जताई और कहा कि राष्ट्रीय गर्व के दिन भी ऐसे अहम जगहों पर वॉशरूम में पानी नहीं मिलना शर्मनाक है।

    हिना ने वीडियो में बताया, “आज यौम-ए-तकबीर है और हमें पाकिस्तान की उपलब्धियों का जश्न मनाना चाहिए, लेकिन मैं यहां खड़ी होकर देख रही हूं कि किसी भी वॉशरूम में पानी नहीं है। लोग वजू करना चाहते हैं, नमाज पढ़ना चाहते हैं, बच्चे वॉशरूम जाना चाहते हैं, लेकिन पानी नहीं है। हमारे एयरपोर्ट, संस्थानों और सिस्टम का यह हाल क्यों है? कोई इसे स्वीकार करने को तैयार नहीं कि ये गलतियां हैं और इन्हें सुधारने की जरूरत है। बड़े प्रोजेक्ट्स की बातें होती हैं, नई ट्रेनों की योजनाएं बनती हैं, लेकिन एयरपोर्ट के बाथरूम में पानी तक नहीं है, यह बेहद अफसोसजनक है।”

    मशहूर पाकिस्तानी अभिनेत्री हिना ख्वाजा बेयत ने हाल ही में एक बयान में देश की हालत पर चिंता जताई।

    उनका कहना है कि जब राष्ट्रीय गर्व के दिन भी कराची एयरपोर्ट जैसे अहम स्थानों पर वॉशरूम्स में पानी तक नहीं मिल रहा, तो फिर पाकिस्तान में ‘फख़्र’ का दावा किस बात का किया जा रहा है? pic.twitter.com/lfXYGhVEFx

    — Anahat🇮🇳 (@AnahatSagar) May 29, 2025


    यह वीडियो ऐसे समय में आया है जब भारत ने 22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकी हमले के बाद सिंधु जल संधि निलंबित करने का निर्णय लिया था। वीडियो देखने के बाद कई लोगों ने टिप्पणी की कि जिस देश में पानी की कमी हो, वह लड़ाई कैसे लड़ सकता है। यह वीडियो भारत में तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे साझा कर रहे हैं। कई लोगों का कहना है कि पाकिस्तान के अंदर ही उसके नागरिक उसकी आलोचना कर रहे हैं और कुछ ने सुझाव दिया है कि पहले देश के आंतरिक हालात सुधारें, फिर भारत से मुकाबला करें।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Chhattisgarh Rajya
    Chhattisgarh Rajya

    Related Posts

    SVC 63 में 6 हफ्ते तक चलेगी फाइटिंग सीन्स की शूटिंग?, दिखेगा सलमान खान का हाई-वोल्टेज एक्शन

    August 5, 2026

    भोजपुरी हॉरर फिल्म ‘पिया का घर’ का फर्स्ट लुक रिलीज, रोमांच और रहस्य से भरपूर नजर आई काजल राघवानी की फिल्म की पहली झलक…

    August 5, 2026

    दुनियाभर में टॉप 10 में शामिल 8 एपिसोड की सांसें रोक देने वाली नेटफ्लिक्स हॉरर सीरीज, महल में आत्माओं का साया, जिंदा नहीं बचता कोई भी युवराज…

    August 4, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.