Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ‘नायक नहीं खलनायक हूं मैं’ गाने पर डांस करते नजर आए IPS असित यादव ,डीआईजी पद पर पदोन्नति… 
    • बंगाल में CM पर फैसला कराने खुद जाएंगे अमित शाह, असम की जिम्मेदारी जेपी नड्डा को…
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशानुसार जांजगीर-चांपा में तेजी से आगे बढ़ रहा मेडिकल कॉलेज प्रोजेक्ट
    • संवाद से समाधान: कमराखोल में मुख्यमंत्री ने दूर की बिजली बिल की चिंता
    • माओवादियों का गढ़ रहे तर्रेम बना स्वास्थ्य मॉडलः राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाणन हासिल
    • एक चौपाल ऐसा भी जहाँ खुशियों और तालियों की रही गूंज,लखपति दीदियों के हौसले की उड़ान देख गदगद हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
    • सुशासन तिहार: चौपाल में मिली राहत, सरलाबाई मरावी की समस्या का मुख्यमंत्री ने किया त्वरित समाधान
    • सुशासन तिहार: सरोधी की चौपाल में दिखी बदलाव की कहानी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, May 6
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»भोपाल में बना ये 90 डिग्री का ओवर ब्रिज, दिखता है मोबाइल के टेंपल रन गेम जैसा, यूजर्स बोले ये किसने बना दिया?
    BREKING NEWS

    भोपाल में बना ये 90 डिग्री का ओवर ब्रिज, दिखता है मोबाइल के टेंपल रन गेम जैसा, यूजर्स बोले ये किसने बना दिया?

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJune 14, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में एक ऐसा ओवर ब्रिज बनाकर तैयार किया गया है जिसे देखकर सोशल मीडिया पर टेंपल रन गेम की चर्चाएं तेज हो गई हैं. भोपाल में ऐशबाग स्टेडियम के पास बना नया रेलवे ओवरब्रिज 90 डिग्री की तर्ज पर बना है जो कुछ-कुछ मोबाइल गेम टेंपल रन की याद दिलाता है. ये ओवर ब्रिज किसी और की अनदेखी का नतीजा नहीं बल्कि सरकार की बड़ी भूल है. पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक इस रेलवे ओवर ब्रिज को जिन अधिकारियों ने बनाया है उन्होंने इलाके में जमीन की कमी और पास में मेट्रो स्टेशन होने का हवाला दिया. पुल का तीखा मोड़ इंजीनियरिंग की गलती नहीं बल्कि डिजाइन की वजह से हुआ.

    सोशल मीडिया रिएक्शन

    इस पुल की फोटोज जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल होनी शुरू हुई यूजर्स ने फनी और अलग-अलग तरह के कमेंट करने शुरू कर दिए. एक यूजर ने टेंपल रन गेम की फोटो शेयर करते हुए लिखा टेंपल रन: भोपाल वर्जन. एक यूजर ने लिखा कि मध्य प्रदेश का ये ओवर ब्रिज मोबाइल गेम टेंपल रन से इंस्पायर्ड है. तो वहीं कुछ और यूजर्स का कहना है कि ये ओवर ब्रिज कोरोना काल के इंजीनियर्स की देन है. वहीं एक यूजर ने पूछा कि इस ओवर ब्रिज को किस इंजीनियर ने बनाया?

    भोपाल की जनता हुई निराश

    मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में ये ओवर ब्रिज 18 करोड़ की लागत से तैयार किया गया है लेकिन इसके 90 डिग्री वाले मोड और डिजाइन को देखकर हर कोई इसे मौत का ब्रिज कहने से पीछे नहीं हट रहा है. भोपाल के लोकल लोगों का कहना है कि इस ओवर ब्रिज पर गाड़ी नहीं सिर्फ सर्कस चल सकता है. सरकार को इस ब्रिज को बनाने में 10 साल लगे और अंत में जब ये इस तरह का बनकर तैयार हुआ तो भोपाल की जनता काफी निराश हुई. सरकार ने दावा किया था ये रेलवे ओवरब्रिज जनता की सुविधा के लिए बनाया जा रहा है पर अब ऐसा लगता है कि इस ब्रिज पर चलने से जनता को सुविधा हो या न हो पर मौत का सामना जरूर करना पड़ सकता है. 

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    बंगाल में CM पर फैसला कराने खुद जाएंगे अमित शाह, असम की जिम्मेदारी जेपी नड्डा को…

    May 5, 2026

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशानुसार जांजगीर-चांपा में तेजी से आगे बढ़ रहा मेडिकल कॉलेज प्रोजेक्ट

    May 5, 2026

    निशांत कुमार की ‘सद्भाव’ यात्रा, बिगड़ रहा जदयू का आपसी प्रेम?…

    May 5, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.