Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • नन्हे दिल को मिली नई धड़कन,’चिरायु योजना’ ने धमतरी के भाव्यांश को दिया नया जीवन
    • सेवा_संकल्प_अभियान”
    • 100 साल बाद खोजी गई बिल्ली की नई प्रजाति, तेंदुए जैसी खाल; वजन घरेलू बिल्ली से भी कम
    • गणपति विसर्जन के दौरान केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान  हुए भावुक,बप्पा को विदाई देते समय उनकी आंखों से छलक पड़े आंसू…
    • पूर्व सरपंच के घर से 70 तोला सोना और ढाई किलो चांदी उड़ाई, दीवार कूदकर फरार हुए चोर…
    • ‘वाइब’ ने पहले दिन कमाए ₹2.25 करोड़,‘मडगांव एक्सप्रेस’ की ओपनिंग कलेक्शन को पछाड़ा
    • हाईकोर्ट में एक हिंदू और मुस्लिम लड़कियों का समलैंगिक जोड़ा सुरक्षा की मांग लेकर पहुंचा, हाईकोर्ट ने मामले पर कह दी बड़ी बात…
    • सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर राजा डी किंग यानी राकेश त्रेहान 22 सितंबर को चंडीगढ़ में आईफोन लंगर का करेंगे आयोजन…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, September 19
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»प्रेमी के साथ भागना चाहती थी मुजफ्फरनगर की मुस्कान, दो बच्चों को जहर खिलाकर सुला दी मौत की नींद
    BREKING NEWS

    प्रेमी के साथ भागना चाहती थी मुजफ्फरनगर की मुस्कान, दो बच्चों को जहर खिलाकर सुला दी मौत की नींद

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJune 20, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    उत्तर प्रदेश के मेरठ की मुस्कान के बाद अब मुजफ्फरनगर की एक ओर मुस्कान का कातिलाना कारनामा सामने आया है. मेरठ की मुस्कान ने अपने प्रेमी को पाने के लिए जहाँ अपने पति की हत्या कर उसके शव को नील ड्रम में ठिकाने लगा दिया था तो वहीं मुजफ्फरनगर की मुस्कान ने भी अपने प्रेमी को पाने के लिए अपने दो मासूम बच्चों को जहर देकर मौत की नींद सुला दिया. दिल दहला देने वाली यह घटना मुजफ्फरनगर के भोपा थाना क्षेत्र के रुड़काली गांव से सामने आई है.

    पुलिस को फोन कर खुद दी बच्चों के मौत की जानकारी

    बताया गया कि रुड़काली की मुस्कान के दो बच्चे दोपहर के समय कमरे में सो रहे थे. इसमें एक 5 साल के बेटा अरहान और दूसरी एक साल की बेटी इनाया थी, दों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी. इस दौरान बच्चों के साथ सो रही मां मुस्कान ने पुलिस को जानकारी दी थी कि वह अपने बच्चों के साथ घर में सो रही थी. 

    तभी चंडीगढ़ में वेल्डिंग का काम कर रहे उसके पति वसीम का जब फोन आया तो उसने बच्चों का हाल-चाल जाना तब जाकर मुस्कान ने जब बच्चों को उठाना चाहा तो वह नहीं उठे तब उन्हें डॉक्टर के पास लेकर जाया गया जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था.

    बच्चों के शव पर नहीं थे चोट को कोई निशान

    बताया जा रहा था कि ना तो मासूम बच्चों के शरीर पर कोई चोट के निशान थे और ना ही कोई घर के अंदर आया था तो फिर दोनों बच्चों की अचानक मौत का होना पुलिस को हजम नहीं हो रहा था. जिसके चलते पुलिस ने कल दोनों मासूम बच्चो के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर जब इस मामले की बारीकी से जांच पड़ताल करते हुए मां मुस्कान से जब सख्ती के साथ पूछताछ की तो दूध का दूध और पानी का पानी हो गया.

    पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो सामने आई सच्चाई

    हत्यारन मां ने पुलिस पूछताछ में अपना जुर्म कबूल करते हुए कहा कि पड़ोस ही के गांव खेड़ी फिरोजाबाद के रहने वाले जुनैद से पिछले कई सालों से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था और वह अपने प्रेमी के साथ घर से फरार होना चाहती थी लेकिन दोनों मासूम बच्चे उनकी राह में रोड़ा बने हुए थे.

    जिसके चलते कल मुस्कान ने नाश्ते में दोनों बच्चों को जहरीला प्रदार्थ देकर मौत की नींद सुला दिया था. इस मामले में पुलिस ने क़ातिल माँ मुस्कान को गिरफ़्तार कर अब उसके प्रेमी जुनैद की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    पूर्व सरपंच के घर से 70 तोला सोना और ढाई किलो चांदी उड़ाई, दीवार कूदकर फरार हुए चोर…

    September 19, 2026

    अतिथि शिक्षकों के मानदेय भुगतान के लिए 18.42 करोड़ रुपए का आवंटन जारी

    September 18, 2026

    मुबंई में डिजिटल अरेस्ट कर बुजुर्ग से 1 करोड़ 12 लाख की ठगी, 6 अरेस्ट

    September 18, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.