Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ‘वंदे मातरम्’ को वैधानिक संरक्षण: राष्ट्रभावना और सांस्कृतिक अस्मिता को मिला नया सम्मान – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
    • ममता का ‘चुनावी लूट’ नारा
    • सम्राट कैबिनेट को मिले 32 नए मंत्री, 4 महिलाओं को मिली जगह; मंगल पांडे का कटा पत्ता
    • “बच्चो के सामने करता था शोषण”, कांस्टेबल ने महिला पुलिसकर्मी से किया रेप, बनाए अश्लील वीडियो
    • थलापति विजय की पत्नी ने कोर्ट में बेवफाई के अलावा लगाए गंभीर आरोप
    • देशभर में पेट्रोल पंपों पर अलग अलग दाम!, सरकारी और प्राइवेट पंपों पर कीमतों में क्यों आता है अंतर?
    • बंगाल में बिगड़े हालात:बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या
    • पंजाब CM के OSD से जुड़े ठिकानों पर ED की छापेमारी, 9वीं मंजिल से फेंके गए नोटों के बैग
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, May 7
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली करेंगे भारत का दौरा
    BREKING NEWS

    नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली करेंगे भारत का दौरा

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJuly 19, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    काठमांडू ।  नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली भारत दौरे पर आने वाले हैं। ओली ने कहा है कि वह भारत का दौरा करेंगे और इस यात्रा को लेकर दोनों पक्षों के बीच तैयारी चल रही है।

    हालांकि उन्होंने यात्रा की कोई निश्चित तारीख नहीं बताई। मगर कहा कि वह उचित समय पर भारत का दौरा करेंगे। उन्होंने इस दौरान यह भी बताया कि पीएम मोदी को उन्होंने नेपाल आने का न्यौता दिया है, वह नवंबर तक काठमांडू दौरे पर आ सकते हैं।
    ओली की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब स्थानीय मीडिया में यह अटकलें लगाई जा रही थीं कि उन्हें भारत की ओर से कोई औपचारिक निमंत्रण नहीं मिला है, जिससे यह संकेत मिल रहा था कि भारत के साथ उनके संबंधों में खटास आ गई है। ओली ने गुरुवार देर रात नेपाल के यूट्यूब चैनल ‘दिशानिर्देश टीवी’ को दिए एक इंटरव्यू में कहा, “मैं शायद भारत की यात्रा पर जाऊंगा। मेरी यात्रा तभी होगी जब दोनों पक्ष इसकी पूरी तैयारी कर लेंगे।”
    ओली ने भारत से पहले किया था चीन दौरा

    गौरतलब है कि जुलाई 2023 में ओली ने चौथी बार नेपाल के प्रधानमंत्री का पद संभाला था, जब वे नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी (यूएमएल) के अध्यक्ष के रूप में कार्य कर रहे थे।

    पद संभालने के बाद उन्होंने अपनी पहली विदेश यात्रा के रूप में चीन का दौरा चुना, जो परंपरा से हटकर था। क्योंकि अब तक अधिकांश नेपाली प्रधानमंत्री पहली विदेश यात्रा भारत की करते रहे हैं।
    पीएम मोदी को दिया नेपाल आने का न्यौता

    ओली ने यह भी खुलासा किया कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नेपाल आने का निमंत्रण भेजा है। “प्रधानमंत्री मोदी शायद नवंबर के आसपास नेपाल आएंगे। मैंने उन्हें पहले ही आमंत्रण भेज दिया है। इस दौरान उन्होंने दोहराया”मेरी भारत यात्रा उचित समय पर होगी।” प्रधानमंत्री मोदी और ओली की मुलाकात आखिरी बार 4 अप्रैल को बैंकॉक में 6वें बिम्सटेक सम्मेलन के दौरान हुई थी। 

    भारत ने मेरे खिलाफ कुछ गलत नहीं किया


    ओली ने यह भी कहा कि भारत को लेकर उनके खिलाफ फैलाई गईं अफवाहें झूठी हैं। न्होंने स्पष्ट किया,”जब मैं प्रधानमंत्री बना, तब भारत ने मेरे खिलाफ कुछ भी गलत नहीं किया। एक अन्य संदर्भ में, ओली ने कहा, “हमारे भारत और चीन दोनों के साथ बहुत अच्छे संबंध हैं। भारत और चीन दोनों तेजी से उभरती आर्थिक शक्तियाँ हैं, और यह अच्छा है कि हमारे पड़ोसी विकास के मार्ग पर हैं।” उन्होंने यह भी कहा कि नेपाल को उनके विकास के ‘spill-over’ प्रभाव से लाभ हो सकता है।
    भारत-चीन में नहीं हो कटुता

    ओली ने सुझाव दिया, “भारत और चीन को आपसी प्रतिस्पर्धा में कटुता नहीं लानी चाहिए। प्रतिस्पर्धा स्वस्थ होनी चाहिए। उन्हें सौहार्दपूर्ण संबंधों की राह अपनानी चाहिए…ना कि ऐसा मार्ग जो तनाव पैदा करे।” जब उनसे पूछा गया कि यदि भारत और चीन के बीच तनाव बढ़ता है तो इसका नेपाल पर क्या असर होगा, तो ओली ने कहा, “यदि भारत और चीन के बीच अच्छे संबंध होते हैं, तो नेपाल को भी लाभ होगा। हम उनसे सहयोग और साझेदारी के जरिए और उनके बड़े बाजार से भी लाभ उठा सकते हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    सम्राट कैबिनेट को मिले 32 नए मंत्री, 4 महिलाओं को मिली जगह; मंगल पांडे का कटा पत्ता

    May 7, 2026

    बंगाल में बिगड़े हालात:बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या

    May 7, 2026

    पंजाब CM के OSD से जुड़े ठिकानों पर ED की छापेमारी, 9वीं मंजिल से फेंके गए नोटों के बैग

    May 7, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.