Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • नन्हे दिल को मिली नई धड़कन,’चिरायु योजना’ ने धमतरी के भाव्यांश को दिया नया जीवन
    • सेवा_संकल्प_अभियान”
    • 100 साल बाद खोजी गई बिल्ली की नई प्रजाति, तेंदुए जैसी खाल; वजन घरेलू बिल्ली से भी कम
    • गणपति विसर्जन के दौरान केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान  हुए भावुक,बप्पा को विदाई देते समय उनकी आंखों से छलक पड़े आंसू…
    • पूर्व सरपंच के घर से 70 तोला सोना और ढाई किलो चांदी उड़ाई, दीवार कूदकर फरार हुए चोर…
    • ‘वाइब’ ने पहले दिन कमाए ₹2.25 करोड़,‘मडगांव एक्सप्रेस’ की ओपनिंग कलेक्शन को पछाड़ा
    • हाईकोर्ट में एक हिंदू और मुस्लिम लड़कियों का समलैंगिक जोड़ा सुरक्षा की मांग लेकर पहुंचा, हाईकोर्ट ने मामले पर कह दी बड़ी बात…
    • सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर राजा डी किंग यानी राकेश त्रेहान 22 सितंबर को चंडीगढ़ में आईफोन लंगर का करेंगे आयोजन…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, September 19
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»धर्म आस्था»रुद्राक्ष धारण करना चाहते हैं तो सावन है सही समय, भगवान शिव का प्रिय रुद्राक्ष धारण करने से म‍िलेगा लाभ
    धर्म आस्था

    रुद्राक्ष धारण करना चाहते हैं तो सावन है सही समय, भगवान शिव का प्रिय रुद्राक्ष धारण करने से म‍िलेगा लाभ

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJuly 31, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    हिंदू धर्म में रुद्राक्ष का बहुत महत्व है. मान्यता है कि रुद्राक्ष भगवान शिव के अंश के रूप में धरती पर मौजूद हैं. रुद्राक्ष के बारे में कहा जाता है कि ये भगवान शिव के आंसुओं से बने हैं और इसीलिए इन्हें बहुत पवित्र माना गया है. रुद्राक्ष धारण करने वालों पर महादेव की कृपा रहती है. शिव भक्त भगवान शंकर के प्रिय रुद्राक्ष जरूर धारण करते हैं. इससे उनके जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ता है. रुद्राक्ष धारण करना आध्यत्मिक रूप से लाभदायक होने के साथ साथ स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा माना जाता है. हालांकि रुद्राक्ष धारण करने को लेकर कुछ नियम भी हैं जिनका पालन करना जरूरी माना जाता है. इन नियमों का पालन करने से ही रुद्राक्ष धारण करने का पूरा लाभ प्राप्त होता है. आइए जानते हैं रुद्राक्ष धारण करने के नियम और इससे होने वाले लाभ. 

    एक मुखी से लेकर 21 मुखी रुद्राक्ष

    रुद्राक्ष धारण करना अत्यंत शुभ माना जाता है. ज्योतिषशास्त्र में बताया गया है कि रुद्राक्ष धारण करने से सभी प्रकार के कष्ट दूर हो जाते हैं. रुद्राक्ष कई प्रकार के होते हैं और ये एक मुखी से लेकर 21 मुखी तक पाए जाते हैं. हर एक तरह के रुद्राक्ष की अपनी अपनी विशेषता होती है. रुद्राक्ष को नियमानुसार और विधिपूर्वक धारण करना चाहिए तभी उनका पूरा लाभ प्राप्त होता है. 

    रुद्राक्ष धारण करने के नियम

    भगवान शिव के प्रिय माह सावन में पूरे माह शिव भक्त महादेव की पूजा अर्चना करते हैं. यह माह रुद्राक्ष धारण करने के लिए भी बहुत अच्छा समय होता है. रुद्राक्ष धारण करने से पहले शिव मंदिर में पुजारी या पंडित से रुद्राक्ष का अभिषेक और प्राण-प्रतिष्ठा कराना चाहिए. उसके बाद रुद्राक्ष को महामृत्युंजय मंत्र से अभिमंत्रित करके गले में पहनना चाहिए. रुद्राक्ष को गले में पहनना सबसे ज्यादा पवित्र माना जाता है. रुद्राक्ष को भूलकर भी गंदे व अपवित्र हाथों से स्पर्श नहीं करना चाहिए. सुबह उठने के बाद याद से गले से रुद्राक्ष की माला निकाल लेना चाहिए और स्नान के बाद ही इसे फिर धारण करना चाहिए. इसे पहनते समय ओम नम: शिवाय मंत्र का जाप करना चाहिए. रुद्राक्ष की माला में रुद्राक्षों की संख्या हमेशा विषम होनी चाहिए. 

    रुद्राक्ष पहनने से होने वाले लाभ 

    • मान्यता है कि रुद्राक्ष की माला गले में पहनने से हमेश भगवान शिव की कृपा बनी रहती है. 
    • रुद्राक्ष पहनने वाले को होने वाले कष्ट का संकेत दे देता है या फिर विपत्ति खुद पर सह लेता है.
    • रुद्राक्ष धारण करने वालों पर मां लक्ष्मी हमेशा कृपा दृष्टि बनाए रखती हैं.
    • रुद्राक्ष पहनने से सभी प्रकार के पाप मिट जाते हैं.
    • रुद्राक्ष पहनने से मन में शांति का वास रहता है और एकाग्रता बढ़ती है. 
    • रुद्राक्ष पहनने से हानिकारक ग्रहों के प्रभाव में कमी आती है.

    (Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है.)

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    कल मनाई जाएगी राधा अष्टमी, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और विधि

    September 18, 2026

    विश्वकर्मा पूजा कब है, 17 या 18 सितंबर? जानें सही तारीख, मुहूर्त, शुभ योग

    September 16, 2026

    सोमवार को गणेश चतुर्थी, गणपति को कितने दिन घर में रखना चाहिए? जानें डेढ़, 3, 5, 7 या 10 दिन की परंपरा

    September 12, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.