Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • महागामा में मानवाधिकार की आड़ में चल रही मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ फरार संचालक पवन तुरी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
    • कौशल, रोजगार, स्टार्टअप और आधुनिक शिक्षा पर सरकार का जोर, 18 हजार से अधिक युवाओं को मिला प्रशिक्षण
    • श्रेया घोषाल आज हिंदी सिनेमा की सर्वश्रेष्ठ सिंगर्स में से एक 13 की उम्र से भर रही हैं टैक्स…
    • देर रात ड्यूटी पर तैनात ASI की गोली मारकर हत्या, आतंकी संगठन ने ली जिम्मेदारी…
    • छत्तीसगढ़ इन्फ्रास्ट्रक्चर मिशन के तहत प्रदेश की दीर्घकालिक अधोसंरचना विकास की बनेगी समग्र कार्ययोजना
    • भविष्य के उद्योगों का नया केंद्र बनने की ओर अग्रसर छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
    • कॉलोनी में पिटबुल कुत्ते ने 6 महीने के मासूम और उसकी बुआ पर कर दिया हमला घायल बच्चे का रोहतक PGI में चल रहा इलाज…
    • छत्तीसगढ़: खेलते-खेलते तालाब पहुंचीं 3 मासूम सहेलियां, फिर हुआ दर्दनाक हादसा…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, September 18
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»धर्म आस्था»किस देवता को किस तेल का दीया जलाना चाहिए, जानें इससे जुड़े सभी जरूरी नियम
    धर्म आस्था

    किस देवता को किस तेल का दीया जलाना चाहिए, जानें इससे जुड़े सभी जरूरी नियम

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inAugust 5, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Diwali oil lamp - Diya lamp lit on colorful rangoli
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    हिंदू धर्म में दीये को पवित्र मानते हुए किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत दीप प्रज्जवलन से होती है। देवी-देवताओं की पूजा में भी दीया जलाया जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि किस देवता के लिए किस तेल का दीया जलाना शीघ्र फलदायी साबित होता है, जानने के लिए जरूर पढ़ें ये लेख.

    देशी घी का दीया 

    • सबसे पहले बात करें हैं भगवान श्री गणेश जी की, जिनकी पूजा से ही किसी कार्य की शुभ शुरुआत होती है. हिंदू मान्यता के अनुसार भगवान श्री गणेश जी की पूजा के लिए देशी घी का दीया जलाना अत्यंत ही शुभ माना गया है. 
    • धन की देवी मां लक्ष्मी और भगवान श्री विष्णु का आशीर्वाद पाने तथा आर्थिक दिक्कतों को दूर करने के लिए प्रतिदिन उनकी पूजा में देशी गाय के दूध से बने घी का दीया जलाना चाहिए. 
    • भगवान सूर्य नारायण को प्रसन्न करने के लिए शुद्ध देशी घी का दीया जलाने का विधान है. सूर्य देव को जल का अर्घ्य देने के बाद शुद्ध घी का दीया जलाकर आदित्य हृदय स्तोत्र अथवा सूर्याष्टकं का पाठ करना चाहिए. 
    • विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा में भी प्रतिदिन देशी घी का दीया जलाना चाहिए. मान्यता है कि शुद्ध देशी घी का दीया जलाने के साथ सरस्वती वंदना करने पर साधक को बुद्धि और विवेक का आशीर्वाद प्राप्त होता है. 
    • भगवान शिव ) की पूजा में भी शुद्ध घी का दीया जलाना अत्यंत ही शुभ माना गया है, लेकिन यदि घी न उपलब्ध हो तो आप तिल का दीया भी महादेव की कृपा पाने के लिए जला सकते हैं.

    तिल के तेल का दीया 

    यदि आपको किसी भी प्रकार का जीवन में भय सताता है या फिर आप राहु या केतु के कष्टों से परेशान चल रहे हैं तो आपको भगवान भैरव की विशेष रूप से पूजा करनी चाहिए. भगवान भैरव की कृपा को पाने के लिए प्रतिदिन तिल अथवा सरसों के तेल का दीया जलाना चाहिए. अपने दु:खों से मुक्ति पाने के लिए आप अपने सिर से सात बार तेल को वार कर भैरव जी को अर्पित भी कर सकते हैं. 

    सरसों के तेल का दीया 

    • हिंदू मान्यता के अनुसार शनि की पूजा में सरसों के तेल को अर्पित करना अत्यंत ही शुभ माना गया है. ऐसे में यदि आप शनि संबंधी परेशानियों को झेल रहे हैं तो आपको शनिवार के दिन विशेष रूप से सरसों के तेल वाला चौमुखा दीया तिल डालकर जलाना चाहिए. 
    • दुष्टों का संहार करने वाली मां काली की पूजा में सरसों के तेल का दीया जलाना शुभ माना गया है. हालांकि कुछ लोग शुद्ध घी का दीया भी उनकी पूजा में विशेष रूप से जलाते हैं. 

    चमेली के तेल का दीया 

    हिंदू मान्यता के अनुसार बल, बुद्धि और विद्या के दाता श्री हनुमान जीकी पूजा में चमेली के तेल का दीया जलाना अत्यंत ही शुभ माना गया है. मान्यता है कि चमेली के तेल का दीया जलाने से हनुमान जी शीघ्र ही प्रसन्न होकर अपने भक्तों पर कृपा बरसाते हैं. 

    अलसी के तेल का दीया 

    • तमाम तरह के तेलों की तरह अलसी के तेल का दीया भी तमाम कामनाओं की पूर्ति के लिए प्रयोग में लाया जाता है. यदि आप मां लक्ष्मी की पूजा में शुद्ध घी का प्रयोग न कर पाएं तो आप प्रतिदिन अलसी के तेल का दीया जलाकर उन्हें प्रसन्न करके मनचाहा वरदान पा सकते हैं. 
    • ज्योतिष के अनुसार जब कभी भी कुंडली में राहु-केतु से जुड़े दोष परेशानी का कारण बनने लगे तो अलसी का दीया जलाकर आप उनकी शुभता प्राप्त कर सकते हैं. 

    (Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है.)

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    विश्वकर्मा पूजा कब है, 17 या 18 सितंबर? जानें सही तारीख, मुहूर्त, शुभ योग

    September 16, 2026

    सोमवार को गणेश चतुर्थी, गणपति को कितने दिन घर में रखना चाहिए? जानें डेढ़, 3, 5, 7 या 10 दिन की परंपरा

    September 12, 2026

    नीम करौली बाबा ने परम शिष्या सिद्धि मां कहा था- ‘मां, जहां भी तू रहेगी, वहीं मंगल होगा’

    September 10, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.