Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • …तो फिर बुढ़ापे में ए.आई. रोबोट से ही खेलेंगे जेन-जी
    • नीतियों को मुंह चिढ़ाती किसान आत्महत्याएं
    • तीन महाशक्ति ही ‘दुनिया’ नहीं
    • अमित शाह का अरुणाचल में बड़ा ऐलान, 2027 के बाद भारत में दर्ज FIR का 3 साल के अंदर सुप्रीम कोर्ट तक निपट जाएगा केस
    • पंच तत्व में विलीन हुईं सीएम योगी की मां,‘प्रभु श्री राम के श्री चरणों में मां को परम विश्राम प्राप्त हो…’ CM योगी का भावुक पोस्ट
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का जनदर्शन 26 नवंबर को
    • छत्तीसगढ़: युवक ने फांसी लगाकर दी जान, 19 पन्नों के सुसाइड नोट में बताई मौत की वजह….
    • छत्तीसगढ़: 3 दिन तक तलाश, फिर छठ घाट के पास मिला लापता बाइक मिस्त्री का शव… PM रिपोर्ट में खुलेगा मौत का सच 
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, November 21
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»स्वतंत्रता दिवस पर समाज सेवा में अग्रणी कर्मयोगियों का हुआ सम्मान
    छत्तीसगढ़

    स्वतंत्रता दिवस पर समाज सेवा में अग्रणी कर्मयोगियों का हुआ सम्मान

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inAugust 17, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    उत्तर बस्तर कांकेर। राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में जिला प्रशासन की ओर से इस वर्ष जिले के उन कर्मयोगियों को कांकेर सांसद  भोजराज ने प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया, जिन्होंने समाज में अपनी अलग और विशिष्ट पहचान बनाई है तथा जनजागरूकता एवं सेवा कार्यों के माध्यम से उदाहरण प्रस्तुत किया है।

    इस अवसर पर भानुप्रतापपुर निवासी  जैश करपाल को अंगदान को बढ़ावा देने और समाज में जागरूकता फैलाने के लिए सम्मानित किया गया। इसी प्रकार कोरर निवासी  देवेंद्र यादव को नेत्रदान को प्रोत्साहित करने और जागरूकता फैलाने के लिए सम्मान मिला। गोविंदपुर कांकेर निवासी  सुरेश (मिनी) आहुजा को स्वर्ग रथ के माध्यम से मृत्यु उपरांत शवों को मुक्तिधाम तक पहुंचाने की सामाजिक सेवा के लिए सम्मानित किया गया। इसके अलावा  ज्ञानेन्द्र गौतम और  आशीष परिहार को जहरीले सांपों को पकड़कर जंगल में सुरक्षित ढंग से छोड़ने और लोगों की सुरक्षा करने के लिए सम्मान प्राप्त हुआ। वहीं आमापास निवासी  टीकम सिंह ठाकुर और  राधेश्याम भट्ट को भी सम्मानित किया गया। ये दोनों लगभग 15–20 वर्षों से कांकेर कचहरी परिसर में स्टाम्प वेंडर, नोटरी अधिवक्ता, दस्तावेज लेखन एवं अर्जीनवीश का कार्य कर रहे हैं। शारीरिक एवं मानसिक रूप से कमजोर होने के बावजूद अपनी मेहनत से आजीविका अर्जित कर आत्मसम्मान के साथ जीवनयापन कर समाज को प्रेरणा दे रहे हैं। इन सभी कर्मयोगियों को नरहरदेव पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के खेल परिसर में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का जनदर्शन 26 नवंबर को

    November 21, 2026

    छत्तीसगढ़: युवक ने फांसी लगाकर दी जान, 19 पन्नों के सुसाइड नोट में बताई मौत की वजह….

    November 21, 2026

    छत्तीसगढ़: 3 दिन तक तलाश, फिर छठ घाट के पास मिला लापता बाइक मिस्त्री का शव… PM रिपोर्ट में खुलेगा मौत का सच 

    November 21, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.