Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: नगरीय प्रशासन विभाग ने 66 अभियंताओं के किए तबादले, देखें पूरी सूची
    • “ये मेरे पिता और दादी की गलती है”, फांसी के फंदे पर लटका मिला 20 वर्षीय VFX डिजाइनर का शव, दीवार पर लिखा मिला सुसाइड नोट
    • शाला प्रवेश उत्सव में गूंजा शिक्षा का उत्साह, मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने नवप्रवेशी बच्चों का किया आत्मीय स्वागत
    • रायपुर के पं. जेएनएम मेडिकल कॉलेज में 20 एमबीबीएस सीटें बढ़ीं, कुल संख्या हुई 250
    • भोरमदेव में इको-टूरिज्म को मिली नई पहचान, उप मुख्यमंत्री ने वन महोत्सव और 6 किमी लंबे इको ट्रेल का किया शुभारंभ
    • आदित्य कुमार चंद्राकर बने अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा के युवा संगठन के व्यापारी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक
    • मुंबई में डिप्टी सीएम पवन कल्याण के दाएं कंधे की सर्जरी, 2016 में लगी चोट से दर्द में थे
    • मद्रास हाईकोर्ट ने तमिलनाडु की थलपति विजय की छोड़ी सीट समेत 5 विधानसभा सीटों के उपचुनाव पर लगाई रोक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, July 11
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मनोरंजन»1000 करोड़ रुपये बजट माइथोलॉजिकल मूवी के लीड रोल में अल्लू अर्जुन, अल्लू अर्जुन और त्रिविक्रम की साथ में चौथी फिल्म
    मनोरंजन

    1000 करोड़ रुपये बजट माइथोलॉजिकल मूवी के लीड रोल में अल्लू अर्जुन, अल्लू अर्जुन और त्रिविक्रम की साथ में चौथी फिल्म

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inDecember 24, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    अल्लू अर्जुन ने ‘पुष्पा’ और ‘पुष्पा 2’ से अपना स्टारडम पहले से भी ज्यादा बड़ा कर लिया है. मेकर्स भी उनके स्टारडम को ध्यान में रखते हुए मेगाबजट फिल्म बनाने को तैयार हैं. लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, अल्लू की आने वाली फिल्म अब तक के सबसे बड़े लेवेल पर बनाई जाएगी. इस फिल्म का बजट 1000 करोड़ रुपये से भी ज्यादा होगा. रिपोर्ट के मुताबिक, अल्लू अर्जुन और मशहूर फिल्ममेकर त्रिविक्रम श्रीनिवास एक पौराणिक एपिक स्टोरी के लिए फिर से साथ काम कर रहे हैं.

    यह अल्लू अर्जुन और त्रिविक्रम की साथ में चौथी फिल्म होगी. इस प्रोजेक्ट की कहानी खास तौर पर अल्लू अर्जुन के लिए लिखी गई है और इसे लेकर फैंस और फिल्म इंडस्ट्री में जबरदस्त उत्साह है. अल्लू अर्जुन और त्रिविक्रम की जोड़ी ने पहले भी कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं. इनकी पिछली फिल्म ‘अला वैकुंठपुरमुलू’ ने साउथ इंडिया में कई बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड तोड़े थे और अपने समय की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक बनी थी. बताया जा रहा है कि इनकी नई फिल्म अब तक के सबसे बड़े लेवेल पर बनाई जाएगी, जिसका बजट 1000 करोड़ रुपये से भी ज्यादा होगा. यह भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी पौराणिक फिल्मों में से एक होगी. फिल्म में दमदार कहानी, आलीशान विजुअल्स और अत्याधुनिक तकनीक का मेल देखने को मिलेगा, जिससे पौराणिक फिल्मों की परिभाषा बदल जाएगी और यह पूरे भारत ही नहीं, बल्कि दुनियाभर के दर्शकों के लिए खास होगी.

    फिल्म की आधिकारिक घोषणा अगले कुछ हफ्तों में होने की उम्मीद है और इसकी शूटिंग फरवरी 2027 से शुरू होगी. इस ऐतिहासिक कोलैबोरेशन को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है और माना जा रहा है कि यह भारतीय सिनेमा में नए कीर्तिमान स्थापित करेगी.

    जापान में रिलीज होगी अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2’

    वहीं, अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2’ अगले साल 16 जनवरी को जापान में रिलीज होने जा रही है. हाल ही में गीक पिक्चर्स इंडिया, जो जापान में फिल्म को डिस्ट्रीब्यूट कर रही है, ने अपने एक्स अकाउंट पर इसकी घोषणा की. उन्होंने लिखा, “‘कोनिचिवा, निहोन नो टोमो यो’ इंडियन सिनेमा का इंडस्ट्री हिट अब जापान में भी धूम मचाएगी! पुष्पा राज 16 जनवरी 2026 को जापान में तहलका मचाने आ रहे हैं. ” फिलहाल, अल्लू अर्जुन डायरेक्टर एटली की फिल्म ‘AAA’ की शूटिंग में भी बिजी हैं, जिसमें दीपिका पादुकोण भी मुख्य भूमिका में हैं. इस फिल्म की रिलीज डेट अभी अनाउंस नहीं हुई है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    टेलीविजन इंडस्ट्री:’डॉ. आरंभी’ एक्टर संजीब सिंह की मौत, 51 साल की उम्र में ली अंतिम सांस…

    July 11, 2026

    ‘धमाल 4’ का दूसरे दिन भी भौकाल, दोपहर 1 बजे तक 16 करोड़ के पार हुआ कलेक्शन

    July 11, 2026

    चेक बाउंस केस में तीन महीने जेल में रहेंगे राजपाल यादव, दिल्ली हाईकोर्ट ने सुनाई सजा, 7.35 करोड़ का जुर्माना भी

    July 10, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.