Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • एम्स रायपुर का तीसरा दीक्षांत समारोह,छत्तीसगढ़ अतीत के अंधकार से निकलकर विकास और प्रगति के नए युग की ओर अग्रसर – उपराष्ट्रपति
    • नेपाल में मौतों का आंकड़ा 1100 पार, खतरे के निशान से ऊपर बह रहीं नदियां
    • PM मोदी ने SCO नेताओं को दिए खास तोहफे, महाभारत से लेकर संतूर और कांगड़ा चाय तक शामिल
    • बॉम्बे हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, सुशांत सिंह राजपूत की मैनेजर दिशा सालियान की मौत के मामले की जांच करेगी CBI
    • “370 वापस करो के लगे नारे”, श्रीनगर में नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेताओं का हंगामा, पुलिस के सामने अड़े
    • छत्तीसगढ़ PWD विभाग में बड़े पैमाने पर तबादले: 56 कार्यपालन अभियंताओं का प्रशासनिक आधार पर स्थानांतरण
    • संस्कृत सप्ताह समापन एवं मेधावी छात्र अलंकण समारोह आज दिनांक 31.08.2026
    • वर्तमान पर फोकस करें, निरंतर सीखते रहें और समाज के लिए योगदान दें-श्री डेका
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, September 2
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»श्रीमहाकाल महोत्सव उज्जैन में 14 से 18 जनवरी तक ,पहले दिन शंकर महादेवन अपने बेटों के साथ देंगे प्रस्तुति
    राष्ट्रीय

    श्रीमहाकाल महोत्सव उज्जैन में 14 से 18 जनवरी तक ,पहले दिन शंकर महादेवन अपने बेटों के साथ देंगे प्रस्तुति

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJanuary 13, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    उज्जैन – महाकाल की नगरी उज्जैन मे पांच दिवसीय 14 से 18 जनवरी तक महाकाल महोत्सव होने वाला है. उज्जैन आने वाले श्रद्धालुओं को यह पांच दिन ऐसा नज़ारा देखने को मिलेगा, जिसकी चर्चा 12 ज्योर्तिलिंग क्षेत्र में सुनाई देगी. जानें पूरा प्लान

    विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में हर पर्व बड़े धूमधाम से मनाया जाता है. इसी कड़ी में महाकाल लोक में 14 से 18 जनवरी तक भव्य ‘श्री महाकाल महोत्सव’ का आयोजन किया जाएगा. यह आयोजन कोई आम नहीं, बल्कि सोमनाथ महोत्सव की तर्ज पर आयोजित होने वाला है. इस पांच दिवसीय आयोजन में देश-विदेश के प्रसिद्ध कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे. महोत्सव में भाग लेने के लिए देश के सात राज्यों के मुख्यमंत्रियों सहित विभिन्न ज्योतिर्लिंग मंदिरों के प्रमुखों को आमंत्रित किया गया है.

    प्रथम दिन महाकाल महालोक में शिवोहम
    कलेक्टर रोशन कुमार सिंह ने बताया, पांच दिवसीय श्री महाकाल महोत्सव का शुभारंभ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे. यह आयोजन शिव भक्ति, संस्कृति और सनातन परंपरा के संरक्षण का भव्य मंच बनेगा. 14 जनवरी से सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की शुरुआत होगी. महोत्सव के पहले दिन 14 जनवरी को प्रसिद्ध गायक शंकर महादेवन अपने पुत्रों सिद्धार्थ और शिवम के साथ शाम 7 बजे श्री महाकाल महालोक में “शिवोहम” की विशेष प्रस्तुति देंगे. दोनों पुत्र भी पार्श्व गायक हैं और इस संगीतमय संध्या को और खास बनाएंगे.

    दूसरे, तीसरे और चौथे दिन ये खास
    इस महोत्सव को खास बनाने के लिए 15 जनवरी को मुंबई की प्रसिद्ध टीम द ग्रेट इंडियन क्वायर द्वारा शिव संगीतिक प्रस्तुति दी जाएगी. वहीं, 16 जनवरी को जानी-मानी पार्श्व गायिका सोना महापात्रा शाम 7 बजे श्री महाकाल लोक में प्रस्तुति देंगी. 17 जनवरी को इंदौर के श्रेयस शुक्ला एवं बैंड तथा मुंबई के विपिन अनेजा एवं बैंड द्वारा सुगम संगीत की प्रस्तुति होगी. 18 जनवरी को महोत्सव का समापन इंडोनेशिया के कोकोरदा पुत्रा और श्रीलंका के अरियारन्ने कालूराच्ची द्वारा प्रस्तुत शिव-केंद्रित नृत्य नाट्य से होगा.

    जनजातीय नृत्य का भी दिखेगा नजारा 
    महोत्सव के दौरान मध्य प्रदेश की समृद्ध जनजातीय संस्कृति भी मंच पर जीवंत होगी. 14 जनवरी को छिंदवाड़ा से भारिया जनजातीय भडम नृत्य, बैतूल से गोंड जनजातीय ठाट्या नृत्य, हरदा से काठी नृत्य, धार से भील जनजातीय भगोरिया नृत्य तथा उज्जैन से कला माच शिव बारात (माच शैली) की प्रस्तुति होगी. 15 जनवरी को अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा, जिसका विषय होगा “शिव तत्व और महाकाल : इतिहास, साहित्य और संस्कृति के परिप्रेक्ष्य में”. इसी दिन डिंडोरी जिले के गोंड जनजातीय गुडूमबाजा, बेगा जनजातीय करमा नृत्य, सागर से बरेदी नृत्य और धार से भील जनजातीय भगोरिया नृत्य की प्रस्तुतियां दी जाएंगी.

    ज्योतिर्लिंग प्रमुख, राज्यों के मुख्यमंत्री आमंत्रित
    वीर भारत न्यास के सचिव श्री राम तिवारी ने बताया कि यह आयोजन सोमनाथ महोत्सव की तर्ज पर किया जा रहा है. जहां-जहां ज्योतिर्लिंग स्थापित हैं, उन सात राज्यों के मुख्यमंत्रियों और प्रमुख मंदिरों के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है. इस आयोजन का उद्देश्य शिव भक्तों को एक सूत्र में बांधना और सनातन परंपरा का संरक्षण व संवर्धन करना है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    PM मोदी ने SCO नेताओं को दिए खास तोहफे, महाभारत से लेकर संतूर और कांगड़ा चाय तक शामिल

    September 2, 2026

    केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल का छत्तीसगढ़ दौरा: एम्स रायपुर के तीसरे दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल

    September 1, 2026

    “मतभेद के चलते रुका काम, कोई बाहरी दबाव नहीं”, सोनिया गांधी की आत्मकथा के भारत में प्रकाशन पर पेंगुइन इंडिया का बड़ा बयान

    September 1, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.