Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • खरीफ सीजन में खेती-किसानी ने पकड़ी गति
    • बच्चों को गोद में उठाकर थलपति विजय ने किया अस्पताल का दौरा
    • बेंगलुरु के रेसिडेंशियल स्कूल में 12 साल के छात्र की मौत, PT टीचर पर हत्या का मुकदमा दर्ज
    • चिट फंड धोखाधड़ी केस में ईडी की बड़ी कार्रवाई, बंगाल के स्थानों पर छापेमारी
    • छत्तीसगढ़ बने देश का प्रमुख पर्यटन गंतव्य, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर दें विशेष ध्यान : श्री राजेश अग्रवाल
    • दर्दनाक हादसा:धान रोपाई कर लौट रहे बिहार के 3 मजदूरों को स्कॉर्पियो ने कुचला, मौके पर मौत…
    • धमतरी:प्रेम संबंध बना मौत की वजह, युवक की बेरहमी से हत्या
    • मॉनसून अब लगभग सभी राज्यों तक पहुंच गया है बरसात शुरू होते ही जमीन के अंदर से निकलने लगते हैं ये 4 खतरनाक सांप, संभलकर रहिएगा…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, July 9
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय» जयपुर में भारत रिन्यूएबल एक्सपो-2026, 400 से ज्यादा बूथ और 10 हजार दर्शक
    राष्ट्रीय

     जयपुर में भारत रिन्यूएबल एक्सपो-2026, 400 से ज्यादा बूथ और 10 हजार दर्शक

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJanuary 17, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    राजधानी जयपुर के मानसरोवर स्थित वीटी ग्राउंड पर राजस्थान सोलर एसोसिएशन (RSA) की ओर से आयोजित तीन दिवसीय भारत रिन्यूएबल एक्सपो-2026 का भव्य शुभारंभ हुआ। एक्सपो का उद्घाटन ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने किया। उद्घाटन समारोह में राजस्थान विद्युत नियामक आयोग (RERC) के चेयरमैन राजेश शर्मा, एक्सपो के ब्रांड एंबेसेडर एवं पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता देवेंद्र झाझरिया, आरएसए चेयरमैन सुमन कुमार, आरएसए प्रेसिडेंट सुनील बंसल और सीईओ नितिन अग्रवाल उपस्थित रहे।

    ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने अपने संबोधन में कहा कि राजस्थान तेजी से सोलर ऊर्जा के 125 गीगावाट लक्ष्य की ओर अग्रसर है। राज्य सरकार सोलर आधारित उद्योगों को हरसंभव प्रोत्साहन दे रही है। उन्होंने कहा कि भारत रिन्यूएबल एक्सपो राजस्थान के ऊर्जा क्षेत्र के लिए मील का पत्थर साबित होगी। यहां देश-विदेश की प्रमुख रिन्यूएबल कंपनियों ने अपने अत्याधुनिक उत्पाद, तकनीक और नवाचार प्रदर्शित किए हैं, जिसका लाभ किसानों, उपभोक्ताओं और उद्योगों को मिलेगा।

    एक्सपो में 400 से अधिक बूथ और पवेलियन लगाए गए
    दूसरे सत्र में यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने एक्सपो के सफल आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि सरकार सोलर आधारित एमएसएमई के विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इस तरह की प्रदर्शनियां सरकार, उद्योग और उपभोक्ताओं को एक साझा मंच प्रदान करती हैं। आरएसए प्रेसिडेंट सुनील बंसल ने बताया कि एक्सपो में 400 से अधिक बूथ और पवेलियन लगाए गए हैं, जिनमें देश-विदेश की रिन्यूएबल एनर्जी कंपनियां भाग ले रही हैं। यहां पीएम सूर्य घर योजना, कुसुम योजना, राजस्थान रूफटॉप सोलर सब्सिडी स्कीम सहित सभी सरकारी प्रोत्साहन योजनाओं की जानकारी दी जा रही है।

    10 हजार लोगों ने पहले दिन किया भ्रमण
    आरएसए सीईओ नितिन अग्रवाल ने बताया कि एक्सपो ने पहले ही दिन शानदार सफलता हासिल की है। करीब 10 हजार लोगों ने पहले दिन एक्सपो का भ्रमण किया। इस दौरान ‘ऑल इंडिया रिन्यूएबल ओलंपियाड’ और ‘भारत रिन्यूएबल टैलेंट फेस्ट’ का भी पहली बार आयोजन किया गया, जिसमें टेक्निकल यूनिवर्सिटी के छात्रों ने सोलर आधारित नवाचारों को प्रस्तुत किया।

    50 से अधिक रिन्यूएबल कंपनियों के सीईओ से सीधा संवाद
    एक्सपो का प्रमुख आकर्षण ‘सीईओ इन्वेस्टमेंट मीट’ रहा। इसमें प्रमुख सचिव ऊर्जा अजिताभ शर्मा ने देश की शीर्ष 50 से अधिक रिन्यूएबल कंपनियों के सीईओ से सीधा संवाद किया। आरआरईसीएल के सीएमडी रोहित गुप्ता ने बैटरी स्टोरेज प्रोजेक्ट की जानकारी दी। बैठक में कंपनियों ने लॉ एंड ऑर्डर, भूमि और ट्रांसमिशन से जुड़ी समस्याएं रखीं, जिनके समाधान के लिए राज्य स्तर की समिति गठित करने का आश्वासन दिया गया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    टिहरी में भूस्खलन से होटलों को नुकसान, 70 सड़कें बंद और 7 जिलों में अलर्ट!

    July 9, 2026

    पॉक्सो केस में जबलपुर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला:जन्म प्रमाण-पत्र में विरोधाभास के चलते निरस्त हुई 20 साल की सजा…

    July 9, 2026

    ‘आतंकवाद पूरी मानवता के लिए चुनौती’, PM मोदी ने पाकिस्तान को सुनाया, ऑस्ट्रेलिया PM ने भी चिढ़ा दिया

    July 9, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.