Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अब धमाकों की नहीं, रेडियो की गूंज,दूरस्थ वनांचल छिंदनार के लोगों ने सुनी प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’
    • विष्णु भैया की पहल से तालाब बना महिलाओं की तरक्की का आधार
    • महत्वपूर्ण एवं रणनीतिक खनिजों की नीलामी के लिए नवा रायपुर में कल होगा रोड शो का आयोजन
    • छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार-2026’
    • नारी शक्ति सम्मान समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं का मुख्यमंत्री ने किया सम्मान
    • नेपाल में बाढ़ के बाद भारतीय नागरिकों के लापता होने पर मंत्री श्री राजेश अग्रवाल चिंतित
    • इतिहास, संस्कृति और स्वदेशी से आत्मनिर्भरता तक—‘मन की बात’ में देश की विकास यात्रा के विविध आयामों पर प्रधानमंत्री का प्रेरक संदेश
    • रंग-तरंग में सजेगा छत्तीसगढ़ का लोक-संगीत, संस्कृति और आधुनिक सुरों का संगम
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Monday, August 31
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»अंगीठी जलाकर सोना पड़ा भारी, मुरादाबाद के दो भाइयों की दम घुटने से मौत
    राष्ट्रीय

    अंगीठी जलाकर सोना पड़ा भारी, मुरादाबाद के दो भाइयों की दम घुटने से मौत

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJanuary 25, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

     ग्रेटर नोएडा: उत्तर प्रदेश के नोएडा से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। ठंड से बचने के लिए बंद कमरे में अंगीठी जलाकर सोना दो मजदूरों को भारी पड़ गया। अंगीठी से निकली जहरीली गैस के कारण दम घुटने से दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई।

    मृतकों की पहचान मुरादाबाद जिले के थाना मैनाठेर क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत महमूदपुर माफी निवासी फुरकान (35) और साहिल (18) के रूप में हुई है। दोनों नोएडा में मजदूरी करने आए थे और शुक्रवार रात अपने कमरे में अंगीठी जलाकर सो गए थे।

    परिजनों के अनुसार शुक्रवार को नोएडा में पूरे दिन बारिश होने से ठंड काफी बढ़ गई थी। इसी कारण दोनों ने रात में कमरे के अंदर अंगीठी जलाई। सोने से पहले उन्होंने फोन पर घरवालों को ठंड बढ़ने की जानकारी भी दी थी।

    शनिवार सुबह जब परिजनों ने फुरकान और साहिल से संपर्क करने की कोशिश की तो दोनों के फोन बंद मिले। काफी देर तक संपर्क न होने पर नोएडा में उनके साथ काम करने वाले मजदूरों को इसकी सूचना दी गई। साथी मजदूर जब उनके कमरे पर पहुंचे तो दरवाजा और खिड़कियां अंदर से बंद थीं।

    रवाजा तोड़कर अंदर घुसने पर दोनों अचेत अवस्था में पड़े मिले। उठाने की कोशिश करने पर पता चला कि दोनों की मौत हो चुकी है। कमरे के अंदर एक अंगीठी रखी हुई थी।

    प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि बंद कमरे में अंगीठी से निकलने वाले धुएं और कार्बन मोनोऑक्साइड गैस के कारण दोनों की दम घुटने से मौत हुई है। हालांकि, नोएडा कमिश्नरेट पुलिस के प्रवक्ता ने घटना की जानकारी से इनकार किया है।

    घटना की खबर मिलते ही महमूदपुर माफी गांव में दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। शनिवार दोपहर बाद दोनों के शव गांव लाए गए, जहां गमगीन माहौल में उन्हें सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    कौन हैं कृष्णा शेषाद्री?: प्रधानमंत्री मोदी ने ‘मन की बात’ में खुद लिया साक्षात्कार

    August 30, 2026

    नरेश मीणा की जेल में तबीयत बिगड़ी, हालत गंभीर; ICU में भर्ती

    August 29, 2026

    नेपाल बाढ़ के बाद Infosys के CEO लक्ष गोपिसेट्टी से टूटा संपर्क, अब कंपनी का आया बयान

    August 29, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.